Author: प्रकाश कुमार यादव
चिराग उपाध्याय कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रही है जिसके तारतम में भारतीय जनता पार्टी जिला कोंडागांव एवं भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में अटल सदन कोंडागांव के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल एवं नगर के सिद्धिविनायक अस्पताल में भी किया गया। जिसमे भारी संख्या में युवा साथी गण सम्मिलित हुए और लोगो को भी इस महादान रक्तदान करने सभी से अपील की…
पखांजुर(गंगा प्रकाश)। उत्तर बस्तर कांकेर 18 सितम्बर 2022ः-छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने निर्देशित किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर, पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव और सेंट माइकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर का जायजा लिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए जिले में प्रथम पाली के परीक्षा के लिए 58 परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें भानुप्रतापपुर में 07, चारामा में 10, नरहरपुर में 04, सरोना सरोना में 03 और…
रसोई गैस के बढ़ते दाम बिगाड़ रहे है करोड़ों घर के बजट… घरेलू रसोई गैस के दाम दो महीनों में दूसरी बार बढ़ा दिए गए हैं. एक सिलेंडर का दाम 1141 रुपये के आसपास पहुंच गया है. कोविड की वजह से कमाई में आई कमी से जूझते करोड़ों परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है. पखांजुर (गंगा प्रकाश)। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ,विधायक नाग ने कहा एक तरफ केंद्र, सरकार की गलत नीतियों से करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है, दूसरी तरफ महंगाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 2014…
महिलाओं को मिल रही है रोजगार पखांजुर(गंगा प्रकाश)।जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के पी. व्ही 17 रविन्द्रनगर पंचायत के गोठान के बंग बंधु महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष अंजली मंडल एवं समूह के सभी सदस्यों ने यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं जन नायक विधायक अनूप नाग जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के इस कल्याणकारी योजना का सराहना किया समूह अध्यक्ष अंजली मंडल ने कहा की लगातार हमारे समूह द्वारा गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट खाद समहू द्वारा बनाया जा रहा है जिससे समूह के महिलाये आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है जिससे वह स्वंम आत्मनिर्भर…
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित एक क्लब में देर रात विदेशी लड़कियों के साथ रंगीन पार्टियों की खबर मिलते पर पुलिस ने दबिश दी ! लेस्टोमेनिया नामक क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी में पुलिस की छापेमारी कर उसे बंद कराया। उस समय क्लब में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। पुलिस ने आबकारी उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब क्यों संचालित हो रहा था ? एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने मीडिया को बताया कि रात 12 बजे के बाद पुलिस की टीम सूर्या मॉल…
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है उसी के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पोषण अभियान के द्वारा आज पुलगांव बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुषों ने पहुंच कर अपनी जांच करवाई इस शिविर में श्री शंकराचार्य चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टर आदर्श त्रिवेदी डॉ राहुल गुलाटी डॉ अखिल शर्मा डॉ शशांक शर्मा डॉ राकेश गुप्ता डॉक्टर पलक गुप्ता डॉक्टर प्रेरणा अग्रवाल डॉक्टर राजदीप सिंह डॉ विजय गुप्ता डॉक्टर अखिल…
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। भिलाई भारतीय मजदूर संघ के नेताओ द्वारा सी.ई.जेड.एरिया में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया गया। भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक नेताओ ने सी.ई.जेड.एरिया में स्थित कैंटीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रमिक नेताओ के साथ आई.आर.विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे। विदित हो कि सी.ई.जेड.एरिया में स्थित कैंटीन में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक जलपान एवं भोजन करते हैं। कई कर्मचारियों ने इस कैंटीन में व्याप्त गंदगी तथा अन्य अव्यवस्था के बारे में भारतीय मजदूर संघ के नेताओ से शिकायत की थी जिसके फलस्वरूप श्रमिक…
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। उतई राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक की अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मण्डल अध्यक्ष प्रवीण यदु,अंजोरा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक साहू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा…
अशोक अग्रवाल उतई(गंगा प्रकाश)। भाजपा उत्तर पाटन मंडल के शक्तिकेंद्र झीट के एडवेंचर खो खो क्लब के मैदान में आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, जिला पंचयात सदस्य हर्षा चंद्राकर व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर सहित अन्य भाजपाइयो द्वारा पौधा रोपण क़र नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। बता दे की आज पुरे पाटन अंचल मे भाजपाइयो द्वारा पौधा रोपण किया गया, वही पौधा रोपण करते हुए सच्चिदानंद उपासने नें कहा कि मान नरेंद्र मोदी जी सौभाग्यशाली है कि उनका जन्मदिन जगत निर्माता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती…
कोरबा (गंगा प्रकाश)। :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को भाजपा पूरे देश मे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा कार्य कर रही है और नरेंद्र मोदी जी के देश के प्रति समर्पण एवं सेवा भाव को जन जन तक पहुचाने का काम कर रही है, केंद्रीय नेतृत्व से इसके लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चला रही है इसी कड़ी में आज कोरबा जिले में भी भाजपा एवं उनके विभिन्न अनुषांगिक संगठनों ने विभिन्न सेवा कार्य एवं अन्य आयोजन किया, भाजपा के युवा बिंग युवा मोर्चा ने जिले के 07…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
