Author: प्रकाश कुमार यादव

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। बलरामपुर जिले क़े पुलिस कस्टडी मे हुई घटना को लेकर छत्तीसगढ़ की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रोषित नजर आ रही है रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देशानुसार प्रदेश क़े सभी जिला मुख्यालय मे पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था जिसक़े तहत कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कॉंग्रेसियों को 04 बजे कांग्रेस भवन मे जमा कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा प्रदेश मे क़ानून व्यवस्था पुरी तरह खत्म हो चुकी है छत्तीसगढ़ को मणिपुर बना दिया है हर दूसरे दिन…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। अनुभव एवं उपलब्धियों का संगम विषय पर एससीईआरटी, यूएसएआईडी एवं रूम टू रीड के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का भव्य आयोजन न्यू सर्किट हाउस रायपुर में किया गया था। नई शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में बुनियादी साक्षरता कौशल में सुधार एवं बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करने हेतु राज्य में वृहद पैमाने पर रीडिंग कैंपेन चलाया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि रूम टू रीड के प्रोग्राम ऑपरेशन डायरेक्टर डॉ. भाग्यलक्ष्मी बालाजी, एससीईआरटी से प्रकोष्ठ प्रभारी डिकेश्वर वर्मा, पुष्पा किस्पोट्टा, यूएसएआईडी से डॉ. पूनम स्मिथ, खैरागढ़ विश्वविद्यालय से कपिल शर्मा, रागिनी सिंह,…

Read More

◆ सीएम कैंप जा रही भीड़ को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन का भी किया गया इस्तेमाल… जशपुर (गंगा प्रकाश)। इसाई समाज ने BJP विधायक रायमुनि भगत पर भगवान यीशु पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज ने न्याय पदयात्रा निकाली। हजारों लोग 130 किलाेमीटर तय कर आस्ता से बगीया पहुंचे, जहां सीएम कैंप में ज्ञापन सौंपने वाले थे। सीएम कैंप पहुंचने से पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पदयात्रियों को रोका। इस दौरान इसाई समाज के लोगों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।…

Read More

लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा लैलूंगा के द्वारा प्रांतीय आव्हान पर 25/10/2024 को दोपहर भोजन अवकाश में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव के नाम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लैलूंगा को लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने सहित अपनी छह सूत्रीय मांग हेतु ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में लिपिकों के वेतन विसंगति दूर करने सहित, राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त लिपिकों की परिवीक्षावधि समाप्त करते हुये उनके लिये अनिवार्य कौशल परीक्षा की बाध्यता को समाप्त करने, विभागीय सेटअप पुनरीक्षण अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य राज्य का गठन हुये 24 वर्ष व्यतीत हो जाने व वर्तमान में छत्तीसगढ़…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिये का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस संस्थान की तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर संस्थान के विभिन्न इंजिनियरिंग शाखाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।‌ राष्ट्रपति मुर्मु ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकों , प्राध्यापकों , साथियों को भी बधाई दी। उन्होंने…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। बाईक हड़पने के उद्देश्य से केंदाडोंगरी पहाड़ में दोस्त की हत्या करके फरार हुये आरोपी को थाना तमनार पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में पूर्व में भी एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज एडिश्नल एसपी आकाश मरकाम ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये बताया थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत गत दिवस 20 अक्टूबर को ग्राम…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में विकसित छत्तीसगढ़ का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा। समग्र विकास के लिये नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होता है। अच्छा स्वास्थ्य लोगों की उत्पादकता और रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह शामिल होकर संस्थान के 25 विद्यार्थियों को 33 स्वर्ण…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अपने टेलर दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। ऋ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थल गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग पांच करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है। सरगुजा प्रखंड में सरगुजा अंचल के जनजातियों की अनुठी संस्कृति , सांस्कृतिक विरासत और पुरावैभव को प्रदर्शित किया गया है। सरगुजा अंचल के विभिन्न जनजातियों के निवास स्थल व उनकी जीवनशैली को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है ,…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)। हिन्दूओं के सार्वभौम धर्मगुरु तथा हिन्दू राष्ट्र प्रणेता भगवत्पाद आदि शंकराचार्य महाभाग के करकमलों द्वारा स्थापित चार आम्नाय पीठों में से एक पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी पीठ ओड़िसा के 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज चातुर्मास्य के पश्चात राष्ट्रव्यापी राष्ट्र रक्षा अभियान अंतर्गत उत्तरप्रदेश के जौनपुर तथा प्रतापगढ़ यात्रा उपरान्त 25 अक्टूबर को नीलांचल एक्सप्रेस से प्रस्थान कर आज 26 अक्टूबर प्रात: टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचें। भव्य स्वागत पश्चात यहां से निवास स्थल बाबासाहेब शमराव कदम के यहां आदित्यपुर , जमदेशपुर प्रस्थान करेंगे। सायं चार बजे से एक्स०एल०आर०आई० में आयोजित धर्मसभा…

Read More