Author: प्रकाश कुमार यादव

ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए बस्तर के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं कारगर साबित हो रही है -सांसद महेश कश्यप बीजापुर (गंगा प्रकाश)। वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय बीजापुर जिले के प्रवास के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में जिला प्रशासन की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीजापुर जिला अब शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छूने लगा है। प्रधानमंत्री…

Read More

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने शुक्रवार से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जिसमें छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। परिसर में पर्यावरणीय स्थिरता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई इस पहल के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों जैसे यूटीडी बी-विंग, आनंद सरोवर, यूटीडी ए-विंग और फिजिक्स बिल्डिंग के बीच की सड़क, लाइब्रेरी के पीछे और शहर के सड़क के किनारों पर 200 पौधे लगाए गए हैं। वृक्षारोपण अभियान छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के विभाग के प्रयासों का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में छात्रों…

Read More

धनंजय गोस्वामी डोंगरगाव (गंगा प्रकाश)। वृक्षारोपण कर डोगरगांव नगर सहित पूरे विकास खंड को हरा भरा रखने प्रारंभ की गई हमर हरिहर डोंगरगाव अभियान के तहत तहसील साहू संघ डोंगरगांव ने गत दिवस हरियर अभियान के तहत कर्मा भवन परिसर एवं आसपास वृहद वृक्षारोपण कर योगदान दिया। वृक्षारोपण के तहत बरगद, पीपल, आंवला, गुलमोहर, रीठा, आम, नीम मीठा नीम आदि पौधे का रोपण किया गया । समाज द्वारा इस पौध रोपण के साथ ही साथ उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सामाजिक पदाधिकारियो को दी गई। विदित हो कि साहू समाज द्वारा विगत पांच वर्षो से हरियर अभियान के नाम से…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पानी गिरने के साथ ही जहां कृषि कार्य में लगे ग्रामिणों ने राहत की सांस ली है। वहीं बरसात से ग्राम्याचल में आवागमन के लिए बनी सड़को का बड़ा बुरा हाल है। अभी तो बरसात की शुरूआत है और गांवो में पैदल चलना, मोटर सायकल चलाना काफी दूभर बन गया है। कौंदकेरा से रोहिना-टेका मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना अन्तर्गत पिछले लंबे समय से निर्माणाधीन है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू जिनका ग्राम टेका निवास स्थान है ने बताया कि टेका-रोहिना मार्ग बारहमासी व्यस्त मार्ग है। ग्रामीण टेका से रोहिना होते हुए राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद आदि जहां भी…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग अंतर्गत आने वाले 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 07 आंगनबाड़ी सहायिका एवं 01 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाने है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगवाया गया था। जिसमें से अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग ने बताया कि अनंतिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। 25 जुलाई 2024 तक संध्या 5ः30 बजे तक कार्यालय में आकर अनंतिम योग्यता सूची में दावा आपत्ति कर सकते हैं। 25 जुलाई 2024 के संध्या 5ः30 के…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति मे आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 42 लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में देवभोग क्षेत्र के कुछ किसानों ने 2023 में अल्प वर्षा से प्रभावित गांवो को सूखा राहत दिलाने, ग्राम परेवापाली के ग्रामीणों…

Read More

चौबीस घंटे सक्रिय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने पर फोन नंबर 07706-241288 पर कॉल करके दे सकते हैं सूचना कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक ली। उन्होंने वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए अत्यधिक जल भराव वाले जगहों का चिन्हांकन कर बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही वनांचलों के गांवों में रहने वाले लोगों को बाढ़ से बचाने के अलावा…

Read More

जिले के 1 लाख 11 हजार से अधिक बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन की सिरप पिलाया जायेगा 19 जुलाई से 23 अगस्त तक शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी 19 जुलाई से 23 अगस्त तक होने वाले शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के संचालन व संपादन के लिए अंतर्विभागीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि इस कार्यक्रम के बेहतर संचालन तथा क्रियान्वयन के लिए पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिम…

Read More

जनसमस्या निवारण शिविर में जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे- कलेक्टर कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक ली, दिये आवश्यक निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा क़ी बैठक लेकर विभागीय कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर शुक्रवार 19 जुलाई को मैनपुरखुर्द में आयोजित किया जायेगा। इससे पूर्व उन क्षेत्रों के ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी से अवगत कराने के लिए मुनादी कराये। ताकि ग्रामीण शिविर में आकर अपनी…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला छुरा विकास खण्ड के ग्राम मड़ेली शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सर्वर के चलते आ रही दिक्कत, वन नेशन वन कार्ड योजना में राशन दुकान को इलेक्ट्रॉनिक पांइट आफ सेल्स,ई-पाश के माध्यम से उपभोक्ताओं का थंब लगाकर चांवल, शक्कर आदि का वितरण किया जा रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण थंब मशीन नहीं चल पा रहा है, जिसके चलते हितग्राहियों को सुबह जाने पर दोपहर और दोपहर को जाने पर शाम को बुलाया जाता है। इसके बाद भी राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दुकान संचालक भी दुकान बंद कर…

Read More