Author: प्रकाश कुमार यादव
ब्रेकिंग न्यूज : रायगढ़ के पुसौर में सनसनीखेज़ डबल मर्डर! मां-बेटी की नृशंस हत्या, लाश को जमीन में दफनाया – पूरा इलाका सहमा… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के पुसौर कस्बे से इस वक्त दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक ही रात में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और हैवानियत की हद पार करते हुए दोनों की लाश को घर के पास ही मिट्टी में दफना दिया गया। यह खौफनाक मंजर गायत्री मंदिर के पीछे बसे एक शांत मोहल्ले में घटित हुआ, जहां अब सन्नाटा पसरा है और हर चेहरा डरा…
सत्ता के गलियारों में हलचल! मुकेश बंसल से छीना अहम प्रभार, रजत कुमार की ताकत में जबरदस्त इजाफा!… रायपुर (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। नवा रायपुर से निकले एक आदेश ने प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल से सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार छीन लिया गया है – एक ऐसा विभाग जो नीतिगत फैसलों और पावर पॉलिटिक्स का केंद्र माना जाता है। सूत्रों की मानें तो बंसल को प्रभार से हटाना अचानक लिया गया फैसला नहीं, बल्कि इसके पीछे सत्ता के…
“नशबंदी के बाद महिला फिर हुई गर्भवती ! इस बार आदिवासी मजदूर से मांगे 15 हज़ार, आयुष्मान योजना पर बड़ा सवाल”… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। ज़िले में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और “आयुष्मान भारत” योजना की पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक आदिवासी मजदूर, जिसने अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए पत्नी की नशबंदी सरकारी योजना के तहत करवाई थी।आज खुद को ठगा हुआ और लुटा-पिटा महसूस कर रहा है। यह मामला गंगा स्मार्ट हॉस्पिटल, माझापारा, रायगढ़ का है, जहाँ 09 फरवरी 2023 को महिला का नशबंदी ऑपरेशन…
कुनकुरी में धर्मांतरण की आग पर सियासत की चिंगारी ! हॉली क्रॉस कॉलेज की प्राचार्या पर लगा आरोप बना सांप्रदायिक टकराव का केंद्र… कुनकुरी (गंगा प्रकाश)। शांत पहाड़ियों और सौम्य संस्कृति के लिए पहचाने जाने वाले कुनकुरी में इन दिनों गहरी उथल-पुथल मची हुई है। हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर बिंसी जोसेफ पर धर्मांतरण के आरोप ने न सिर्फ शिक्षा जगत को झकझोर दिया है, बल्कि इसने कुनकुरी को एक सियासी और सांप्रदायिक रणभूमि में तब्दील कर दिया है। कॉलेज की एक गैर-ईसाई छात्रा ने प्राचार्या पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने और इंकार करने पर…
“कानून को लात, तख्त पर ठाठ – रायपुर में पुलिस दफ्तर पर ‘सांसदी कब्जा’!”… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लोकतंत्र शर्मिंदा है, प्रशासन खामोश है और जनता हैरान! बीजेपी के राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह देव ने ऐसा खेल कर डाला है जिसे देखकर तानाशाही भी शरमा जाए। जिस बंगले को गृह विभाग ने रायपुर पुलिस कप्तान के लिए आवंटित किया था, उस पर सांसद ने धौंस दिखाकर कब्जा कर लिया और ऐलान भी ऐसा कि कोई शक बाकी न रहे – गेट पर पांच नेमप्लेटें जड़ दीं! यह कब्जा नहीं, संविधान पर हमला है : 30…
“पानी की डकैती और सिस्टम बना गूंगा पहरेदार!” पत्थलगांव में जनता के हिस्से का पानी हड़प लिया गया, आदेश की धज्जियाँ उड़ाई गईं, और पंप ऑपरेटर बना रसूखदारों का गुलाम… जशपुर/पत्थलगांव (गंगा प्रकाश)। ये सिर्फ पानी की कहानी नहीं है- ये रसूखदारों और सिस्टम के संगठित लूट की असल तस्वीर है ! पत्थलगांव हाई स्कूल मैदान पर लगे शासकीय हैंडपंप को कुछ असरदार लोगों ने सरेआम बोर में तब्दील कर दिया। अब वो हैंडपंप आम लोगों की प्यास नहीं बुझाता- वो अब कुछ चेहरों के अहंकार की टंकी भरता है। गर्मी में झुलसती जनता दम तोड़ रही है, पर…
रायपुर में सुरक्षा और यातायात का महाक्राइस : बृजमोहन अग्रवाल का धमाकेदार खुलासा, सरकार की लापरवाही से शहर संकट में?… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की स्थिति अब बुरी तरह से चरमरा चुकी है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजे अपने पत्र में जो खुलासे किए हैं, वे ना केवल चौंकाने वाले हैं, बल्कि राजधानी की सुरक्षा और भविष्य के लिए एक भयानक संकेत भी हैं। पुलिस बल की भयावह कमी: राजधानी में अपराधियों का साम्राज्य : रायपुर पुलिस विभाग में कुल 3,805 स्वीकृत पद…
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ : जिला नारायणपुर व कोंडागांव में पदाधिकारियों की नियुक्तियां एवं सदस्यों की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न.. रायपुर/कोण्डागांव/नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला और कोंडागांव जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी, विश्व प्रकाश शर्मा प्रदेश ,अनुशासन प्रकोष्ठ प्रमुख प्रदीप राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा एवं प्रदेश प्रभारी प्रभारी प्रकाश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारों के प्रमुख प्रतीक माइक आईडी और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ की…
न्यायधानी में “राजस्व विभाग बना दलालों का अड्डा!” खुद खसरा बटांकन करें और फिर कहें -‘हमें जानकारी नहीं’!… बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में भूमाफिया अब खुलेआम नंगा नाच कर रहे हैं, और राजस्व विभाग उनके लिए रेड कारपेट बिछा रहा है। किसानों की जमीनें औने-पौने दामों पर लूटकर बिना रजिस्ट्री और बिना डायवर्शन, खेतों को प्लॉट में तब्दील किया जा रहा है—और सरकार की आंखें बंद हैं, या कहिए जानबूझकर बंद कर दी गई हैं। “ये राज नहीं, साज़िश है!” : जब भूमाफिया खेत के टुकड़े कर बेचते हैं तो नक्शा, खसरा, नामांतरण, डायवर्शन—सब कुछ उन्हीं राजस्व…
लैलूंगा के व्यापारी पिता-पुत्र के साथ पत्थलगांव में दरिंदगी : बंधक बनाकर मारपीट, फिरौती में वसूले 3 लाख, FIR में अपहरण समेत कई गंभीर धाराएँ?… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के धान-चावल व्यापार से जुड़े रायगढ़ के एक व्यापारी और उनके बेटे के साथ जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लैलूंगा के झगरपुर निवासी व्यापारी मुकेश कुमार अग्रवाल और उनके पुत्र यश अग्रवाल को केवल इस कारण निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने बिना पेमेंट के माल वापस ले जाना चाहा। पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी साजिश से…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
