Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन की तिथि निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर भी मिलेगा। युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी एकता, पारस्परिक सहयोग, सांस्कृतिक…
बस-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार की मौत; लर्निंग लाइसेंस, चालक की पहचान और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया पर उठे सवाल छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखरा के पास बस और पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अब दुर्घटना की परिस्थितियों के साथ पुलिस की जांच प्रक्रिया भी चर्चा के केंद्र में है। मामला महज दो दिनों के भीतर न्यायालय तक पहुंचने की बात सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक की पहचान, लाइसेंस की वैधता…
पेटी कांट्रेक्टर के हवाले काम! मुरम की खुदाई से लेकर निर्माण गुणवत्ता तक पर सवाल, पंडरीपानी में गहरे गड्ढों ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता छुरा (गंगा प्रकाश)। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रही छुरा-तुमगांव-लोहझर-मड़ेली सड़क चौड़ीकरण परियोजना में निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी निगरानी और मुरम की खुदाई को लेकर उठे सवालों के बाद मामला चर्चा में है। सड़क निर्माण के दौरान पर्याप्त पानी का छिड़काव किए बिना रोलर चलाए जाने, मुरम के साथ पेड़ों की जड़ों और पत्तों के इस्तेमाल के आरोप तथा पंडरीपानी में गहरी खुदाई से ग्रामीणों की सुरक्षा पर मंडराते खतरे को लेकर प्रकाशित खबर…
दशहरा-दीपावली से पहले पटाखों के भंडारण और बिक्री को लेकर उठे सवाल, अस्थायी गोदामों के निरीक्षण की सूचना के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी निगाहें छुरा (गंगा प्रकाश)। दीपावली के त्योहार से पहले छुरा नगर पंचायत क्षेत्र में पटाखा कारोबार को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। एक ओर मोहल्लों के भीतर अस्थायी गोदाम बनाकर पटाखों के भंडारण की सूचना को लेकर गंगा प्रकाश में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों के निरीक्षण के लिए निकलने की जानकारी सामने आई है, वहीं दूसरी ओर लाइसेंसधारी पटाखा व्यापारियों ने किसानों और फैंसी दुकानों में कथित रूप से…
गंगा प्रकाश की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन? नगर पंचायत के कुछ वार्डों में पटाखों के भंडारण को लेकर सुरक्षा और लाइसेंस की जांच पर नजरें छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा नगर पंचायत के कुछ वार्डों में रिहायशी इलाकों के भीतर पटाखों के अस्थायी गोदाम बनाए जाने और बड़ी मात्रा में पटाखों के भंडारण को लेकर गंगा प्रकाश द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद आज संबंधित अधिकारियों के निरीक्षण के लिए निकलने की जानकारी सामने आई है। इस घटनाक्रम के बाद अब संबंधित गोदामों में पटाखों के भंडारण की वास्तविक स्थिति और नियमों के पालन को लेकर लोगों की…
साहस, शौर्य और शांति की प्रतीक हैं मां चंद्रघंटा; भक्त सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए करेंगे आराधना छुरा (गंगा प्रकाश)। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां चंद्रघंटा को साहस, शौर्य, शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता की आराधना से भक्तों को निर्भयता, आत्मबल और नकारात्मक शक्तियों से मुकाबला करने की प्रेरणा मिलती है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु सुबह स्नान कर पूजा की तैयारी करते हैं और मां चंद्रघंटा को पुष्प, धूप, दीप, अक्षत तथा नैवेद्य अर्पित…
खबर प्रकाशित होने के बाद भी निर्माण जारी, क्या अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई के अलग-अलग पैमाने हैं? छुरा (गंगा प्रकाश)। पंडरीपानीडीह, ग्राम पंचायत खरखरा क्षेत्र में कथित सरकारी भूमि पर मकान निर्माण का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई और समान कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण के इस मामले में एक शासकीय कर्मचारी की संलिप्तता है। शिकायत किए जाने और खबर प्रकाशित होने के बाद भी यदि निर्माण कार्य बेधड़क जारी है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर संबंधित विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे क्यों हट रहे हैं?…
पेट और जांघ पर भालू ने किया हमला, 55 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल में उपचार जारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जंगल में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पत्ते तोड़ने गए एक ग्रामीण को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में उसकी जान पर बन आएगी। सरयापानी के जंगल में अचानक भालू से सामना होने के बाद 55 वर्षीय ग्रामीण गिरधारी विश्वकर्मा पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल ग्रामीण को तत्काल गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में…
शुक्ल परिवार की राजनीतिक विरासत, भाजपा की चुनौती और आम आदमी पार्टी का नया दांव—क्या राजिम विधानसभा में बदलेगा वर्षों पुराना चुनावी समीकरण? राजनीति में न कोई स्थायी विजेता होता है और न ही किसी दल का वर्चस्व हमेशा के लिए कायम रहता है। जनता का विश्वास, नेतृत्व की स्वीकार्यता, संगठन की मजबूती और विकास के प्रति जवाबदेही ही किसी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत होती है। छत्तीसगढ़ की राजिम विधानसभा का राजनीतिक इतिहास भी इसी सच्चाई को बयां करता है। कभी कांग्रेस के प्रभाव वाली इस सीट पर भाजपा ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, तो कभी कांग्रेस ने…
दशहरा-दीपावली से पहले रिहायशी इलाकों में अस्थायी गोदाम बनाए जाने की सूचना, बड़ी मात्रा में पटाखे रखने की चर्चा; लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग छुरा (गंगा प्रकाश)। दशहरा और दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की छुरा नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कथित तौर पर अस्थायी गोदाम बनाकर पटाखों का भंडारण किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। रिहायशी इलाकों में पटाखे रखे जाने की सूचना ने सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
