Author: प्रकाश कुमार यादव
पुरे क्षेत्र का 1 बार दौरा कर सबसे आगे चल रही मधुबाला रात्रे गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे पास आती जा रही है प्रत्याशियों का प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है |अब ग्रामीण भी चुनाव के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं। फिंगेश्वर विकासखंड में मतदान रविवार 23 फरवरी को होगा। जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 1 में अनुसूचित जाति महिला आरक्षण के कारण यहां 6 महिला उम्मीदवार आमने-सामने है। यहां से निवृतमान सदस्य मधुबाला रात्रे इस बार फिर मतदाताओं के सामने है| पुरे 26 गाँव में मधुबाला को पूर्व जिला पंचायत…
भाजपा-कांग्रेस के नेता अब ग्रामीण सरकार बनाने में कार्यकर्ताओ के साथ जुटे गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पिछले 2 दिनों से ग्रामीण अंचल में तेजी से प्रचार प्रसार बढ़ा है।प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव की सरकार बनाने में भाजपा-कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता जुट गये हैं। भाजपा एक ओर जहां नगर की ही तरह गांव में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने अग्रसर है तो दूसरी ओर कांग्रेस निकाय में मिले हार का बदला पंचायत चुनाव में लेने जुटी है। ज्ञात हो कि फिंगेश्वर ब्लाक अंतर्गत आने वाले 3 जिला…
दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर घर घर पहुंच रही भुनेश्वरी बंजारे गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंचायती राज में महिला आरक्षण से अब पंचायती राज में 50% महिलाएं चुनकर आ रही है। इसे राजनीति साफ सुथरी हुई है। हम महिलाएं ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ सुंदर तथा जन आकांक्षा के अनुकूल कार्य करते काफी सहायक बन गई है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में अपना प्रचार करते हुए आज 17 फरवरी को श्रीमती भुनेश्वरी बंजारे ने कहा कि चुनाव में मुझे दो पत्ती चुनाव चिन्ह मिला है। मैंने पिछले 5 साल सरपंच रहकर जाना की सरकार ग्रामीण विकास के लिए बहुत राशि…
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 : गरियाबंद एवं मैनपुर क्षेत्र में मतदान सम्पन्न मतदान के लिए ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह नए मतदाताओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने भी प्राथमिकता से किया मतदान जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी मतदाताओं में रहा उत्साह मतदाता मित्र सहित केंद्रों में छाया, पानी एवं बैठक व्यवस्था से मतदाता हुए लाभान्वित गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत प्रथम चरण अंतर्गत जिले के गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखण्ड के मतदान केन्द्रों में मतदान करने हेतु ग्रामीण मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। मतदान केन्द्र के बाहर सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। मतदान…
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखण्ड में प्रथम चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने आज सुबह गरियाबंद विकासखण्ड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम डोंगरीगांव, बिन्द्रानवागढ़ एवं धवलपुरडीह के मतदान…
राजिम कुंभ कल्प में जीवन पथ प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में मनोरंजन के लिए कई तरह के आकर्षण है। वहीं संत समागम परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान होंगे। नदी क्षेत्र में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा परमात्मा शिव की प्रदर्शनी व भविष्य में आने वाली नई दुनिया की झलक मूर्तियों के द्वारा दर्शायी गई है। श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर के समीप लगे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को साध्वी प्रज्ञा भारती व धार्मिक प्रभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्मा कुमार नारायण भाई आदि ने फीता काटकर किया। इसके बाद…
राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन आरू साहू ने दी धमाकेदार प्रस्तुति गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मंच पर लोकप्रिय लोक गायिका ओजस्वी (आरु) साहू ने अपनी सुमधुर आवाज में जबरदस्त छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। राम सिया राम सिया राम सिया राम जय जय राम … गाने से शानदार एंट्री लेकर को पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद नॉन स्टॉप मनमोहक गीतों से नन्हीं सी बालिका ने सबका दिल जीत लिया। मंच पर वो मैया धुक-धुक महू ल नचाई दे …, मेरे प्रभु श्री राम का लाल निशान लहराएगा, मेरे…
कुंभ में पहुंचे श्रद्धालु बच्चों का करा रहे मुंडन संस्कार गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के पांचवे दिन भगवान कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रध्दालुगण अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने अधिक संख्या में पहुंचे। चूंकि राजिम में त्रिवेणी संगम और हरी-हर की पवित्र नगरी होने के कारण यहां बारह महिने धार्मिक कार्य होते रहते है। अपने बच्चे की मंगल कामना के साथ ही राजिम कुंभ में मुंडन संस्कार कराना अपना सौभाग्य मानते है। राजिम में आने वाले मेलार्थी अपने बच्चो का मुंडन संस्कार करा रहे है। भारतीय संस्कृति में बच्चों का मुंडन संस्कार करने का धार्मिक विधान है।…
पर्व स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का है विशेष महत्व, प्रशासन द्वारा बनाए गए है विभिन्न कुंड गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। विभिन्न पर्वों में स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का अलग ही महत्व है। मान्यता है कि पर्वों पर नदी में स्नान से व्यक्ति के जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संगम में स्नान करने से स्नान और अधिक पुण्यकारी और फलदायी बन जाता हैं। इसके लिए राजिम कल्प कुंभ के दौरान आने वाले वाले पर्व स्नान एवं शाही स्नान के लिए कुण्ड का निर्माण किया गया है। आगामी…
रेत से भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर माता सीता ने की थी पूजा अर्चना त्रिवेणी संगम के बीच स्थित है भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव का मंदिर गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की तीर्थ नगरी राजिम में तीन नदियों पैरी, सोढ़ूर और महानदी के संगम होने के कारण इसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है। त्रिवेणी संगम के मध्य में भगवान भोलेनाथ का विशाल मंदिर स्थित है, जो श्री कुलेश्वनाथ महादेव के नाम से ख्याति प्राप्त है। किवदंती के अनुसार वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता के साथ यहीं पर स्थित लोमष ऋषि के आश्रम में कुछ दिन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
