Author: प्रकाश कुमार यादव
भारत को मिलने जा रहा है दूसरा दलित CJI : न्याय और सामाजिक समानता की नई दस्तक!… नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। देश की न्यायपालिका एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई के नाम की आधिकारिक सिफारिश कर दी है। यह सिफारिश केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेज दी गई है, जिससे साफ है कि जस्टिस गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं। 7 महीने का कार्यकाल, लेकिन ऐतिहासिक पहचान : वरिष्ठता के आधार पर चुने गए जस्टिस गवई का कार्यकाल भले…
“मृत देह से छीन लिया गया नाम और पहचान: सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर इंसाफ की गुहार, दिल्ली पुलिस की संवेदनहीनता सवालों के घेरे में”… नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। भारत की न्यायपालिका के समक्ष एक ऐसा मामला आया है, जिसने न केवल मानवाधिकारों की जड़ें हिला दीं हैं, बल्कि पुलिस व्यवस्था की संवेदनहीनता और तकनीकी लापरवाही की भयावह तस्वीर भी उजागर की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि जब एक व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से उपलब्ध थे, तो उसे ‘अज्ञात शव’…
गरियाबंद राजापड़ाव: जरहीडीह में सैकड़ो लोगों ने पहुंँचकर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति का किया अनावरण, शोभायात्रा निकाल मनाई धूमधाम से जयंती गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। जिला के विकासखंड मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के गाँव जरहीडीह मे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम एवं ग्राम पंचायत अड़गडी सरपंच श्रीमती फूलमती नेताम के विशेष सहयोग एवं क्षेत्र भर के सैकड़ो मुखियाओ के उपस्थिति में बाबा साहेब अंबेडकर के मूर्ति का अनावरण कर बड़ी धूमधाम से 134 वीं जन्म जयंती मनाई गई जिसमें क्षेत्र भर के जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच,वार्ड पंच, झाँकर, पटेल, अधिकारी कर्मचारी सहित जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के पदाधिकारी सैकड़ो…
“विकास” के नाम पर तमनार की कब्र खोदने आ रहा ‘केलो स्टील एंड पावर’ 15 मई को बरपाली में जनसुनवाई… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। क्या रायगढ़ को कब्रगाह में तब्दील करने की तैयारी पूरी हो चुकी है? क्या अब केलो नदी भी सिर्फ नाम भर रह जाएगी? और क्या तमनार को जीते जी मारने का एलान कर चुकी है सरकार? 15 मई 2025 को बरपाली गांव में होने वाली जनसुनवाई में एक और ‘विनाश का उद्योग’ ‘केलो स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर सरकार और उद्योगपतियों की मिलीभगत जनता को एक बार फिर बर्बादी की खाई में धकेलने…
विश्वासघात की रात : नौकर ने की बुज़ुर्ग मालिक की बर्बर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में खोला हत्याकांड का राज… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की शांत फिजाओं में उस रात चीखें गूंज रही थीं। एक बुज़ुर्ग दुकानदार अपने ही भरोसेमंद नौकर के हाथों बेरहमी से मारा गया। लेकिन इससे पहले कि हत्यारा चैन की नींद सो पाता, लैलूंगा पुलिस ने चौंका देने वाली तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा दी। मरने वाला कोई आम इंसान नहीं था राम सुखेन शर्मा (70), एक सीधा-सादा दुकानदार, जिसने पूरी…
रेलवे प्रोजेक्ट के नाम पर ज़मीनों की लूट पर ब्रेक ;15 गाँवों की ज़मीन खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, SDM का बड़ा फैसला… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रेलवे परियोजनाओं की आड़ में दलालों और भू-माफियाओं की नज़र अब खरसिया से नया रायपुर होते हुए परमलकसा तक फैली ज़मीनों पर थी, लेकिन प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए इस खेल पर रोक लगा दी है। खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेलवे लाइन के प्रस्तावित रूट में आने वाले 15 गाँवों की ज़मीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 9 अप्रैल 2025 के पत्र को…
गौरी शंकर कश्यप के ओजस्वी उद्बोधन से बाबा साहेब की जयंती पर बना भावनात्मक माहौल, हर अल्फ़ाज़ पर गूंजती रही तालियाँ गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।बौद्ध समाज द्वारा आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप मंच पर संबोधन देने खड़े हुए, समूचा कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जब उन्होंने माइक संभाला, तो ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हर शब्द लोगों के दिलों को छू रहा हो। श्री कश्यप ने जब बाबा साहेब की जीवन…
राजस्व पखवाड़ा के पांचवें दिन शिविर स्थल पर 527 आवेदनों का किया गया निराकरण राजस्व पखवाड़ा में अपनी लंबित समस्याओं का कराये निराकरण – कलेक्टर श्री अग्रवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान भूमि संबंधी विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका जारी करने, भू- अधिकार पत्र, जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र, रकबा संशोधन, नक्शा बटवारा सहित अन्य राजस्व मामलों का समाधान किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा के दौरान…
अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं,जनदर्शन में मिले 44 आवेदन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जनदर्शन में अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत ने जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 44 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम बोड़की की झूनाबाई साहू ने प्रधानमंत्री आवास प्रदाय करने, ग्राम परसदाजोषी के जनकराम टंडन ने सूर्य घर योजना के तहत शोलर पैनल लगवाने, कृषि भूमि में…
मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान के तहत 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा आवास से वंचित लोगों का सर्वेक्षण में जुड़ेगा नाम गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले के स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभांवित करने और उनकी पहचान के लिए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में नये आवास सर्वेक्षण को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान के तहत् 15 से 30 अप्रैल, 2025 की अवधि में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
