Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आज समय – सीमा बैठक उपरांत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में समिति के समक्ष जल जीवन मिशन योजना के कव्हरेज मद के अंतर्गत 24 सितम्बर के पश्चात देयकों के भुगतान हेतु बजट आबंटन, सीमा मांग हेतु ई-वर्क्स-।। जेजेएम में ऑनलाईन डिमाण्ड प्रविष्टि के अनुमोदन किया गया। सपोर्ट मद के अन्तर्गत निरीक्षण वाहन किराया, कॉल मी सर्विस से जल जीवन मिशन के कार्याे के लिए उपलब्ध कराई गई मानव संसाधन भुगतान, स्टेशनरी भुगतान का अनुमोदन लिया गया। जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग नलजल, नवीन एकल ग्राम…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन किया जाना है। अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 निर्धारित आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 56 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पंडरीपानी कमारपारा, कोड़ोहरदी-1, कोड़ोहरदी-2 एवं दसपुर पुलियापारा, कोटरीछापर, विजय नगर, कुचेना एवं दादरपारा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र पीपरछेड़ी, बोईरगांव, घोटियापारा, सुखरीडबरी, बादिमार, लिमडीह, भैंसादादर एवं खासरपानी पीपलाकन्हार, धोबनीडीह, थूहापानी, कामर, छिन्दौलाडीह, नागाबुड़ा कछारपारा, नागाबुड़ा…

Read More

उत्साह एवं उल्लास के साथ बच्चे, युवा, खिलाडिय़ों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों ने लगाई दौड़ कलेक्टर ने रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्साह एवं उल्लास के साथ बच्चे, युवा, खिलाडिय़ों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नागरिकों ने दौड़ लगाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे तथा राष्ट्रीय एकता…

Read More

रकबा सत्यापन और किसान पंजीयन का कार्य शत प्रतिशत करें पूर्ण योजनाओं के सैचुरेशन के लिए गांवों में कैंप लगाने करे तैयारी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आगामी 5 नवंबर को गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राज्योत्सव में विभिन्न विभागों को विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टॉल के लिए तैयारी शुरू करने और राज्योत्सव की संपूर्ण तैयारी समय से पूर्व सुनिश्चित करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी 14 नवंबर से…

Read More

फिंगेश्वरः-रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सियासी रण में भाजपा ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में अपनी महति भूमिका निभाने वाले स्टार प्रचारक पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू को फिर स्टार प्रचारक बनाया है। जिससे क्षेत्र के साथ साथ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों का ऐलान किया है। इसमें छत्तीसगढ़ बीजेपी के कुल 40 नेताओं का नाम शामिल है। सीएम विश्णुदेव साय के साथ साथ पूर्व सांसद चंदूलाल साहू का भी नाम शामिल किया गया। इससे पहले लोकसभा चुनाव…

Read More

फिंगेश्वरः-पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 23 के प्रावधानों के तहत फिंगेश्वर जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिश्ट-एक में जारी किया गया है। फिंगेश्वर जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार को निर्देशित किया है कि उक्त अधिसूचना को अपने कार्यालय के सूचना फलक पर चस्पा कर प्रकाशन का पंचनामा कलेक्टोरेट कार्यालय को प्रेशित करना सुनिश्चित करें। इसी तरह छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 23 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 5…

Read More

फिंगेश्वरः-प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत विभिन्न घटकों का लाभ प्राप्त करने के लिए एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। उप संचालक मछली पालन ने बताया कि एनएफडीपी का मुख्य उद्देश्य सभी मत्स्य पालक, मत्स्य पालन समूहों एवं मत्स्य समितियों के लिये कार्य आधारित पहचान के डाटाबेस का निर्माण कर उसके माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है। उन्होंने बताया कि भविश्य में योजना के तहत मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीयन अनिवार्य होगा। उक्त कार्य अंतर्गत मछली पालन, मत्स्याखेट व मछली बेचने के व्यवसाय के जुड़े सभी…

Read More

फिंगेश्वरः-दीपावली के पूर्व महतारी वंदन योजना की 9 वीं किस्त मिलने से महिलाएं काफी खुश है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय द्वारा प्रारंभ की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के जीवनस्तर को सुधारना, समाज में उनके प्रति व्याप्त असमानता को कम करना और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में उन्हें मजबूत बनाना है। भाजपा नेत्रियां संतोशी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, सीमा ठाकुर, भुनेश्वरी साहू, मेघा कोसले, शांति कोसरे, अनीता शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना…

Read More

फिंगेश्वरः-नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसके लिए लोगों की तैयारियां जोरों पर है। दीपावली पर्व को लेकर नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के बाजार सजकर तैया हो चुके है। दीपो के पर्व के लिए लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। बाजार में दीपावली से संबंधित सामग्री भी जगह-जगह देखी जा रही है। दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। इस बार बाजार में रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों के साथ अन्य सजावट के सामान ज्यादा नजर आ रहे है। मिट्टी के दीये बाजार में अपनी खूबसूरती…

Read More