Author: प्रकाश कुमार यादव
दुर्गुकोंदल में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के साथ संतराम ने संभाला मोर्चा रितेश पटेल कोंडागांव (गंगा प्रकाश) :- भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस जोर शोर से प्रचार कर रही है, दुर्गुकोंदल विकासखंड में कांग्रेस के विधायक नेता सक्रियता से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में केशकाल विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम शुरुआती दौर से गांव- गांव घूमकर डोर टू डोर जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं विधायक संतराम शाम को कार्यालय पहुंचकर समीक्षा बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार का निर्देश दे रहे हैं। केशकाल विधायक संतराम नेताम अपने प्रभार सेक्टर दमकसा…
अजय चक्रधारी सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन पर 25 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले के पंडित रेवती रमण महाविद्यालय में बच्चों के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हिंसा, साइबर क्राइम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जानकारी के लिए ब्रोशर का वितरण भी किया गया। उक्त कार्यशाला…
अजय चक्रधारी सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार 30 नवंबर को प्रातः 11 बजे को नयनपुर के औद्योगिक क्षेत्र विद्या गैस एजेंसी में जहरीली गैस के बचाव हेतु मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। 30 नवंबर को होने वाले मॉक ड्रील में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के सहयोग से मॉक ड्रील के नोडल अधिकारी नन्द जी पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर एनडीआरएफ तीसरी बटालियन मुडली के प्रभारी राजीव कुमार, रमन पवार के 28 सदस्य टिम एवं जिला अग्निशमन अधिकारी शेखर बोड़वनकर के 20 सदस्य…
परिवार ने कलेक्टर एवं संबंधित विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत ग्राम लंजित विकासखण्ड ओड़गी निवासी उगेश सिंह को आज 2 लाख रुपया की बीमा सहायता राशि प्रदान की । उगेश सिंह की माता श्रीमती पलसिया का निधन विगत जुलाई माह में हुआ था। जिसका बीमा बिहान योजना अंतर्गत बीमा सखी के द्वारा फ़ॉर्म भरकर बैंक में जमा किया गया था उनकी मृत्यु के उपरांत उनका बीमा क्लेम बीमा सखी द्वारा किया गया । बैंक और बीमा कंपनी द्वारा…
सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2022 तक समस्त विकास खण्डों में चलाया जायेगा सीएमएचओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने दिए निर्देश अजय चक्रधारी सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने समय-सीमा की बैठक में रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राज्य शासन द्वारा पूर्व की भांति ही प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर जितने भी रामायण मंडलिया है उनके मध्य प्रतियोगिता आयोजित कर चयनित दलों को विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता रामायण मंडली दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता शासन के निर्देशानुसार आयोजित करने के निर्देश दिए। संस्कृति विभाग…
विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के बैनर तले नवागढ़ थाना परिसर में विशेष शिविर लगाकर स्वच्छता कार्य किया गया जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र में पूजा अर्चना कर नवागढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया तत्पश्चात थाना प्रभारी को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी निर्मल कुमार परमेश्वर पात्रे के द्वारा पुस्तक व बैंच भेंट कर सम्मानित किया गया फिर स्वच्छता कार्य प्रारंभ हुई जिसमें महाविद्यालय नवागढ़ के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था जिसमें नवागढ़ थाना के मुख्य द्वार…
विनय सिंह बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कबीरधाम के साहित्यकार छन्दविद सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की कृति “बगरय छन्द अँजोर” छत्तीसगढ़ी छन्द संग्रह का विमोचन मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने राजशाही गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, बधाई और शुभकामनाएँ दी। उपस्थित साहित्यिक विभूतियों के द्वारा कलमकार का ताली बजाकर अभिनन्दन किया गया। सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की कृति “बगरय छन्द अँजोर” की विशिष्टता यह है कि इसमें दोहा,चौपाई,सोरठा,उल्लाला,सवैया जैसे पचास से अधिक प्रकार के छन्दों में रचनाएँ लिखी गई है। इस कृति का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने किया है। किताब की…
विनय सिंह बेमेतरा ( गंगा प्रकाश)। WISH (Women ln Safe Hand) Committee द्वारा 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा, शोषण और उत्पीड़न को रोकने हेतु जागरूकता फैलाना था। विश कमिटी की संयोजक डॉ सीमा मंडावी ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम,मुख्य अतिथि के रूप में तथा सुश्री शिबा खान, अधिवक्ता, कबीरधाम एवम सुश्री नितिका डडसेना, महिला एवं बाल विकास संरक्षण अधिकारी,जिला कबीरधाम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित…
गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के विकास पुरूष एवं लाडले विधायक रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल मंगलवार को नगर भवन पलारी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल एजेंट-2, शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी एवं प्रभारी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के BLA 2 नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन करवाने के कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।…
गोलू कैवर्त बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। सतनामी समाज के सतनाम संदेश यात्रा का गिरौदपुरी जाते समय आज नगर पलारी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीफल भेटकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी तिलक वर्मा सुश्री खुशबू बंजारे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोनू निर्मलकर सरपंच संघ के अध्यक्ष…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
