Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। शराब भट्ठी पुराना बस स्टैण्ड में सामान्य लड़ाई झगड़ा होने पर शराब की टूटी हुई शीशी से मृतक के गले में वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी को निरंतर प्रयासों से पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप ने इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये बताया कि प्रार्थी हरीश सिंह चौहान पिता स्व. संजय सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी डिसाईपल चर्च के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। इन दिनों राहुल गांधी अमेरिका के प्रवास पर है। वे जहां भी जा रहे है सिर्फ भारत के खिलाफ बोल रहे है। प्रतिपक्ष नेता के रूप में वे एक बहूत बड़े जिम्मेदार पद पर है। इसलिए उनकी बातें विदेशों में भारत की छवि को बदनाम एवं विवादास्पद ही करेंगी। इस पर अंकुश जरूरी है। पूर्व सांसद एवं अ.भा. ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा करते हुए राहुल गांधी को तत्काल नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर द्वारा महिला मंच के तत्वाधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन ग्राम जामगांव में रखा गया, भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री धनेश्वरी सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में सामाजिक महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, महिलाओं के लिए अलग अलग प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कि गई, जिसमें कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मटकी फोड़, श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ईनाम भी दिया गया एवं उपस्थित प्रतिभागी महिलाओं को श्रृंगार सामान वितरण किया गया।साथ…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धान खरीदी केंद्रों में काम करने वाले संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला है। इधर 1 नवंबर से फिर धान खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में जिला संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ विरोध की तैयारी में हैं। गुरुवार को संघ की बैठक में ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी की बात बताई और साथ ही अपनी दो सूत्रीय माँग को लेकर अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने की बात कही वही अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौपा, जिले में धान खरीदी समितियों के डाटा एंट्री ऑपरेटर आर्थिक तंगी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर का राजा दशहरा प्रतिवर्शानुसार आन-बान एवं शान से इस वर्श भी मनाया जावेगा। मंदिर ट्रस्ट समिति की वृहद बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वर्श भी फिंगेश्वर नगर का दशहरा पूरे उत्साह उमंग से मनाया जायेगा। फिंगेश्वर की परंपरा के अनुकुल राजा दशहरा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पूजापाठ एवं राजा साहब की सवारी आदि कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक सरवराकार राजा नीलेन्द्र बहादुर की विशेश उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के सदस्य सर्वश्री शिवकुमार सिंह, सुश्री पुखराज सिंह, शिवाजी राव धुर्वे, यशोधरा धुर्वे, रमेन्द्र सिंह,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 01 सितंबर से 15 सितंबर तक शालाओं में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शाला के प्राचार्य पूरन लाल साहू द्वारा विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला बनाकर छात्र छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में जरूरी है यदि हमारे आसपास स्वच्छ होंगी तो बीमारियां भी अपने आप कम हो जाती है। स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और बिना स्वच्छता के स्वस्थ् जीवन शायद मुमकिन ही नहीं है। गंदगी कीटाणुओं…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास्तव ने मंगलवार को राजधानी में महिला सुरक्षा के नाम पर मुख्यमंत्री निवास के घेराव को कांग्रेस का एक और फ्लॉप शो करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस के इस आंदोलन में आधी से ज्यादा खाली पड़ी रहीं कुर्सियाँ इसकी तस्दीक करती हैं। जो महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी प्रदेशिक और केंद्रीय महिला नेत्रियों के साथ हुए दुर्व्यवहार, अपमान के मामले में गूंगी गुड़िया बनी बैठी रही, आज महिला सुरक्षा और न्याय के नाम पर किस मुँह से सवाल खड़ा कर रही है? श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षार्थ आइये, सेवार्थ जाइये के उद्देश्य से जुपिटर पब्लिक स्कूल फिंगेश्वर के द्वारा सोहम हॉस्पिटल महासमुंद, श्री कान्हा हॉस्पिटल रायपुर तेंदुकोना एवं डॉ जितेन्द्र साहू शासकीय हॉस्पिटल खरोरा के तत्वाधान में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 14 सितंबर, दिन शनिवार को जुपिटर पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसका समय 11 बजे से 4 बजे तक है। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर में निःशुल्क दवाई का वितरण जय चंद्राकर जया मेडिकल स्टोर्स द्वारा किया जाएगा। विद्यालय का मानना है कि स्वास्थ्य ही जीवन…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासन के निर्देशानुसार फिंगेश्वर विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सभी विभागों के सहयोग से शत-प्रतिशत नौनिहालों को वजन त्यौहार के कव्हरेज में लाने के निर्देश दिए। साथ ही कुपोशित बच्चों को चिन्हांकित कर उन्हें सुपोशण स्तर में लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महिला बाल विकास विभाग अधिकारी कौशलेश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्शानुसार इस बार भी शून्य से 5 वर्श तक के बच्चों में कुपोशण स्तर के आंकड़ो की शुद्धता जानने के लिए फिंगेश्वर…
स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण मे शिक्षको की भूमिका विषय पर हुआ चिन्तन नवापारा/राजिम (गंगा प्रकाश):- नवापारा के ब्रह्माकुमारीज़ त्रिमूर्ति भवन की ग्लोबल पीस सभा हाल मे “स्वस्थ और स्वच्छ सामाज के निर्माण मे शिक्षको की भूमिका” विषय के अन्तर्गत शिक्षक सम्मान- समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ के आर सिन्हा (एम डी फिजिसियन एण्ड मेडिसिन,नवापारा )रहे।सेवा केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे खड़मा सेवा केन्द्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी अंशु बहन,श्रीमती फाखरा खानम दानी व्याख्याता, शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा, जोहत राम यादव व्याख्याता हाई स्कूल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
