Author: प्रकाश कुमार यादव

नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य – मुख्यमंत्री रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Read More

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम सह राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का आयोजन गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक आयोजित होगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉक्टर गार्गी यदु पाल के निर्देशानुसार व खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड फिंगेश्वर राजिम डॉक्टर व्ही के हीरोंदिया के मार्गदर्शन में पूरे विकासखंड में एक साथ सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का आयोजन होगा जिसमें दिनांक 27 फरवरी 2025 से 2 मार्च 2025 तक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र,कॉलेज व स्वास्थ्य संस्था में…

Read More

फिंगेश्वर विकासखंड में 71 सरपंच, 24 जनपद सदस्य एवं 3 जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 23 फरवरी को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फिंगेश्वर विकासखंड के 71 सरपंचो, 24 जनपद सदस्यों एवं 03 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की संपूर्ण सूची रिर्टनिंग अधिकारी तहसीलदार अजय चंद्रवंशी एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर स्वप्निल धु्रव द्वारा जारी की गई है। जिसके अनुसार सरपंच पद के लिए हथखोज से बलराम भगत निशाद, पसौद से पुरूशोत्तम तिवारी, लचकेरा अरूण कुमार धु्रव, सिर्रीकला कोमन राम धु्रव, सोनासिल्ली तामेश्वर पटेल, कोसमखुंटा आसमा फकीर, पोखरा सियाराम…

Read More

पं.श्यामाचरण शुक्ल की जयंती मनाई गयी गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ स्व. पं. श्यामाचरण शुक्ल की जयंती को “कृषक दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया। आज 27 फरवरी 2025 को पूरे प्रदेश में जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में फिंगेश्वर मे कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने श्याम भैया को पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने शुक्ल जी के योगदान को याद करते हुए किसान हितैषी नीतियों और सिंचाई परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते…

Read More

बुढादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र मिलने के बाद पहले ही दिन अपने चुनाव क्षेत्र के ग्राम जमाही घटारानी जाने के मुख्य सड़क के मोड पर स्थित बुढ़ादेव के नए मंदिर परिसर में धु्रव गोड़ समाज सर्कल जमाही द्वारा आयोजित शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम में समाज के आमंत्रण पर पहुंचे। सर्वप्रथम वहां पहुंचने पर समाज की श्रीमती शीला ठाकुर, पुरानीक धु्रव, मलेशु राम धु्रव, तीज राम धु्रव, हीराधार धु्रव, खिलावन धु्रव,शंकर नेताम…

Read More

गरियाबंद मड़ाई मेला के दौरान गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय गरियाबंद में प्रति तीन वर्ष में आयोजित होने वाले मड़ाई मेला इस बार 28 फरवरी से गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मड़ाई मेला में लोगों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिसमें राजिम मार्ग तरफ से आने वाली गाड़ियां मिनी स्टेडियम में पार्क होगी। इसी प्रकार छुरा मार्ग से आने वाली गाड़ियां गोपाला प्लाट में, देवभोग…

Read More

राजिम कुंभ कल्प मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न, कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के राजिम में माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से महाशिवरात्रि 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ सभी का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा कि माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक त्रिवेणी संगम एवं चौबेबांधा स्थित नये मेला मैदान में दर्शानार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, मेला अधिकारी, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व…

Read More

जिले के कृषक राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तकनीकी मार्गदर्शन में कृषि कार्य कर रहे देवभोग विकासखण्ड के ग्राम चिचिया के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र को 22 से 24 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला में नवोन्मेषी किसान (इनोवेटिव फार्मर) के रूप में सम्मानित किया गया है। इस पुरूस्कार से देश के 34 कृषकों को सम्मानित किया गया। जिसमें से श्री पात्र छत्तीसगढ़ के एक मात्र कृषक है, जिन्हें इस पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री पात्र ने इंदिरा गांधी कृषि…

Read More

कलेक्टर श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की पंचम बैठक सम्पन्न गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की पंचम बैठक आयोजित किया गया। जिसमें संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष, सहकार से समृद्धि के संकल्पना को साकार करने एवं सहकारी गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पूरे वर्ष में किये जाने वाले आयोजन के लिये वार्षिक कैलेण्डर का जिला सहकारी विकास समिति द्वारा अनुमोदन किया गया तथा नवीन पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति राँवड़, कसेरू, गोंदलाबाहरा एवं दुग्ध सहकारी समिति परसदाजोशी, कुरूद,…

Read More