Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य रूप से आयोजित दसदिवसीय चक्रधर समारोह में देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पहुंच रहे हैं। रायगढ़ घराने की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना वासंती वैष्णव एवं उनकी सुपुत्री सुश्री ज्योति श्री बोहिदार वैष्णव को कल दस सितम्बर को अपनी रायगढ़ कत्थक की विशिष्ठ प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया है। इस भव्य आयोजन के प्रथम दिवस पद्मश्रीं ड्रीमगर्ल हेमामालनी ने अपनी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। इनके साथ ही सात पद्मश्री कलाकार इस आयोजन में शिरकत कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में ज्योति एवं वासंती सर्वप्रथम…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। गलत तरीके से ईलाज करते हुये इंजेक्शन लगाकर गर्भवती महिला की हत्याकारित घटना को अंजाम देने के आरोपी झोलाछाप बंगाली डाक्टर को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहु की धर्मपत्नी भाभी कमला देवी साहू के निधन पर दुःख जताया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्ग के पूर्व संसद सरोज पांडे के पिता ” श्याम पांडे ” एवं कोरबा के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी “कौशल्या देवी महतो ” के निधन पर शोक व्यक्त किया है । डॉ. महंत ने कहा कि, ईश्वर दिवंगत आत्माओ को श्रीचरणों मे स्थान दें एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है । इसकी…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। एक पेंड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस थाना परिसर पूंजीपथरा में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने आज अपनी मां श्रीमति आभा तिवारी के नाम चंदन का पेंड़ लगाया। उन्होंने अपनी माँ के सम्मान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ – साथ मातृत्व का सम्मान करना है। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम , एसपी दिव्यांग पटेल , एसडीपीओ धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी , एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे उपस्थित थे। बताते चलें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। कला की नगरी सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ में छग शासन सांस्कृतिक विभाग पर्यटन एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विगत 38 वर्षों से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष 07 सितम्बर से 16 सितम्बर तक दसदिवसीय 39 वां चक्रधर समारोह रामलीला मैदान में आयोजित है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के मार्गदर्शन में कलाकार चयन समिति की अनुसंसानुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। इस चक्रधर समारोह में देश भर के सभी नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। ग्रामीणों से पूछताछ , घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से पूछताछ करते हुये दो महिलाओं के अंधेकत्ल की घटना को अंजाम देने के आरोपी को थाना लवन पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार अंधेकत्ल की घटना के पहले मामले में विगत वर्ष 29 मई 2020 को प्रार्थी रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही फिल्मों में अश्लीलता परोसी जा रही है जिसकी वजह से उसे परिवार के साथ बैठकर देखा नहीं जा सकता , इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। बदलते परिवेश के साथ म्यूजिक में भी थोड़ा बदलाव हुआ है , लेकिन संगीत की आत्मा नहीं मरनी चाहिये। शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने के लिये चक्रधर समारोह जैसे और भी आयोजन होने चाहिये। मैं आजकल के फिल्मी गाने को खराब नहीं बोल रही , बहुत अच्छा है क्योंकि उसमें उस रोल के हिसाब से उनका फरफार्मेस होता है। हमारे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देश भर में सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। वहीं आज गरियाबंद नगर और अंचल में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों ने व्रत रखकर भगवान से पार्वती जी की पूजा आराधना की। हरे रंग के वस्त्र आभूषण पहनकर महिलाओं ने हरियाली तीज को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया।सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, कन्याओं और युवतियों ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया। नगर के वार्ड 14…
राजा बाबू उपाध्यायपिथौरा (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा से विकसित भारत के संकल्प के साथ आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत बसना विधानसभा के विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल पिथौरा पहुंचे। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सदस्यता का शुभारंभ किया।इस दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिथौरा में भाजपा के सैकड़ों सदस्य अपने मोबाइल में बनाए जिसमे नरेश सिंघल, बजरंग अग्रवाल, आशीष शर्मा, स्वप्निल तिवारी . वीरेंद्र तिवारी .अनुप अग्रवाल, पुष्पराज गजेन्द्र, सत्यनारायण अग्रवाल, विजय पटेल, विजय नायक, सुमित अग्रवाल, आलोक त्रिपाठी .रविंदर आज़मानी .संजय गोयल, अनुप बंसल, दिलीप निषाद,…
छुरा (गंगा प्रकाश)। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ विद्यालय राजिम में किया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल दादरगॉव पुराना के शिक्षक ऋषि कुमार साहू का सम्मान उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में किया गया।शिक्षा विभाग जिला गरियाबन्द द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार सारस्वत जिला शिक्षा अधिकारी ने की। सम्मान समारोह में छुरा वि ख के शासकीय हाई स्कूल दादरगॉव पुराना में पदस्थ ऋषि कुमार साहू का सम्मान प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
