Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के चिकित्सकों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान डॉ. मंजूला बेक के नेतृत्व में आए चिकित्सकों ने बताया कि उनकी टीम छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन कर चुकी है, ताकि मरीजों को समय रहते इस घातक बीमारी का पता चल सके और उचित उपचार मिल सके।इसी परिप्रेक्ष्य में एक और 2 फरवरी को मेकाहारा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय…
सुमन साहा कांकेर (गंगा प्रकाश)। कांकेर जिला के ग्राम पंचायत बांदे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 79 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल का वितरण विधायक अनूप नाग के हाथों किया गया। इसके साथ ही बांदे हाई स्कूल से जिला में 10वी,12वी की परीक्षा में टॉपर स्थान हासिल करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत रूप से 10-10 हजार रुपय देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्र छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रतिवर्ष यह निःशुल्क साइकिल योजना का लाभ विद्यार्थियों को कांग्रेस की सरकार के द्वारा दिलाई जाती है। हमारे राज्य में…
अहमदाबाद (गंगा प्रकाश) – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 168 रनों से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था ,वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन…
जिला के सभी स्कूल, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में शहीद दिवस मनाया गया शैक्षिक संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में परिचर्चाएं और भाषण आदि आयोजित किया गया खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)-केसीजी जिला कार्यालय, खैरागढ़ और जिले के अन्य शासकीय कार्यालय और शैक्षिक संस्थानों में कलेक्टर डॉ. जदगीश सोनकर के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्य कार्यालय के निर्देशनुसार, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में प्रातः 11:00 बजे 2 मिनट का मौन रखा गया। सभी संस्थानों में मौन रखकर शहीदों के सम्मान…
खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)-रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में 31 जनवरी 2023 मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा विधायक, अध्यक्षता शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका एवं जनभागीदारी समिति, विशिष्ट अतिथि गिरवर जंघेल पूर्व विधायक,राजा आर्यव्रत सिंह, श्रीमती दशमत जंघेल मंडी अध्यक्ष, नीलेन्द्र शर्मा, सुनील पांडेय आदि रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीपप्रज्जवलन, माल्यार्पण, सरस्वती वंदना, राज्य गीत अरपा पैरी के धार , स्वागत गीत, अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। छात्रसंघ प्रभारी जे के वैष्णव ने दुर्ग विश्वविद्यालय प्रावीण्य सूची में खैरागढ़ कालेज के परचम लहराने…
दसपुर (गंगा प्रकाश)। बसंत उत्सव के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी में विद्यारंभ संस्कार यज्ञ संपन्न किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवं विद्यालय समिति के भरत मटियारा ने संबोधित करते हुए कहा कि बसंत उत्सव बड़ा ही हर्ष उल्लास व पावनता का उत्सव है जिसमें हम सब इन दिनों विद्या की अधिष्ठात्री देवी मांँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर ज्ञान एवं बुद्धि प्राप्त करने उनके समक्ष मंगल कामना करते हैं। इस दिनों में विद्यारंभ संस्कार प्रारंभ किया जाता है। इस अवसर पर पालक गण नव प्रवेशी बच्चों को लेकर उपस्थित हुए थे। जिसमें…
दसपुर (गंगा प्रकाश)। सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संत भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास जी महाराज पूर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 फरवरी दिन रविवार को नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय हॉल में भारत के 100 असाधारण और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को कबीर कोहिनूर सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा। इस भव्य सम्मान समारोह में बेवरती कांकेर, छत्तीसगढ़ के सेवक राम निषाद शामिल होंगे। सेवक राम निषाद को कला, साहित्य, संस्कृति, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कबीर कोहिनूर सम्मान दिया जायेगा।…
दसपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम बेवरती में 3 फरवरी से दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन किया जाएगा मेले में आसपास के देवी देवता व ग्रामीण शामिल होंगे। 3 फरवरी को रात्रि में 10ः00 बजे से मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी लोक संस्था संगी के मया ग्राम चैन गंज (गुंडरदेही) जिला बालोद की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संचालक राकेश साहू व लोक गायिका भगवती साहू ने चर्चा में बताया कि संगी के मया कार्यक्रम में 36 कलाकार प्रस्तुति देंगे। जिसमें विशेष रूप से 13 लड़की 10 डांसर व 3 गायिका भी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम को सफल…
कांकेर(गंगा प्रकाश)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 28 से 30 जनवरी तक रायपुर के सांइस कालेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कांकेर जिले के प्रमिला साव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय हिन्दी माध्यम पटौद में पदस्थ रसायन शास्त्र की व्याख्याता प्रमीला साव ने राज्य स्तरीय फुड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के पांरम्परिक व्यंजन प्रतियोगिता में विभिन्न पांरम्परिक व्यंजनों को आधुनिक समय के साथ पौष्टिक एवं स्वादिस्ट बनाकर छत्तीसगढ़ी रीति रीवज के साथ प्रस्तुत किया। प्रमिला साव एवं सहयोगी सरीता दुबे द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ी पकवानों उड़द दाल बड़ा, अमरसा, दूधफर्रा, हिरवा पूरी,…
यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में बीआरसी भवन बीजापुर में यूनिसेफ एवं भारत स्काउट गाइड जिला संघ बीजापुर के सामंजस्य से तारुण्य वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 5 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय रायपुर से दिलीप पटेल एवं धनुष सिन्हा ने सहभागिता दी। वहीं बीजापुर से यूनिसेफ जिला समन्वयक लेखिका साहू शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारूण्य वार्ता का उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया जिसमें बाल संरक्षण के मुद्दे, बच्चों के नज़रिए से…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
