Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ…कृपा करो हे जगन्नाथ…बोल कालिया धीरे धीरे जैसे-जैसे रथ आगे बढ़े, दुनिया का भय व दरिद्र घटे…ऐसे ही उत्साहित भक्ति पंक्तियों के साथ भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र का रथ खींचा. सोमवार को बहुड़ा यात्रा के साथ प्रभु जगन्नाथ श्री राम जानकी मंदिर से महाप्रभु नगर भ्रमण कर गुंडीचा मंदिर पुराना मंगल बाजार गया था आज पवित्र बाहुड़ा यात्रा के दिन महाप्रभु पुनः अपने मंदिर वापिस आए मंदिर में छेरा पहरा की रस्म जगन्नाथ युवा समिति के सदस्यों ने निभायी. रस्म अदायगी के बाद वापसी रथयात्रा शुरू हुई. प्रभु जगन्नाथ…
मिली जानकारी अनुसार के कापू थाना क्षेत्र मे कंकाल मिलने कि खबर से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है जानकारी अनुसार कापू थाना अंतर्गत ग्राम कुमरता के ग्रामीणों के बताये अनुसार जंगल मे कँकाल मिलने कि सुचना ग्रामीणों ने थाना कापू को दिया। सुचना पर कापू पुलिस मौके पर पहुंच कर अज्ञात कँकाल कि शिनाख्तती सहित जांच कार्यवाही मे जुट गई है। मानव कँकाल कुमरता के कुण्डी झरिया नाला के पास मिली है कंकाल किसी पुरुष होने कि शंका जताई जा रही है।
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम(साइंस कालेज परिसर) में रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह सम्मानित अतिथि बृजमोहन अग्रवाल,सांसद रायपुर व पूर्व मंत्री, अरूण साव,उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विजय शर्मा,उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अमर अग्रवाल,विधायक बिलासपुर व पूर्व मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में रखा गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी,महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा है कि बस्तर से अंबिकापुर,रायगढ़ से राजनांदगांव विकास व विस्तार के लिए समर्पित हमारी कार्यकारिणी अपना कार्यक्षेत्र…
कलेक्टर ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए मृतक के परिवार को दी गई 25 हजार की सहायता राशि सारंगढ़/बिलाईगढ़ (गंगा प्रकाश)। सारंगढ़ जिला मुख्यालय से बरमकेला के मध्य जंगल क़े सड़क मार्ग पर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन सीजी 13 यूडी 6326 अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 21 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 6 व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला से रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी 14 लोगो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में चल रहा है। कलेक्टर धर्मेश साहू ने घायलों से मिलकर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बारिश शुरू होते ही मुश्किलों का दौर हुआ शुरू ,मौसमी बुखार के साथ मलेरिया के मिल रहें मरीज। माननीय कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु पाल मैडम के मार्गदर्शन में गत दिनों गरियाबंद जिले के जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर एम मनीष और 10 सदस्यीय टीम द्वारा जिले के दुर्गम पहाड़ियों पर बसे उप स्वास्थ्य केंद्र ओड के सभी आश्रित ग्रामों जोबपारा,कुकरार , नगरार हथौड़ाडीह में घर घर जाकर मलेरिया सर्वे किया गया। नगरार और जोबपारा में जा रही टीम को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा ,सर्वे करने जा…
दुर्ग-रायपुर (गंगा प्रकाश)। गांजा तस्करी मामले में दुर्ग पुलिस ने ओडिशा पुलिस के एएसआई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 20 किग्रा गांजा बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से लोडिंग वाहन में गांजा छिपाकर दुर्ग पहुंचे थे। इस बीच सूचना मिलने पर गाड़ी का अहिवारा तक पीछा किया और आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5-5 किग्रा के 4 पैकेट बरामद किए हैं, जिसकी मार्केट में कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी जेआर कुर्रे ने बताया कि थाना पुलिस ने एसीसीयू की मदद से ओडिशा के बौध…
छुरा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के द्वारा आज ग्राम खरखरा- छुरा निवासी कुशल पटेल द्वारा अपने पुत्र डायमंड पटेल के कान के आपरेशन एवं आमापारा छुरा निवासी राजा सोनी द्वारा अपनी पुत्री जो कि सिकलिंग बीमारी से पीड़ित हैं उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील उनके द्वारा हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के पास किया गया था।जिस पर समुचित जांच उपरांत दोनों पीड़ितों के उपचार हेतु क्रमशः 10.000- 10.000 रु की आर्थिक सहायता का चेक कुशल पटेल एवं राजा सोनी को ग्रुप के अमिताभ जैन द्वारा प्रदान किया गया।यह जानकारी ग्रुप के…
रायगढ़/घरघोडा (गंगा प्रकाश)। जिले के घरघोड़ा तहसील अंतर्गत शासकीय भूमि पर कांग्रेस के घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष श्री शिव शर्मा द्वारा अवैध कब्जा करने को लेकर केबिनेट मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ0पी0 चौधरी सहित कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार के समक्ष ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत झरियापाली व झाकादरहा विकासखंड तहसील घरघोड़ा में पटवारी हल्का क्रमांक 28 में शासकीय भूमि (गौचर) के नाम पर खसरा नंबर 17 रकबा नंबर 0.2060 भूमि आबंटित है जिस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी घरघोड़ा के अध्यक्ष शिव शर्मा द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा…
सेवा भूमि को दलाल कौड़ीयो मोल खरीद कर टुकड़े टुकड़े में बेच रहे महंगे दामों पर….. एक तरफ तहसील न्यायलय में प्रकरण है विचाराधीन तो दूसरी ओर टुकड़े टुकड़े में बेच दी गई 2 एकड़ सेवा भूमि , तीन दर्जन से अधिक बन चुके हैं मकान…. संस्कार स्कूल मार्ग में स्थित है पूर्व कोटवार की दो एकड़ 90 डिसमिल सेवा भूमि…. राजस्व विभाग की उदासीनता या सांठगांठ से हुआ अतिक्रमण?? कैलाश आचार्य रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। नेशनल हाईवे से महज चंद कदमों की दूरी पर संस्कार पब्लिक स्कूल मार्ग में बांजपाली के पूर्व कोटवार की सेवा भूमि स्थित है , जिसका…
विधायक रोहित साहू और सूरज कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा किया गया वृक्षारोपण गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज मंगलवार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका में राजिम विधानसभा विधायक रोहित साहू के नेतृत्व मे सूरज कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर सूरज सिन्हा द्वारा स्टॉफ और विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा की एक पेड़ माँ के नाम बहुत अच्छा संदेश एवं पहल है, जिस तरह माँ बच्चे का और बच्चे माँ का ख्याल रखते है उसी प्रकार हमे माता रूपी प्रकृति का ख्याल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
