Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वरः-फिंगेश्वर-राजिम सहित सभी आत्मानंद स्कूलों में आकस्मिक व्यय की राशि न मिलने छोटे छोटे व्यय के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। एक ओर आत्मानंद स्कूलों की डिमांड हैं। वहीं दूसरी ओर इन स्कूलों की हालात खराब है। यहां चॉक, डस्टर, रजिस्टर, फिनाइल समेत अन्य छोटी छोटी चीजें खरीदने के लिए स्कूल के पास पैसे नहीं है। यहां तक की साफ-सफाई पर भी असर पड़ा है। ऐसी स्थिति इसलिए बनी है, क्योंकि स्कूल चलाने के लिए स्कूलें के पास फंड नहीं है। शासन की ओर से इस साल की आकस्मिक व्यय निधि इन्हें अब तक नहीं मिली है। जबकि नए…
फिंगेश्वरः-क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनाता झरझरा माता मंदिर जो ग्राम मुरमुरा की पहाड़ी पर विराजमान है। जिसके एक छोर पर जतमाई देवी और दूसरे छोर पर माँ घटारानी का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इन दोनो के बीचों बीच झरझरा माता का मंदिर है।जहां पहुंचने के लिए आज भी कोई सुगम मार्ग नही बन पाया है।जिससे माता के दर्शन लाभ लेने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाईयों का सामना करते हुए माता के दरबार में पहुंचना पड़ता है ग्राम पंचायत मुरमुरा द्वारा ग्राम लोहरसी के सरगी नाला पुल…
फिंगेश्वरः-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला (फिंगेश्वर) से भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला आयुक्त ए के सारस्वत, जिला सचिव श्री रोमनलाल साहू, डी ओ सी स्काउट श्री आशीष साहू डी ओ सी गाइड श्रीमती सीमा साहू स्काऊट प्रभारी गिरवर यादव के कुशल मार्गदर्शन में परसदाकला के पांच स्काऊट छात्र योगराज साहू 10वीं, द्रोणाशीष धु्रव 10वीं, भुपेन्द्र कुमार साहू 10वीं, शशिकांत साहू 11 वीं, खेमराज साहू 11 वीं ने सत्र 2024- 25 में राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में सफलता अर्जित की हैं। उक्त सफलता पर स्काऊट प्रभारी गिरवर यादव संस्था प्रमुख एन…
फिंगेश्वरः-अवैध रेत खनन के मामले फिंगेश्वर विकासखंड में किस तरह बेधड़क चल रहे है इसका एक मामला सामने आया है जिसमें गांव के सरपंच ने आज 28 अक्टूबर को कलेक्टर को आवेदन किया है कि हमारे पंचायत के आश्रित ग्राम में बेधड़क दिन रात रेत खनन का ऐसा नजारा दिख रहा है कि अवैध खनन करने वाले रेत माफिया को प्रशासन, पंचायत अथवा जनप्रतिनिधियों को कोई खौफ नहीं है। फिंगेश्वर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिर्रीकला के सरपंच सरोजनी मोहन साहू एवं उपसरपंच ने आज जिलाधीश को आवेदन दिया है कि ग्राम पंचायत सिर्रीकला के आश्रित पोलकर्रा में नदी की रेत…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी एवं अवमानक खाद्य (विशेषकर मिठाई ,बेसन,तेल,घी) की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए अभिहित अधिकारी जिला गरियाबंद के नेतृत्व में जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों औचक निरीक्षण एवं नमूना संकलन किया जा रहा है। अब तक जिले के सभी विकासखंडो से 15 नमूना संकलन जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। 11 खाद्य कारोबार कर्ताओ को प्रतिष्ठान में पर्याप्त साफ – सफाई ,स्वच्छता नहीं रखने के कारण नोटिस जारी किया है। गरियाबंद स्थित…
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर लक्ष्य निर्धारित कर कुपोषण की स्थिति में सुधार लाए गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मिशन वात्सल्य, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत गरियाबंद एवं मैनपुर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के विभिन्न संकेतों के बारे में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम मैनपुर एवं गरियाबंद में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न संकेतों के बारे में समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी…
खरीदी के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में संबंधितों पर होगी कड़ी कार्रवाई दायित्वों का सक्रियता के साथ गंभीरतापूर्वक करें निर्वहन कलेक्टर श्री अग्रवाल ने धान खरीदी के नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समर्थन मूल्य पर होने वाले आगामी धान खरीदी के सुचारू संपादन के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी संपादन के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की सभी तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी शासन…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कम वाटर लेवल वाले जगहों में भूजल स्तर बढ़ाने कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा देवभोग ब्लॉक अंतर्गत किए गए भूजल स्तर सर्वेक्षण के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर दीपक अग्रवाल को देवभोग ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में वाटर लेवल की विस्तृत जानकारी दी। बोर्ड के सदस्य द्वारा विभिन्न जगहों में पानी के स्तर और जल स्रोत की जानकारी दी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नक्शा सहित सर्वेक्षण रिपोर्ट…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने दीपावली के अवसर पर दिए बेचने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं कुम्हारों को प्रोत्साहित करने के लिए संवेदनशील कदम उठाया है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा दिए आदि बेचने वाले दुकानों से कर वसूली नहीं करने के आदेश जारी किए है। इससे कुम्हार एवं स्थानीय ग्रामीणों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा बिना कर चुकाए अपनी सामान बेच पाएंगे। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते…
जल संरक्षण की दिशा में जल स्रोत बचाव एवं जल जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल शक्ति अभियान के तहत जिले में किए रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में जल संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं कार्य योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे गतिविधियों की भी जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एस के बर्मन ने बैठक…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
