Author: प्रकाश कुमार यादव

राधे पटेल मैनपुर(गंगा प्रकाश)। मैनपुर ब्लाक मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जो की भवन भवन काफी पुराना है जो बाहर से ही जर्जर और खंडर सा दिखाई पड़ रहा है। अक्सर मैनपुर दौरे पर बड़े अधिकारियों का दौरा रहता है। लेकिन यहां पर महिला एवं बाल विकास की कार्यालय को कोई देखा नहीं। छत से पानी टपक रहा है जहां कर्मचारियों टपकते पानी पर बाल्टी लगाया हुआ था। वही दस्तावेज पूरे भीग रहे थे उसी हालत में कर्मचारी वहां बैठकर कार्य कर रहे है जगह जगह छत से पानी टपक रहा है …

Read More

दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत खरता के आश्रित ग्राम आमागांव के आंगनबाड़ी भवन में शिशु संरक्षण दिवस मनाया गया।जिसमें 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए पिलाया गया और 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप पिलाया गया।माताओं को सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को आयरन सिरप पिलाने एवं हर 6 माह में विटामिन ए पिलाने को बताया गया।जिसमें 32 बच्चों को आयरन सिरप एवं 18 बच्चों को विटामिन ए पिलाया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर एच् ओ सपना गनवीर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओमबाई ध्रुव,मितानिन दीपक बाई ध्रुव,पुनीता देवंशी,गोवर्धन, सुमन,प्रमिला,ईशंतीन,देवंतीन,यशवंत,घनश्याम,मायाराम आदि उपस्थित थे।

Read More

मैनपुर(गंगा प्रकाश) :-क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल बाजाघाटी कचना ध्रुवा में बाजाघाटीन बारहपाली अंतर्गत आने वाले गांवों के आमजन,झाँखर,पुजारी,पटेलों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर देवदशहरा पर्व का आयोजन किया। लोगों ने मिलकर देवदशहरा मनाया और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पूर्व यह पर्व राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्रा से लगे प्रमुख धार्मिक स्थल बाजाघाटी में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।उक्त देवदशहरा कई पीढ़ियों से मनाने की परंपरा चल रही है जो क्षेत्रवासियों द्वारा अनवरत जारी है। बाजाघाटी कचना ध्रुवा को बारहपाली का मुख्य देवस्थान माना जाता है जहां सबसे पहले देवदशहरा मनाया जाता…

Read More

देवभोग(गंगा प्रकाश):-बिन्द्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र से नियुक्त एक मात्र प्रदेश प्रतिनिधि का गोहरापदर में समर्थको ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत के बाद तपेश्वर ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ को 2023 में हर हाल में जीत दर्ज कराना हम सबकी जिम्मेदारी होगी।तीन बार हार चुके इस सीट को जीतने गुटबाजी छोड़ कर एकजुट होना पड़ेगा। तपेश्वर की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा,जनपद उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत,शहर अध्यक्ष राजेश तिवारी,सुधीर अग्रवाल,सेवा दल अध्यक्ष मेघराम बघेल,सरपंच संघ अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा धनसिंह मरकाम,नित्यानंद नागेश,जिला कांग्रेस कमेटी के श्रवण सतपथी,वरुण सोरी,नीलाधर साहू,रामानुज नेताम,सुधीर अग्रवाल,खगेश्वर ध्रुव,हरदयाल नागेश,कैलाश…

Read More

देवभोग(गंगा प्रकाश):-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत देवभोग में चलाई जा रही जलग्रहण परियोजना को सफल बनाने यंहा गठित जल ग्रहण समितीयो के 125 सदस्य सोमवार को नवरंग पुर पहूँचे।कृषि विभाग के उप संचालक संदीप भोई के निर्देशानुसार 125 कृषकों एवं जलग्रहण समिति के पदाधिकारियों का एक दल परियोजना अधिकारी नरसिंह ध्रुव के नेतृत्व में सोमवार को नबरंगपुर पहूचा। यंहा के उमरकोट जलग्रहण परियोजना एव रायघर में चलाये जा रहे जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण के सफल कार्यो को करीब से देखा। नरसिंह ध्रुव ने बताया कि दल बुधवार तक उमरकोट एवं रायघर विकास खंड में जलग्रहण प्रबंधन का अवलोकन…

Read More

दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण अम्बेडकर लाईब्रेरी के लिए 30 लाख रूपए दी की मंजूरी दल्लीराजहरा में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात रायपुर(गंगा प्रकाश):- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दल्लीराजहरा में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण तथा अम्बेडकर लाईब्रेरी के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति भी दी। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी और छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना की…

Read More

भोपाल(गंगा प्रकाश):-कूनो नेशनल पार्क में आए भूखे चीतों को परीक्षण के बाद खाने में पहली बार भैंसे का मीट दिया गया। वहीं उनकी हर एक्टिविटी पर नामीबिया के पशु चिकित्सकों ने 24 घंटे नजर रखी और इसी आधार पर हेल्थ परीक्षण किया। नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि धीरे-धीरे चीते जंगल में ढल रहे हैं। इसी दौरान एक और खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही चीतों को 50 नए दोस्त मिलने वाले हैं। कूनो नेशनल पार्क में चंबल नेशनल पार्क से 50 घड़ियाल लाकर छोड़े जाएंगे। डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने बताया कि मुरैना…

Read More

चिन्हांकित वार्डो मे डेंगू लार्वा को नष्ट करेगी 10 सदस्यों की गठित दल बुखार मरीजों की डेंगू जाँच अनिवार्य- कलेक्टर चंदन कुमार जगदलपुर(गंगा प्रकाश):- डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां मच्छरों के काटने से होती हैं। मच्छर जनित रोगों से बचने हेतु इनके प्रसार को रोकना बेहद जरूरी है। इस संबंध मे कलेक्टर चंदन कुमार ने अंतर विभागीय बैठक मे डेंगू रोकथाम के लिए प्रभावित वार्डों में चल रहे अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।कलेक्टर चंदन कुमार ने डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले पखवाड़े में जिन वार्डों में 5…

Read More

आरंग/रायपुर (गंगा प्रकाश):-राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की समस्त आंगनबाड़ी पर बच्चों को पोषण आहार बना कर खिलाने के लिये हर रोज नया जतन किया जा रहा है। केंद्रों पर गतिविधि आधारित कार्यक्रम चलाकर बच्चों में भोजन करने के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से बच्चों के लिये तरह तरह की गतिविधि की जा रही है। इसी कड़ी में भानसोज की आंगनबाड़ी केंद्र खम्हरिया 1 और खम्हरिया 2 ने मिलकर फायर लेस कुकिंग करवाकर नन्हे मास्टर शेफ से मजेदार भोजन बनवाया।नन्ही मास्टर शेफ रूपाली निर्मलकर बताती हैं कि आज भोजन बनाने में मुझे बहुत मजा आया, मैं…

Read More

रायपुर (गंगा प्रकाश):- प्रदेश में 1 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पोषण आहार के बारे में गतिविधियां करते हुए लाभार्थियों को पोषण आहार खाने और उसके लाभ के बारे में बताया जा रहा है । इसी कड़ी में गुढ़ियारी सेक्टर में पोषण परी के माध्यम से पोषण आहार के बारे में संदेश दिया गया ।पोषण व्यवहार संबंधी जानकारी देते हुए गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत लोगों को पोषण व्यवहार और पोषण आहार के बारे में बताया जा रहा है । इसके लिए तरह तरह की गतिविधियां…

Read More