Author: प्रकाश कुमार यादव
तहसीलदार से लूट करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार : पुलिस की तगड़ी घेराबंदी, चाकू और लूट की रकम बरामद बालोद (गंगा प्रकाश)। शहर में तहसीलदार से लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में धर दबोचा। ये शातिर बदमाश ऑटो में आए, तहसीलदार को झांसे में लेकर जबरन बिठाया और चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कैसे हुई थी वारदात? 22 मार्च 2025 को एक्सिस बैंक, बालोद के पास तहसीलदार पैदल जा रहे थे। तभी एक ऑटो में चार बदमाश आए, स्टेट बैंक का पता…
कोपरा में मदिरा दुकान खुलवाने को लेकर नगरवासियों ज्ञापन सौंपा। गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नवगठित नगर पंचायत कोपरा में आज अध्यक्ष एवं पार्षदों की पहली बैठक था।वही आबकारी विभाग गरियाबंद के द्वारा मदिरा दुकान खोलने के लेटर नगर पंचायत कोपरा को मिलने के बाद से ही एक सप्ताह से नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था।जानकारी के अनुसार कोपरा हाल ही में नगर पंचायत बना हैं।इसी के चलते आबकारी विभाग ने शराब दुकान खोलने के लिए नगर पंचायत से एनओसी अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था।एक सप्ताह आदेश पहले ही आदेश आबकारी विभाग द्वारा दिया गया हैं।हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने…
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई लोगों को क्षय रोग के संबंध में किया गया जागरूक चिन्हाकिंत स्थलों तथा हाट बाजार में टी.बी. खोज अभियान चलाया जा रहा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में आज जिला चिकित्सालय गरियाबंद में कार्यक्रम आयोजित कर विश्व क्षय दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं शिवम कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं, रेडक्रास सोसायटी के वालेंटियर के द्वारा जेन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को गरियाबंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रिखी राम यादव, जिला…
उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है लगातार धान का उठाव गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर ने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में लगातार धान उठाव का कार्य चल रहा है जिसके कारण बारूला, फिंगेश्वर, चरौदा में शेष धान की मात्रा 0.00, है व बेलर में 544 क्विंटल है। इसके अतिरिक्त शेष 06 सेंटर में 24 हजार 616 क्विंटल का उठाव किया जा चुका है। शेष धान का उठाव इस सप्ताह में कर लिया जायेगा। इसी प्रकार फिंगेश्वर ब्रॉच के उपार्जन केन्द्रों में समितियों के लोडिंग क्षमता के अनुसार 4-5 ट्रकें प्रति दिवस लग रही है। उपार्जन…
छुरा अनुविभाग अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश प्रावधान अनुसार विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तौरेंगा के आश्रित ग्राम दीवना में पृथक से नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु निर्धारित प्रारुप में 15 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन आवेदन हेतु आवेदन पत्र पूर्ण भरा होना चाहिए एवं आवेदन पत्र में उल्लेखित समस्त दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ 15 अप्रैल…
15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर लोगों को साक्षर करने की विशेष पहल राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया जिले में 16 हजार 870 असाक्षरों को साक्षर करने की पहल उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आदेशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का वृहद आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जी.आर. मरकाम तथा जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत के मार्गदर्शन में जिले भर के उल्लास केन्द्रों में अध्यनरत असाक्षर…
जल जीवन मिशन में घोटाला! करोड़ों खर्च, फिर भी सूखे नल – प्यासे ग्रामीण, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब??… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)।जिले के लैलूंगा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का हाल रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड में बेहाल नजर आ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकियां अधूरी, बिछाई गई पाइपलाइन बेकार, और ग्रामीणों को नसीब नहीं एक बूंद पानी! सरकार भले ही हर घर को नल से जल देने का दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत में यह योजना ठेकेदारों और जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख…
तालाब में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। नगरी ब्लॉक के ग्राम गोरेगांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के माता तालाब से एक अज्ञात नर कंकाल बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने तालाब में कुछ असामान्य दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगरी थाना प्रभारी सरद ताम्रकार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी…
अवैध शराब का ‘सेटिंग तंत्र’ बेनकाब! एक ही ढाबे पर बार-बार छापा, बाकी पर रहस्यमयी चुप्पी क्यों?… ❗ सिर्फ एक ही ढाबे पर बार-बार छापा, बाकी को खुला संरक्षण क्यों? ❗ आबकारी विभाग और पुलिस की मिलीभगत उजागर! ❗ ‘सेटिंग’ वालों की बल्ले-बल्ले, ईमानदार फंस रहा? रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के क्या धरमजयगढ़ में अवैध शराब माफिया और प्रशासन के बीच गुप्त समझौता हो चुका है? अगर नहीं, तो फिर यह कैसा न्याय है कि पूरे इलाके में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है, लेकिन छापेमारी सिर्फ एक ही ढाबे पर बार-बार की जाती है? क्या बाकी…
सरकारी अस्पताल बना मौत का सौदागर! रेबीज इंजेक्शन के नाम पर मरीजों की खुली लूट, इलाज के बदले वसूली… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले के लैलूंगा स्थित सरकारी अस्पताल, जहां मरीजों को मुफ्त इलाज मिलना चाहिए, वहां अब अवैध वसूली का गोरखधंधा फल-फूल रहा है। लैलूँगा उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी रितेश पटेल पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह रेबीज इंजेक्शन के नाम पर मरीजों से 1000 से 3000 रुपये तक वसूल रहा है। जबकि सरकारी नियमों के अनुसार यह इंजेक्शन पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। पहले भी लग चुके हैं आरोप, फिर भी कार्रवाई नहीं यह पहली…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
