Author: प्रकाश कुमार यादव
लोक साहित्य सम्मेलन में साहित्यकारों का हुआ सम्मान छत्तीसगढ़ी कहानी पठन,कविता पाठ ने बांधा शमाँ कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग व संस्कृति विभाग का संयुक्त राज्य स्तरीय आंचलिक लोक सहित्य सम्मेलन नागर्जुन विज्ञान महाविद्यालय सभागार में दिनांक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक सम्पन्न हुआ।राजभाषा आयोग के सचिव डॉ अनिल भतपहरी की अध्य्क्षता में प्रदेश भर से आये दिग्गज साहित्यकरो की उपस्थिति में चार सत्रों में आँचलिक साहित्य में युवाओं के योगदान व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका पर गहन विचार विमर्श किया गया।आमन्त्रित साहित्यकरो के कविता पाठ व कहानी पठन को खूब सराहना मिली।कोंडागांव जिले से ब्रजेश तिवारी,विश्वनाथ देवांगन,उत्तम नाइक…
अरविन्द तिवारी जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी (भा.प्र.से.) महोदया से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया , साथ ही लिपिक संघ के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी कराया गया। इस दौरान कलेक्टर महोदया द्वारा उपस्थित सभी लिपिक कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनायें दी गई। इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक के० के० पांडेय , जिला सचिव उज्जवल तिवारी , कोषाध्यक्ष उमेश साहू , उपाध्यक्ष कमल किशोर कुर्रे , उपाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर , आदिवासी विकास विभागीय अध्यक्ष…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में पुलिस सत्यापन के कार्य को सरलीकृत किये जाने , गति प्रदान कर आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिये रेंज के जिला बिलासपुर, कोरबा व रायगढ़ के 09 थानों में एम० पासपोर्ट की सुविधा टेस्ट रन के रूप में प्रारंभ की गई है। इसके सफल क्रियान्वयन के उपरांत रेंज के अन्य थानों में भी एम० पासपोर्ट की सुविधा आगामी दिनों में प्रारंभ की जानी है। प्रथम चरण में माह फरवरी 2023 से जिला बिलासपुर के सभी थानों को एम० पासपोर्ट की सुविधा प्रारंभ की जायेगी ,…
जिला कार्यालय एवं जिला न्यायालय से 100 मीटर की परिधि में धरना-प्रदर्शन, जुलूस एवं ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित मुंगेली (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राहुल देव ने आदेश जारी कर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन के लिए आगर खेल परिसर चिन्हांकित किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुंगेली से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित शर्तों के अधीन जिला मुख्यालय स्थित आगर खेल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम करही स्थित जिला कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिला एवं सत्र न्यायालय से 100 मीटर की परिधि में विभिन्न संगठन एवं समुदायों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस…
मुंगेली(गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टोरेट मुंगेली के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिला कलेक्टोरेट प्रांगण में प्रातः 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे एवं बी. आर. ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी।
मुंगेली(गंगा प्रकाश)। डीजे बैंड धुमाल संचालकों की सिटी कोतवाली मुंगेली ने एक बैठक ली जिसमें शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पर नियंत्रण तथा कम से कम आवाज में बजाने की हिदायत दी। नियम तोड़ने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की बात कही तथा उन्होंने यह भी बताया की संपूर्ण डीजे संचालकों की बड़ी बैठक आगामी कुछ दिनों के भीतर करवाने के निर्देश दिए जिसमें निर्देशानुसार एसपी की सभी गाइडलाइन का उल्लेख किया जाएगा जिसमें पत्रकार भी मसुजूद रहेंगे। डीजे बैंड धुमाल के अध्यक्ष महेंद्र साहू मां कर्मा डीजे मुंगेली ने प्रशासनिक अधिकारी को यह बतलाया कि हमारा संगठन बहुत मजबूत…
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं नगरीय निकाय अधिकारियों को अवैध निर्माण के नियमितिकरण पर जोर देने के निर्देश दिए कवर्धा (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन ने भवनों के अवैध निर्माण को रियायती दर में नियमित कराने को मौका दिया है। इसके तहत कबीरधाम जिले के सभी छः नगरीय निकायों में अवैध भवनों के निर्माण को नियमितिकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगरीय निकायों तथा ग्राम नगर निवेश के कार्यों की प्रगति की कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही सबंधित एसडीएम नगरीय निकायों के कार्यों की मॉनिटरिंग भी करेंगे। कलेक्टर ने भवनों के अवैध निर्माण के नियमितिकरण…
10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 15 फरवरी को मॉप-अप दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 से 19 वर्ष तक के बच्चे को कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजॉल टेबलेट) खिलाई जाएगी कवर्धा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 फरवरी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 15 फरवरी मॉक-अप दिवस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि 10 फरवरी को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत एक वर्ष से 19 वर्ष…
देर से राशि भुगतान पर 15 प्रतिशत चक्रवृध्दि ब्याज के बदले 12 प्रतिशत की दर पर साधारण ब्याज, बकाया राशि के सरचार्ज में छूट 50 से 30 प्रतिशत तक ईडब्लूएस के लिए 84 हजार की सब्सिडी, रजिस्ट्री से पहले संबंधियों के नाम जोड़ने-हटाने की सुविधा मिली सर्वसुविधायुक्त एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग राशि घटा कर 50 हजार रायपुर(गंगा प्रकाश):- रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने आज की बैठक में जनहित के अनेक फैसले लिए गए। इनमें बकाया सरचार्ज राशि का एक मुश्त भुगतान पर आवासीय में 50 प्रतिशत व व्यावसायिक पर 30 प्रतिशत की छूट दी गई। 15 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर…
मुंगेली(गंगा प्रकाश)। ग्राम बैकुंठ धाम बामपारा करूपान में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है जो 22 जनवरी को प्रारंभ होकर 29 जनवरी को जल यात्रा शोभायात्रा निकाली गई एवं 31 जनवरी को सहस्त्रधारा एवं मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के आचार्य पंडित गुनेश्वर प्रसाद शर्मा धरमपुरा एवं मुख्य यजमान गंगोत्री विमल कुमार साहू को बनाया गया है प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपए, द्वितीय 9001 रुपए, तृतीय 7001रुपए, चतुर्थ 5001, पांचवा 4001, छठवां 3501, सातवा 3000 रुपए आठवां 2101, नवम पुरस्कार 1501रू, दसवां 1101रू,ग्यारहवां 1001 रू सहित श्रेष्ठ गायक, गायिका टीकाकार आदि को भी…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
