Author: प्रकाश कुमार यादव

6 हजार 682 परीक्षार्थियों ने दिलाई परीक्षाकलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा आज जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने शासकीय हाई स्कूल मालगांव और आईटीआई गरियाबंद परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों में सुचारू रूप से परीक्षा संचालित किया जा रहा था। इस अवसर पर परीक्षा के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सभी…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। किसी भी राष्ट्र के विकास में वहां की बोली जाने वाली भाषा, संस्कृति उस देश के लोगों कों जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं हिन्दी भारत की सम्पर्क भाषा भी है जो देश की राष्ट्रीय एकता अखंडता को बनाये रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी स्वाभिमान की भाषा है जो राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़ती है हिन्दी दिवस के अवसर पर आनलाइन संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक प्रबुद्धजनो ने हिस्सा लेकर अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति एकता अखंडता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा मूर्ति विसर्जन हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है। फिंगेश्वर-राजिम के एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि शासन के आदेश का पालन करते हुए श्रद्धालु जो अपने चिन्हित क्षेत्र में भगवान की पदस्थापना किये है, वे निर्धारित किए गए तालाबों में ही मूर्ति विसर्जित करें। श्री महाराणा ने कहा कि मूर्ति विसर्जन से जल स्त्रोतो की गुणवत्ता प्रभावित होती है। जिसके कारण जलीय जीव-जन्तुओं के जान को खतरा होता है, जिससे जल प्रदूशित होता है। केन्द्रीय प्रदूशण बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार मूर्ति विसर्जन क्षेत्र के…

Read More

रायगढ़/तराईमाल (गंगा प्रकाश)। ओ.पी. जिंदल विद्यालय तराईमाल में 14 सितंबर को एकदिवसीय राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा फाउंडेशन स्टेज NCF – FS 2022 शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक के तौर पर अरुणा पांडे टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी की प्राचार्या और नीलम सिंह ब्रलियंट एकेडमी पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थी । कार्यशाला का प्रारंभ ज्ञान की देवी माता सरस्वती और संस्था के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत स्व. श्री ओ.पी. जिंदल की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से किया गया । तत्पश्चात अतिथियों का एवं प्राचार्या का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया…

Read More

शिक्षकों के अनमोल विचारों से आलोकित हुआ आदर्श विद्यालय छुरा (गंगा प्रकाश)। – हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर छुरा संकुल के समस्त शालाओं और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठि एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा प्रांगण पर संपन्न हुआ। नगर में अपनी तरह का यह पहला आयोजन था जिसमें छुरा संकुल के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालय के शिक्षक एक साथ मंच साझा किए। सर्वप्रथम संकुल परिवार के सभी शिक्षकों ने एक साथ बोधि वृक्ष के तले स्नेह भोज ग्रहण किया। पश्चात स्काउट गाइड…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा (छुरा) गरियाबंद में आज हिन्दी दिवस के साथ हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख प्राचार्य डॉ. कमलाकांत यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे समाज सेवी शीतल ध्रुव एवं ग्राम सरपंच पुनारद ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया।आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी शिक्षक उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता मिली।उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि हिन्दी को भारतीय भाषाओं के आत्मसम्मान दिवस के…

Read More

बिलासपुर (गंगा प्रकाश) दिनांक 16 सितम्बर 2024 को धार्मिक पर्व ईद मिलाद-उन-नवी का पर्व है। वर्तमान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर बिलासपुर नगर के साथ-साथ जिले में सभी स्थानों में गणेश जी प्रतिमा स्थापित कर जन सामान्य पूजा अर्चना में लीन हैं। ऐसे समय में असामाजिक तत्व, गुण्डे, बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रखकर आपसी सौहाद्र में किसी प्रकार का खलल न हो इसको ध्यान में रखकर क़रीब 250 की संख्या में पुलिस बल अतिरिक्त लगाये गये हैं । ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (छ.ग.)…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जादू टोना करने के शक में घन एवं लोहे के अन्य सामानों से घातक वार कर चार लोगों की नृशंस हत्या करने के एक अपचारी बालिका सहित पांच आरोपियों को थाना कसडोल पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और इस प्रकरण में शामिल एक अपचारी बालिका को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 12 सितम्बर को…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। ब्राउन शुगर एवं नशे की गोलियां बेचने के लिये ग्राहक की तलाश करते आरोपी को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों , जुआ , शराब , सट्टा आदि अनैतिक कार्यों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस 12 सितम्बर को थाना…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग (गंगा प्रकाश)। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा जिला दुर्ग के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 के सभागार में आज शाम सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला सहित राजपत्रित अधिकारी से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अक्षरशः पालन हेतु विशेष निर्देश दिये गये। इसके अलावा निम्नलिखित बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें…

Read More