Author: प्रकाश कुमार यादव
बाईक सवार को अज्ञात पिकअप ने मारी टक्कर , तीन कि मौके पर हुई मौत बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। 23 मार्च रविवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में दुःखद सडक हादसा सामने आया है जिसमे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी है जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई है अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोर कि टक्कर मार दी। टककर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शंकरगढ़-कुसमी मुख्य मार्ग कि बताई…
रायगढ़ के आलोक कुमार शर्मा ने AIIMS परीक्षा में देश के सर्वश्रेष्ठ में से एक बनकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के आलोक कुमार शर्मा ने देशभर में आयोजित AIIMS की CRE परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो एक अद्वितीय और गर्वित उपलब्धि है। यह परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम इसी हफ्ते घोषित किए गए हैं। आलोक वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत नया रायपुर स्थित पंचायत संचालनालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के ग्राम करमागढ़ के रहने…
सरकारी जमीन की खुली लूट! अधिकारियों-कर्मचारियों की सांठगांठ, प्रशासन की संदिग्ध चुप्पी फर्जी दस्तावेजों से हो रही शासकीय भूमि की अवैध बिक्री, ऊँची पहुँच वाले और सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी खरीद रहे जमीन धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। क्षेत्र में शासकीय भूमि की अवैध खरीद-बिक्री का गोरखधंधा अपने चरम पर है। बांसजोर, गवारघुटरी, मिरिगुडा, लक्ष्मीपुर सहित कई इलाकों में गांव जमीन को फर्जी कागजातों के आधार पर निजी संपत्ति दिखाकर बेचा जा रहा है। इस गड़बड़झाले में सिर्फ दलाल और रसूखदार लोग ही नहीं, बल्कि खुद सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं, जो बेखौफ होकर इन जमीनों को…
अज्ञात महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बहु निकली हत्यारिन, संपत्ति और पैसों की लालच में कर दी हत्या नवनिर्माण आवास मकान को अपने नाम पर परिवर्तित की लालच में बहु के अंजाम को साथ दी सहभागी https://gangaprakash.com/?p=70827 गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कत्ल की गुत्थी की राज बताई आपको बता दें कि दिनांक 19.03.2025 को गरियाबंद सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हाथबाय-गरभनतोरा जाने वाली जंगल में लकड़ी के जले हुए चट्टा में एक अज्ञात महिला का जला हुआ अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस…
चौकीदार नशे में बना ट्रेक्टर चालक , जा गिरा और हो गई मौत ,पुलिस जाँच में जुटी रायगढ़/लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। लैलूंगा के पाकरगॉव में ट्रेक्टर से गिरकर ड्राइवर कि मौत हो गई है जानकारी अनुसार मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में मृतक गंगाधर माझी स्टोन क्रेशर में चौकीदारी का काम करता है, कि दिनांक 22 मार्च 25 को क्रेशर बंद रहता है. 23 मार्च 25 को रात लगभग 10 बजे क्रेशर का ट्रेक्टर क्रमांक CG-14-MG-8566 को बिना बताये गंगाधर माझी लेकर लेकर गया था । ग्राम पाकरगांव मेन रोड़ महुआ पेड़ के पास मेड के पास ट्रेक्टर से गिर गया है…
छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन का एकदिवसीय बैठक संपन्न हुआ राजिम/नयापारा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय बैठक हांडी पर रायपुर डॉक्टर अशोक दुबे इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी एल साहू दुर्ग भूतपूर्व मेडिकल कॉलेज मेकाहारा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक विभाग प्रोफेसर ने किया कार्यक्रम में डॉक्टर काउंट सीजर मैटी जयंती, का कार्यक्रम धमतरी में मनाया गया था जिसकी समीक्षा किया गया कार्यक्रम में संगठन पर चर्चा हुई सदस्यता अभियान एवं सभी जिलों में कॉन्टिनेंटल मेडिकल एजुकेशन रखने हेतु चर्चा की गई है डोर टू डोर मेडिसिन उपलब्धता एवं…
जे30 रायपुर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी और विशेष अतिथि गुरुचरण सिंह होरा ने किया उद्घाटन रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित जे30 रायपुर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स 2025 का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) द्वारा रायपुर इंटरनेशनल टेनिस अकादमी, कृषक नगर में 22 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। रविवार को प्रातः 10 बजे से क्वालीफाइंग राउंड के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके बाद सायं 4:30 बजे टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह…
आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन गंभीर कोरबा (गंगा प्रकाश)। जिले में आज रविवार को कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि हर कोई सिहर उठा। अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कोरबा के अजगर बहार क्षेत्र में आसमान से गिरी मौत ने शिव कुमार (27) और नंद लाल यादव (35) की जिंदगी छीन ली, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच रह-रहकर बिजली की चमक…
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में रुचि ध्रुव तृतीय छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी संकुल केन्द्र -छुरा ब विकासखंड -छुरा जिला -गरियाबंद से कक्षा -8वीं की छात्रा रुचि ध्रुव ने जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा 2025में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय व जिला का का नाम रोशन किया साथ ही राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा के चयनित हुई जिसकी अगामी परीक्षा 20 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होगी जहां पर उन्हें जिला स्तरीय पर स्थान प्राप्त होने पर पुरूस्कृत किया जायेगा। इस उपलब्धि हेतू इन्होंने बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं संप्रेषित किये शाला परिवार कि ओर…
रायपुर एम्स की लापरवाही-हार्निया सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग नियंत्रण विहीन रायपुर एम्स,जनप्रतिनिधि भी बेबस बेड खाली होने पर भी मरीजों को लौटा रहे-गरीब मरीज दर दर भटक रहे छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को देगी ज्ञापन रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने एम्स रायपुर में हार्निया की सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवेदनशील बताया है।उल्लेखनीय है कि एक मरीज हर्निया से पीड़ित है एवं उसे ऑपरेशन के लिए कहा गया है. जब मरीज माह सितंबर 2024 में एम्स रायपुर गए…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
