Author: प्रकाश कुमार यादव

मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान के तहत 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा आवास से वंचित लोगों का सर्वेक्षण में जुड़ेगा नाम गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले के स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभांवित करने और उनकी पहचान के लिए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में नये आवास सर्वेक्षण को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु मोर दुआर, साय सरकार महाअभियान के तहत् 15 से 30 अप्रैल, 2025 की अवधि में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन…

Read More

सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत ऑनलाईन एन्ट्री करें सुनिश्चित राजस्व शिविरों के माध्यम से लोगों को करें लाभान्वित कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही विभागीय कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की शत प्रतिशत ऑनलाईन एन्ट्री सुनिश्चित की जाये।…

Read More

भाजपा के राज में महिलाये असुरक्षित राज्य में अपराधी तत्व बेलगाम महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया प्रदेश में हर तीन घंटे में एक दुराचार की घटना हो रही रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलायें असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधी बेलगाम हो चुके है। महिलाओं के प्रति अपराधों में चिन्तनीय बढ़ोतरी हो गयी है। प्रदेश में हर तीन घंटे में एक दुराचार की घटना हो रही है। दुर्ग में 6 वर्ष की मासूम बच्ची की…

Read More

जुर्माने की धमकी और अवैध वसूली बंद कर नए हाईटेक नंबर प्लेट लगवाने वार्ड स्तर पर शिविर लगाए सरकार त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया से आमजन त्रस्त, पुरानी गाड़ियों के पंजीयन रिकॉर्ड में मोबाईल नंबर संशोधन के लिए दर दर भटकने मजबूर रायपुर (गंगा प्रकाश)। हाईटेक सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती किए जाने की धमकी पर कड़ा एतराज करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार पहले अपनी व्यवस्था दुरुस्त करें, पोर्टल में आ रही दिक्कतें दूर करे, पुरानी गाड़ियों के परिवहन रिकॉर्ड में मोबाईल नंबर अपडेट करने की जटिल प्रक्रिया को ठीक करे,…

Read More

भाजपा सरकार के सवा साल में बस्तर बदहाल हो गया – दीपक बैज रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि राज्य में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है बस्तर और बस्तर वासियों का शोषण शुरू हो गया है, बस्तर के आम आदमी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर वर्तमान सरकार कोई काम नहीं कर रही है। बस्तर के लोगों के जीवन में परिवर्तन के लिये कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में जो काम शुरू किया था वर्तमान सरकार ने उन सारी योजनाओं को बंद कर दिया।…

Read More

सड़क परसूली में मनाई गई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सड़क परसुली में मनाया गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय, समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्रीमती ठाकुर ने कहा की महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो कार्य किए हैं…

Read More

फोटो की जुगाड़, मजदूरी की लूट! ग्राम पंचायत लोहड़ापानी में पंचायतकर्मियों ने उड़ाए नियमों के परखच्चे… रायगढ़/लैलूंगा(गंगा प्रकाश)। जिले के लैलूंगा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहड़ापानी में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत चल रहे मैदान समतलीकरण कार्य में फर्जी फोटो अपलोड कर मास्टर रोल जनरेट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पारदर्शिता लाने के लिए बनाए गए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS ऐप) को पंचायत कर्मचारियों ने मज़ाक बना कर रख दिया है। नेट से उठाई गई तस्वीरें, फर्जी हाजिरी : जांच में यह सामने आया है कि कार्य स्थल पर मजदूरों की वास्तविक फोटो अपलोड…

Read More

छुरा नगर में अंबेडकर जयंती मनाई गई छुरा (गंगा प्रकाश)। भारत रत्न भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती संजय नगर छुरा में मनाई गई। सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र छुरा एवं सतनामी कर्मचारी अधिकारी छुरा के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र छुरा के संरक्षक लक्ष्मी दास सोनवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष समारु कोसले उपाध्यक्ष गौकरण घृतलहरे महंत प्रदीप बघेल गंगासागर मारकंडे मंचस्थ रहे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया।…

Read More

नमाज के नाम पर मजहबी आतंक ! घासीदास विश्वविद्यालय में हिन्दू छात्रों से जबरन नमाज – क्या अब केन्द्रीय विश्वविद्यालय मजहबी कट्टरता के अड्डे बनेंगे?… रायपुर/बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की धरती पर शिक्षा के मंदिर में धर्मांतरण का ज़हर घुलाया जा रहा है! गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर राष्ट्रभक्त और सनातनी को झकझोर कर रख दिया है। NSS कैंप के नाम पर हिन्दू छात्रों को योगा के बहाने बुलाया गया – और फिर जबरदस्ती इस्लामी नमाज पढ़वाई गई! क्या यह विश्वविद्यालय है या मजहबी कट्टरता की प्रयोगशाला? 30…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज : रायगढ़ के पुसौर में सनसनीखेज़ डबल मर्डर! मां-बेटी की नृशंस हत्या, लाश को जमीन में दफनाया – पूरा इलाका सहमा… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के पुसौर कस्बे से इस वक्त दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक ही रात में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और हैवानियत की हद पार करते हुए दोनों की लाश को घर के पास ही मिट्टी में दफना दिया गया। यह खौफनाक मंजर गायत्री मंदिर के पीछे बसे एक शांत मोहल्ले में घटित हुआ, जहां अब सन्नाटा पसरा है और हर चेहरा डरा…

Read More