Author: प्रकाश कुमार यादव
ब्रह्मलीन संत कवि पवन दीवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। ब्रह्मलीन संत कवि पवन दीवान की आज नवमी पुण्यतिथि पर राजिम स्थित उनके ब्रह्मचर्य आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के तहत ब्रह्मचर्य आश्रम के ब्रह्मचारी बटुकों द्वारा उनकी आत्मा शांति हेतु यज्ञ हवन आदि अनुष्ठान किया गया। तत्पश्चात भजन गीत का आयोजन किया गया, जिसमें महंत रामसुंदर दास, समिति के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, अर्जुन नयन तिवारी, अरुण शर्मा, अरुण दीवान, अनिल तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, केके पुराणिक, युवराज शर्मा सहित राजिम के अनेक नगरवासी एवं उनके शिष्य उपस्थित थे।…
उत्तर रामायण पर आधारित लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम ने दर्शकों को किया रोमांचित महादेव हिरावानी के कार्यक्रम ने बांधा समा गरियाबंद /राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच में 9वें दिन उत्तर रामायण पर आधारित लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मंच पर बहुत ही सुंदर ढंग से लाइट एवं साउंड के माध्यम से उत्तर रामायण को जीवंत रूप से दर्शाया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिसमें भगवान श्री राम एवं उनके सुपुत्र लव-कुश के बीच संवाद को शानदार तरीके से दर्शाया गया। अवध में आकर लव-कुश…
राजिम कुंभ कल्प में प्रसिद्ध लोकगायिका मोना सेन की होगी शानदार प्रस्तुति गरियाबंद /राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में 22 फरवरी शनिवार को मुख्यमंच में संध्याकालीन संत समागम में संतों का आशीर्वचन प्राप्त होगा। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका मोना सेन छत्तीसगढ़ी गीतों से अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। वहीं दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में मंच पर तिलकराजा साहू की टीम लोककला की शानदार प्रस्तुति देगें। बिसौनी बाई साहू पंडवानी का गायन करेंगी। रूप दास मानिकपुरी की टीम नाचा पार्टी की प्रस्तुति देगें। संगीता कापसे की टीम कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। वेदप्रकाश…
लोमष ऋषि आश्रम का प्राकृतिक वातावरण श्रद्धालुओं के मन को कर रहा मोहित गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला में घूमने प्रतिदिन दूर-दूर से मेलार्थी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु इस बार पहले से अधिक आकर्षक धर्म-अध्यात्म और संस्कृति की झलक देख कर गदगद हो रहे है। नवीन मेला मैदान से लेकर पुराने मेला स्थल तक के विस्तृत परिसर में मेला की भव्यता देखते ही बन रही है। राजिम मेला का आनंद लेने के बाद शाम 7 बजते ही महानदी आरती में शामिल होने अपनी जगह सुनिश्चित कर लेते हैं। उड़ीसा से पहुंचे सूरज साव और बस्तर से आए…
एम्स: उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मुझे कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, और सौभाग्य से, मुझे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर छत्तीसगढ़ में इलाज का अवसर मिला। सरकारी अस्पतालों को लेकर प्रायः नकारात्मक धारणाएँ सुनने को मिलती हैं—जैसे कि डॉक्टर ठीक से ध्यान नहीं देते, सफाई का अभाव रहता है, भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती, और मरीजों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता। लेकिन रायपुर AIIMS में मेरा अनुभव इन भ्रांतियों से बिल्कुल विपरीत रहा। AIIMS: चिकित्सा जगत का एक विश्वसनीय नाम AIIMS केवल एक अस्पताल…
राजिम कुंभ कल्प के मंच पर बॉलीवुड पार्श्व गायक असीत त्रिपाठी ने दी प्रस्तुति गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प के छठवें दिन रात्रिकालीन कार्यक्रम में बॉलीवुड पार्श्व गायक असीत शर्मा ने सुमधुर भजनों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बजाओ नगाड़ा ढोल मेरे श्री राम आएं हैं…, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…हे नाथ नारायण.., हर प्राण में वास हैं तेरा मैया… बांके बिहारी नजर न लग जाए…, केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम.., तोला बंदव शारदा मैया… बड़े दूर से आए हैं…, मोर अंगना पधारो महारानी…, जैसे…
राजिम कुंभ कल्प मेला में 19 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक मंच पर सुवा, कर्मा, ददरिया, कत्थक नृत्य, लोकमंच जैसे कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर प्रतिदिन सुप्रसिद्ध कलाकारों की शानदार प्रस्तुति हो रही है। सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से पहुंचे कलाकार अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे है। मंगलवार 19 फरवरी को सांस्कृतिक मंच पर लीलाधर साहू एवं उनकी टीम द्वारा लोक कला मंच से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक बिखेरेंगें। मंच पर शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे…
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कर रहा अचार संहिता का उल्लंघन रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय चुनाव अपने चरम पर है घरघोड़ा तहसील में 23 फरवरी को मतदान निर्धारित है जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार दो पत्ती छाप के द्वारा घरघोड़ा नगर पंचायत में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टेण्ड के पास शासकीय मंडी की जमीन पर प्रत्याशी के द्वारा बिना अनुमति लिए अनाधिकृत रूप से अपना प्रचार सामग्री लगाया गया है जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है बहरहाल देखना होगा खबर प्रकाशन के बाद स्थानीय प्रशासन…
सड़क में पलटी ट्रेलर जली , पुलिस जाँच में जुटी रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा थाना अंतर्गत छाल रोड घरघोड़ा बाईपास में कल सुबह लगभग 10 बजे ट्रेलर पलटी थी उसमे आग लग गई। ट्रेलर रात के 11:00 बजे के करीब साइडिंग अदानी सीडिंग के एंट्री गेट के पास जल गई है। पलटी ट्रेलर से कोयला बाहर गिरने कि वजह से कोयला जलने से बच गया है जलने कि घटना रात लगभग 12 बजे के आसपास कि है ट्रेलर कैसे जली , अपने से जल गई है या कोई आग लगाया है पुलिस कि जाँच रिपोर्ट में खुलासा होगा
वार्ड नं 13 के प्रत्याशी पद पर विजयी होने से भोलेशंकर ने वार्डवासियों का आभार जताया छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष के साथ पार्षद पद से विजयी हूए वहीं भोलेशंकर जायसवाल ने उन्हें इतना स्नेह एवं प्रेम बरसाने के लिए नगर के समस्त एवं वार्ड मतदाताओं के प्रति दोनो हाथ जोड़कर कोटि – कोटि आभार एवं नमन व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासी एवं वार्डवासियों ने इतनी बड़ी जवाबदारी उन्हें सौपकर कृतार्थ किया है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि मैने जो वादा आप लोगों से किया है, उसे पुरे मनोयोग से बिना…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
