Author: प्रकाश कुमार यादव
हिन्दी दिवस पर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुये राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही है। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था भी हम हिंदी में करेंगे। इस साल के प्रथम सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी।…
स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से जाना हालचाल दवाई दुकान बंद पाए जाने पर जताई नाराजगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने रात्रि में 2 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने दिए निर्देश अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने एवं साफ सफाई दुरुस्त करने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सजग एवं गंभीर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज देर रात जिला अस्पताल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों, स्टोर रूम, ड्रेसिंग कक्ष, ओटी एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर…
छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। तहसीलदार रमेश मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दोनो समुदाय के लोग शामिल थे । जिसमें आने वाले ईद ए मिलाद, गणेश विसर्जन एवं विश्वकर्मा जयंती के पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी रमेश मेहता, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम, नगर पंचायत सीएमओ लाल सिंग मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ रूप सिंह ध्रुव,ने आपसी भाईचारे, मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की बात कही उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्यपाल श्री रमेन डेका को छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज लगाकर सम्मानित किया गया।राज्यपाल श्री रमेन डेका को आज राजभवन में संस्था के पदाधिकारियों ने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय से प्राप्त बैज पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। राजभवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड के एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्था को पदाधिकारियों से मिलकर राज्यपाल श्री डेका ने प्रसंन्नता व्यक्त की और कहा कि स्काउट-गाइड की समाज में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्काउट गाइड में शामिल होने के लिए प्रेरित करें जिससे उनमे…
बाड़ जैसे विपरीत परिस्थितियों में आकर डट के खड़ा रहा डोंगरगांव जनता के लिए धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड और नदी के तटीय क्षेत्रों में लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में मुनादी कराई जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील की है कि नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में न जाए। उन्होंने एसडीएम और…
धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री एवं विभाग के मंत्री ओपी चौथरी द्वारा रजिस्ट्री कार्य में बदलाव का पूरा प्रथा चला रहा है। जिसमें पढ़े लिखे लोग वर्षो से पंजीयन कार्थ के निष्पादन से जुड़े हुए हैं। पेपर लेस फेसलेस लागू किए जाने से कम से काम 8 से 10000 लोग विभाग से जुड़े हुए दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जाएंगे इस परिपेक्ष में गत दिनांक 3/09/2024रविवार को रायपुर में बैठक आहुत किए गए थे। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से कम से कम से कम 400 से 500 दस्तावेज लेखक एवं स्टॉंप विक्रेता बंधुओं की उपस्थिति हुई…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12.09.24 को एसीबी इकाई बिलासपुर को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला जनपद पंचायत में पदस्थ लोकपाल वेद प्रकाश पांडेय को 25000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 4.9..24को जनपद पंचायत गौरेला में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारी रोशन शराफ के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके क्षेत्राधिकार के ग्राम पंचायत कुड़कई में मनरेगा योजना के अंर्तगत बने अमृत सरोवर निर्माण कार्य…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी में तिथि (न्योता) भोजन तेजस्विनी शर्मा ने शैक्षिक उपलब्धि पर दिया । इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर. पी. दास एवं विकासखण्ड स्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पालक गण विशेष रूप से उपस्थित थे। जन्म दिवस, विशेष उपलब्धि एवं अन्य अवसरों पर तिथि (न्योता) भोजन देने की कड़ी में आज शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को तेजस्विनी शर्मा ने तिथि (न्योता) भोजन दिया जिसमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर .पी .दास एवं विकासखण्ड स्रोत समन्वयक…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)- जिला पुलिस द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर निरंतर मादक द्रव्यों के व्यापार में संलग्न रहने के दो आरोपियों के खिलाफ संभाग आयुक्त रायपुर महादेव कावरे द्वारा तीन महीने का निवारक निरोध का आदेश पारित किया गया है। पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रथम निवारक निरोध आदेश जारी किया गया है , जेल वारंट बनने के उपरांत दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 11 सितम्बर को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपी एजाज खान एवं ज्वाला…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12 सितम्बर 24 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोर बाबू को 25000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक17.08.24को मिडिल स्कूल खम्हार तहसील खरसिया जिला जिला रायगढ़ में पदस्थ शिक्षक उमेन सिंह चौहान के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी के इलाज से संबंधित मेडिकल बिल पास कराने के एवज में उक्त…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
