Author: प्रकाश कुमार यादव
विजयी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य अज्ञातवास पर, अध्यक्ष चुनाव के कारण सभी को अगुवा किए जाने का अंदेशा गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की राजनीति पंचायत चुनाव के बाद एक बार फिर गरमा रही है। त्रिस्तरीय चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाने राजनीति शुरू हो गया है। निर्वाचित सदस्यों पर डोरे डालने का खेल शुरू हो गया है। जबकि लगभग सभी जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के लिए बनाना काफी सहज बताया जा रहा है। क्योंकि राजनैतिक पार्टी बेस पर त्रिस्तरीय चुनाव तो हुए नहीं है किन्तु भाजपा का दावा…
रायगढ़ पुलिस विभाग में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 107 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विभाग में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 107 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल हैं। यह कदम पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासनिक कसावट की तैयारी…
पत्रकारिता के तीन चेहरे : मजबूत, मजबूर और मजदूर पत्रकार ; क्या मीडिया आज भी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बना हुआ है, या यह अब दबाव, मजबूरी और शोषण का शिकार हो चुका ?… पत्रकारिता कभी निष्पक्षता और निर्भीकता का प्रतीक थी, लेकिन आज यह तीन श्रेणियों में बंट चुकी है—मजबूत पत्रकार, मजबूर पत्रकार और मजदूर पत्रकार। इनमें से कोई सच्चाई के लिए लड़ता है, कोई समझौते करने को मजबूर है, और कोई शोषण की चक्की में पिस रहा है। मजबूत पत्रकार : सच का योद्धा – मजबूत पत्रकार किसी दबाव, लालच या धमकी के आगे नहीं झुकता।…
तीन घंटे में चार देशों में भूकंप के झटके, नेपाल-तिब्बत, भारत और पाकिस्तान हिले भारत समेत चार देशों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. तीन घंटे के अंदर भारत, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भारत में पटना के लोगों को सुबह 2.35 बजे तेज झटके महसूस किए जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके नेपाल के बागमती प्रांत में भी तड़के करीब 2.35 बजे महसूस किए…
शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक शोषण कर लाखो की ठगी करने वाला गिरफ्तार जशपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ कि जशपुर पुलिस ने एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली के प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी जाहिद हुसैन वर्ष 2023 से पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ अंबिकापुर ले जाकर एक किराए के मकान में…
एल्यूमिनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: एक महिला मजदूर की मौत, दूसरी घायल कोरबा (गंगा प्रकाश)। कोरबा के एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हुआ है.जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई.घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था और एक भारी कॉलम अचानक गिर पड़ा। हादसे में एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.दूसरी महिला मजदूर को मामूली चोट लगी थी. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर…
राइस मिल में बड़ा हादसा, लोहे की पाइप गिरने से मजदूर की मौत धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले के नवागांव खुर्द स्थित साईं एग्रोटेक राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां लोहे की पाइप गिरने से मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान 51 वर्षीय रमेश नेताम के रूप में हुई है, जो राइस मिल में मशीन ऑपरेटर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी की शाम रमेश नेताम अपने काम में व्यस्त था, तभी अचानक एक भारी एलिवेटर पाइप उसके कमर पर गिर गया. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल…
युवक ने लगाई फांसी , जांच में जुटी पुलिस । कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत मैग्जीन ग्राउंड पानी टंकी के पास एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लट़के मिला । मृतक का नाम सुर्या चौहान पिता शत्रुघ्न चौहान उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है । मृतक जिस स्थिति में फांसी लगाया है लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं , मृतक के दोनों पैर जमीन में लगा हुआ है । फिलहाल मृतक ने फांसी क्यों लगाया या मामला कुछ और है यह जांच की विषय है डायल 112 की टीम पहुंची हुई है ,…
स्कूल के छत तोड़ते समय हुआ हादसा, मजदूर की मलबे में दबकर मौत पिथौड़ा (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के किनारे स्थित फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी स्कूल में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जर्जर छत को तोड़ते समय एक मजदूर मलबे के साथ नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए पांच मजदूर छत तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान 60 वर्षीय मजदूर सिदार सिंह बरिहा, निवासी भगत देवरी, लेंटर तोड़ते समय संतुलन खो बैठा और बड़े मलबे के साथ नीचे गिर पड़ा। भारी…
आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की करंट लगने से मौत, शिकारियों ने लाश को जलाया, चार आरोपी गिरफ्तार सारंगढ़-बिलाईगढ़ (गंगा प्रकाश)। 20 दिनों से एक लापता की खोजबीन में लगी पुलिस को युवक तो नहीं मिला लेकिन उसकी जली हुई राख मिली। युवक आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच युवक शिकारियों के बिछाए जाल में फंस गया और करंट से उसकी मौत हो गई। लाश को ठिकाने लगाने शिकारी शव को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर ले गए। इसके बाद लाश को दो दिनों तक जलाया, ताकि कोई सबूत ही न…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
