Author: प्रकाश कुमार यादव

जितेन्द्र लहरे मस्तुरी (गंगा प्रकाश)।। मुख्यालय के मल्हार रोड में जन सुविधाओं को देखते हुए एचडीएफसी बैंक का शुभारंभ किया गया, बुधवार को मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए एचडीएफसी बैंक का शुभारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि बैंक खुलने से ग्रामीणों को सहूलियत और लाभ मिलेगा , इस पहल के लिए एचडीएफसी बैंक के समस्त स्टाफो को शुभकामनाएं और बधाई दिए।

Read More

मस्तूरी के जवाबदार अधिकारी SDM महेश शर्मा नहीं लगा पा रहे भू माफियाओं पर लगाम। जितेन्द्र लहरे मस्तुरी (गंगा प्रकाश)। एनटीपीसी सीपत परियोजना में कार्यरत निजी ठेका कंपनी जेपी एसोसिएट्स के द्वारा मिट्टी कटिंग कर फिलिंग का कार्य अपने कार्य क्षेत्र में कराया जा रहे हैं ,लेकिन मिट्टी पाने और पैसे की ललक में इस कदर उन्हें अंधा कर रखा है कि कंपनी के द्वारा मस्तूरी जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत रांख की आश्रित ग्राम सुखरीपाली के शमशान की भूमि व तालाब की भूमि को भी नहीं बख्शा और गहरी लंबी खुदाई कर डाला । बड़ी हैरत की बात है बिना किसी…

Read More

सीईओ उपाध्याय एपीओ आदेश के खिलाफ कोर्ट का मिला स्टे , रिलीव के बाद जनपद सीईओ की सीट पर बैठा जबर्दस्ती 42 पंचायत वाले घरघोडा जनपद में दो सीईओ तैनात, कुर्सी पर होगा किसका राज रायगढ़ (गंगा प्रकाश):- जिला प्रशासन के लिए घरघोडा और धरमजयगढ़ जनपद पर सीईओ बैठना टेढ़ी खीर बन गया है रायगढ़ जिले के सबसे छोटे जनपद पंचायत जहाँ कुल 42 ग्राम पंचायत है वही दूसरी तरफ जनपद पंचायत में सीईओ कुर्सी पर बैठने की लड़ाई जोरो पर है जिसके लिए उठापटक भी तेज हो गई है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 30 नवंबर को शासन…

Read More

शिवकुमार यादव जशपुर (गंगा प्रकाश)। जिला खनिज न्यास निधि से जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में दो नए पद जिसमे क्रमश विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञ एवम आई टी के विषय विशेषज्ञ एक एक पद के लिए वाक इन इंटरव्यु आयोजित किया गया है।नव संकल्प के प्राचार्य डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि यह साक्षात्कार दिनांक 8 दिसम्बर को शासकीय एन ई एस स्नात्कोत्तयर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता एवम अन्य जानकारी जिला जशपुर के वेबसाइड www.jashpur.nic में देखा जा सकता है।

Read More

अरविन्द तिवारी क्राइस्टचर्च/न्यूजीलैंड (गंगा प्रकाश) – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे और निर्णायक मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में जहां भारतीय टीम बिना कोई बदलाव किये उतरी वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुये माइकल ब्रेसवेल की जगह एडम मिल्ने को चुना। बारिश के चलते तीसरे वनडे का परिणाम बेनतीजा रहा और मेजबान टीम 1-0 से सीरीज जीत गई। इस मुकाबले में टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की टीम ने 220 के टारगेट के जवाब…

Read More

रितेश पटेल कोंडागांव (गंगा प्रकाश):- एक ओर जहां राज्य सरकार विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का दावा करती है। वहीं केशकाल वनमंडल अंतर्गत सुरडोंगर में वन विभाग द्वारा बनवाए गए कृष्णकुंज में मजदूरी का काम करने वाले स्थानीय युवक युवतियों को तीन महीने बीत जाने के बाद भी अब तक मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है। बुधवार की सुबह 10 बजे से दर्जनों युवक युवतियां मजदूरी भुगतान करवाने के लिए केशकाल डिवीजन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। लेकिन किसी अधिकारी ने उनसे मिलना या उनकी व्यथा सुनना जरूरी नहीं समझा। दिन भर…

Read More

कोंडागांव (गंगा प्रकाश) :- केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनोरा में संचालित ग्रामीण बैंक की शाखा के कर्मचारियों के द्वारा बैंक आने वाले ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने, पासबुक-विडरॉल फॉर्म फेंकने समेत अन्य प्रकार से दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। कर्मचारियों व ग्रामीणों के मध्य भाषा के कारण बातचीत व सामंजस्यता का अभाव होने के कारण बुधवार को जनपद सदस्य रोहित नाग ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय लोगों की भाषा बोली को समझने व समझाने के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी रखने की मांग की है। इस बारे…

Read More

रितेश पटेल कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)- राज्य शासन द्वारा मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के फलस्वरूप प्रदेश सहित कोण्डागांव जिले के मछली पालक किसान उत्साहित हैं। राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी मछलीपालन करके आर्थिक सम्पन्नता की ओर अग्रसर हो रही हैं। वे स्वयं तो आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो रही हैं साथ में अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत फुंडेर की श्रीमती मैनीबाई पति स्व. बिरजूराम मछलीपालन व्यवसाय अपनाकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इस कार्य से उन्हें बीते वर्ष…

Read More

सरगुजा (गंगा प्रकाश)- पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा आज पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर ( सरगुजा भवन) मे जिला सरगुजा के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना /चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक मे आईजी द्वारा साइबर अपराध से सम्बंधित मामलों मे विशेष रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। लघु अधिनियम के तहत जुआ सट्टा , अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को संध्या पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाने एवं दुर्घटनाओ के मामलो मे कमी लाने के संबंध में…

Read More

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)- नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बी.एन. मीणा द्वारा आज रेंज अंतर्गत जिलों में पुलिस मुख्यालय एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के पालन /निराकरण के संबंध में जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में लंबित शिकायत पत्रों एवं वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। इसके अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में शिकायत जॉंच प्रतिवेदन की समीक्षा जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी द्वारा जॉच की गुणवत्ता की समीक्षा कर वरिष्ठ…

Read More