Author: प्रकाश कुमार यादव
अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प,समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी। गौतम अदाणी ने न केवल शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है। गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही…
खाद्य प्रसंस्करण में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कृषि महाविद्यालय की पहल गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र गरियाबंद में चतुर्थ वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता विषय के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से प्रयोगिक प्रदर्शन के द्वारा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरीजेश शर्मा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को प्रोसेसिंग के हुनर को सिखाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कौशल विकास करना और उन्हें उद्यमिता के अवसर…
विधायक रोहित साहू ने रेल बजट में छत्तीसगढ़ के 6,925 करोड़ का बजट और रेल सुविधाएं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया गरियाबंद /फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने रेल बजट में छत्तीसगढ़ के 6,925 करोड़ का बजट और रेल सुविधाएं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह छत्तीसगढ़ को रेल सुविधा और आर्थिक मदद मिल रहीं है, उससे हमारी पार्टी का यह नारा सिद्ध होता है कि हमने बनाया…
हम जो कहते है वो करते है, जो कह रहे है उसे पूरा कर दिखाएंगे-उत्तम राजवंशी गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उत्तम सिंह राजवंशी का धुआधार जनसंपर्क अनवरत रूप से जारी है, वे अपने दौरे में अनेक स्थानों पर नागरिकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लंबा राजनैतिक इतिहास रहा है कि हम जो कहते है, उसे पूरा करके दिखाते है। मसला चाहे धारा 370 को हटाने का हो, लोगो ने तो धारा 370 हटाने की हमारी घोषणा को दिवास्वप्न कहा करते थे,…
चुनावी रण में सूरज की जीत के लिए रोहित साहू ने संभाली कमान, बोले – ‘सूरज उगेगा, वार्ड विकसित होगा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। चुनाव का समय नजदीक है, और अब महज तीन दिन बचे हैं। राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो चुकी है, और वार्ड नंबर 15 में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में विधायक रोहित साहू ने खुद मोर्चा संभालते हुए भाजपा प्रत्याशी सूरज सिन्हा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। विधायक रोहित साहू का संदेश – ‘सूरज पर भरोस करे मैं उसके साथ हूँ सभा को…
8 साल के अबीशाई का नन्हा त्याग, कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए बड़ा उपहार – कहा, ‘अगर मेरी छोटी मदद से उनका दर्द कम हो सके, तो इससे बड़ी खुशी और क्या होगी कहते हैं कि किसी की छोटी-सी मदद भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। 8 साल के अबीशाई सचिन ने यह साबित कर दिखाया। होप ट्यूशन सेंटर के इस मासूम बच्चे ने अपने सिर के बाल कटवाकर मदत ट्रस्ट, मुंबई को दान किए, ताकि कैंसर से जूझ रहे उन बच्चों की मदद हो सके, जो इलाज के दौरान अपने बाल खो देते हैं।…
रायपुर में जहर देकर बेजुबानों की हत्या! चंद्रा स्क्वायर मोवा क्षेत्र में दो डॉग्स को जहर देकर मारने की खबर… कड़ी कार्रवाई की उठी मांग रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जानवरों के प्रति बढ़ती क्रूरता एक चिंताजनक विषय है। ख़बरों के अनुसार, चंद्रा स्क्वायर रिलायंस स्मार्ट मोवा क्षेत्र में दो कुत्तों को जहर देकर मारा गया। पहले एक कुत्ता अचानक मृत पाया गया, और फिर दूसरे दिन एक और बेजुबान ने दम तोड़ दिया। यह कुत्ते क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए न सिर्फ सहायक थे, बल्कि इन्होंने उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की थी।…
पत्रकारों पर सत्ता समर्थित गुंडागर्दी: थाना के सामने खुलेआम मारपीट, प्रशासन मौन? रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में बीती शाम जो हुआ, उसने न केवल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी बल्कि यह भी दिखाया कि सत्ता का नशा कैसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की कोशिश कर रहा है। भाजपा नेता रविंद्र भाटिया के गुंडा पुत्र तरनजीत भाटिया और उसके साथियों ने समाचार कवरेज कर रहे पत्रकारों पर सरेआम हमला किया, अश्लील गालियां दीं और धक्कामुक्की कर मारपीट की। घटना थाना भवन के ठीक सामने घटी, लेकिन हैरानी की बात यह है…
दुर्ग जिला अस्पताल में नवजातों की अदला-बदली का मामला: डीएनए जांच से होगी सच्चाई की पुष्टि… दुर्ग (गंगा प्रकाश)। दुर्ग जिला चिकित्सालय के मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं की अदला-बदली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना तब उजागर हुई जब शबाना नाम की महिला, जिसने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था, अस्पताल से घर लौटने के बाद नवजात के कलाई पर लगे नेम बैंड पर किसी और मां का नाम लिखा पाया। इस पर संदेह होने पर परिवार ने तुरंत जिला अस्पताल प्रशासन को सूचित किया, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जांच…
कांग्रेस ने किया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भाजपा के चुनाव चिह्न कमल निशान के मुद्रित फ़ार्म भर कर प्रधान मंत्री आवास योजना दिलाये जाने का दे रहे प्रलोभन यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने नगर पालिका परिषद बीजापुर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशियों द्वारा बीजापुर नगर में खुलेआम प्रधानमंत्री आवास योजना के कमल निशान चुनाव चिह्न के मुद्रित फ़ार्म भरवाये जा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
