Author: प्रकाश कुमार यादव

इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली समूह की महिलाएं पलास, गुलाब एवं पुदीने के पत्तों से बना रही हर्बल गुलाल शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाएं गरियाबंद (गंगा प्रकाश)/जिले में रंगों के त्योहार होली को स्वसहायता समूह की महिलाएं इस बार और खास बना रही है। होली के त्योहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के लिए महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही है। ग्राम जोबा की संजीवनी संकुल संगठन की 20 से 25 सक्रिय महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत हर्बल गुलाल का निर्माण कर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही…

Read More

होली पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित देशी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद गरियाबंद (गंगा प्रकाश) राज्य शासन द्वारा 14 मार्च 2025 होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करने के फलस्वरूप जिले के समस्त देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें तथा देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट अहाता इस दिन पूर्णतः बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने…

Read More

निर्भीक पत्रकार कुमार जितेन्द्र जायसवाल का सरगुजा में भव्य स्वागत,शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने किया अभिनंदन… अंबिकापुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकारिता जगत के निडर और क्रांतिकारी पत्रकार कुमार जितेन्द्र जायसवाल की सरगुजा में भव्य वापसी पर पूरे जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। एक साल के वनवास के बाद जब वे अपने गृह जिले लौटे, तो उनके सम्मान में अंबिकापुर में अभिनंदन यात्रा निकाली गई। इस दरम्यान शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र तकिया मजार शरीफ परिसर में अभिनंदन करते हुए खुशी जाहिर किया।इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या…

Read More

उड़नदस्ता टीम एवं बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा उड़न दस्ता के टीमों के साथ-साथ मंडल के अधिकारी भी परीक्षा केन्द्रों में पहुँचकर सघन निरीक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में कक्षा 10वीं विज्ञान विषय की परीक्षा में संभागीय सहायक सचिव नारायण मजूमदार के नेतृत्व में अवर सचिव भोजराम साहू एवं सतानंद मिश्रा कक्ष अधिकारी परीक्षा संभाग रायपुर के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका, शासकीय उमावि खड़मा, शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर,…

Read More

फिंगेश्वर विकासखंड के 71 निर्वाचित सरपंचो की पहली बैठक में ही सरपंच संघ का चुनाव हुआ संपन्न, हरीश साहू बने सरपंच संघ के अध्यक्ष गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के नवनिर्वाचित 71 सरपंचो की प्रथम बैठक आज फिंगेश्वर विश्राम गृह में संपन्न हुई। जिसमें 60 सरपंच उपस्थित हुए। अपनी पहली बैठक में ही सरपंचो ने फिंगेश्वर विकासखंड सरपंच संघ का गठन कर लिया। बैठक में सरपंचो का विचार था कि विकासखंड में विकास कार्यो सहित पंचायतों का काम सुचारू ढंग से संचालित हो इसके लिए संगठन बनाना जरूरी है। विकासखंड के नवनिर्वाचित सरपंचो में अधिकांश पहली बार सरपंच बने है।…

Read More

फिंगेश्वर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव बना कौतूहल पूर्ण, 7 पार्षद निर्दलीय, 5 पार्षद भाजपा एवं 3 पार्षद कांग्रेस के होने से उपाध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 12 मार्च को फिंगेश्वर नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं 15 पार्षदों का शपथग्रहण नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रखा गया है। शपथग्रहण के तुरंत बाद नगर पंचायत की पहली बैठक होगी जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव किया जावेगा। नगर पंचायत में राजनैतिक समीकरण के चलते पार्षदों में काफी विचित्र स्थिति है। यहॉ 15 पार्षदों में सर्वाधिक 7 पार्षदों निर्दलीय, 5 पार्शद भाजपा एवं 3 पार्षद कांग्रेस पार्टी…

Read More

ट्रेलर कि चपेट में ग्रामीण कि हुई दर्दनाक मौत रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। लैलूँगा थाना क्षेत्र से बड़ी दुःखद घटना सामने आई है जिसमे ट्रेलर कि चपेट में आने से ग्रामीण कि मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूँगा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझिआमा के पास डामर प्लान्ट के पास एक हाइवा ट्रक ने सुरंग पानी निवासी प्रदीप सिदार पिता धनसिंग सिदार को अपनी चपेट में लिया है। घटना में प्रदीप सिदार की मौके में मौत हो गई है । पुलिस ने शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए लैलूंगा हॉस्पिटल लाया गया…

Read More

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक जहर ! पत्रकारों पर भद्दी टिप्पणी से मचा बवाल, FIR की मांग… रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। जिले के घरघोड़ा थाना अंतर्गत एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां वसीम बेग नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप ‘हमर घरघोड़ा’ में धार्मिक उन्माद भड़काने वाली आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई, बल्कि पत्रकारिता और पत्रकारों पर भी अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। यह कृत्य सिर्फ एक व्यक्ति की हरकत नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग और समाज में नफरत फैलाने की साजिश का एक उदाहरण है।…

Read More

धमतरी पुलिस थाना सिहावा द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सुदुर वनांचल के ग्राम महुआ बाहरा में खेल कूद कार्यक्रम का किया गया आयोजन कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। ग्राम महुआ बाहरा के महिला पुरुष एवं बच्चों को कार्यक्रम में भाग लिए जिन्हें किया गया पुरस्कृत एवं खिलाड़ियों, ग्रामीण,महिलाओं को टी-शर्ट,पैंट,टॉवेल मच्छरदानी,साड़ी,कॉपी, पेन,सील्ड,कप आदि सामान भी किया गया वितरण धमतरी पुलिस द्वारा “मितान के धियान” के तहत लगातार चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान धमतरी पुलिस,थाना सिहावा द्वारा सुदुर वनांचल के ग्राम महुआ बाहरा में “मितान के धियान”सामुदायिक पुलिसिंग के के तहत के खेल कूद का आयोजन कर ग्रामीणों को साइबर…

Read More

निर्विरोध चुने गए नगरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। नगरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विकास बोहरा को निर्विरोध चुना गया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े विकास बोहरा की इस जीत पर नगरवासियों में उत्साह है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद विकास बोहरा ने कहा, “मैं नगरी के सभी वर्गों के विकास के लिए समान रूप से कार्य करूंगा। नगर की बेहतरी के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाया जाएगा।” उनकी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने हर्ष जताया और…

Read More