Author: प्रकाश कुमार यादव
एसईसीएल कुसमुंडा जय अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक व बाहरी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही का मांग जावेद अली कोरबा/ कुसमुंडा (गंगा प्रकाश)। एसईसीएल कुसमुंडा खदान के अधीन कार्यरत जय अंबे आउटसोर्सिंग निजी कंपनी प्रबंधक ने कंपनी में काम कर रहे लगभग 110 ठेकाकर्मीयों को अचानक दिनांक 10.07.2024 को बिना सूचना, जानकारी व नोटिस दिए बगैर ही मनमानीपूर्वक काम से बैठा दिया। जिस संबंध में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधक व जय अंबे कंपनी प्रबंधक और साइड इंचार्ज अमरदीप तथा दीप मुखर्जी ने अपराधिक प्रवृत्ति व गतिविधियों में संलिप्त कुसमुंडा पार्षद अमरजीत सिंह का संरक्षण लेकर उसके आदमी अमीन मेमन, मिथिलेश बिहारी तथा उसके…
बुजुर्गों के आशीर्वाद से जन सेवा करने की मिलती है शक्ति: श्रीमती राजवाड़े रायपुर/राजिम (गंगा प्रकाश)। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माना स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया था और वहां रहने वाले वृद्धजनों के मन की बात जानने की कोशिश की थी। इस दौरान कुछ वृद्धजनों ने राजीव लोचन के दर्शन की इच्छा जतायी थी, यह इच्छा जल्दी पूरी हुई कि बुजुर्ग बहुत खुश है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बुजुर्गो के इच्छा का मान रखते हुए उन्हें स्वयं राजीव लोचन दर्शन कराने के बारे में सोचा और रविवार को वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को घटारानी और राजीव…
मसपुर के 42 घरों में लगे नवीन विद्युत कनेक्शन रायपुर/नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। नियद नेल्लानार योजना के तहत् नारायणपुर जिले के माओवादी प्रभावित क्षेत्र मसपुर, कस्तुरमेटा, ईरकभट्टी और मोहंदी में 04 नवीन पुलिस कैम्प खोले गए हैं। कैम्प के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों में मूलभूत आवश्यकताओं व सुविधाओं को शत-प्रतिशत ग्रामीणों तक पहुंचाने राज्य सरकार के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जहां सड़क, विद्युत, पीडीएस सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, उपस्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल एवं कृषि, सिंचाई की सुविधाएं, पंचायत एवं सामुदायिक भवन निर्माण, मोबाइल नेटवर्क आदि जरूरतों को सम्मिलित किया गया है। यहां राज्य…
बेटी का शौक पूरा करने शुरू किया मशरूम उत्पादन, साल भर में हो गई लाख रूपए की कमाई मशरूम की खेती से एसएचजी दीदी को मिली जीवन की नई उड़ान रायपुर (गंगा प्रकाश)। दुर्ग जिले के छोटे से गाँव मतवारी में रहने वाली जागृति साहू की कहानी प्रेरणा से भरी हुई है। पढ़ी-लिखी जागृति ने दो विषयों में पोस्टग्रेजुएट और बी.एड. की डिग्री प्राप्त की है। बचपन से ही जागृति का सपना था कि वह एक शिक्षक बने, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। किसी कारणवश वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाई, जिससे वह निराश…
वन मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण सांसद श्री महेश कश्यप एवं जनप्रनिधियों ने भी किया पौधारोपण रायपुर (गंगा प्रकाश)। ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ के तहत वन मंत्री केदार कश्यप ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित आकार आवासीय संस्था में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव-खेत-खलिहानों और शहरों को खूब हरा-भरा करने लोगों को प्रेरित भी करें। वन मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस…
परिसर में पानी का जमाव न हो इसके लिए बेहतर इंतजाम के दिए निर्देश रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर स्थित पोटाकेबिन पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न कक्षों में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन सहित मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए चर्चा करते हुए प्रतिदिन नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही। परिसर में गड्ढों में पानी का जमाव न हो इसलिए सभी संस्थाओं में नाली निर्माण, बजरी गिट्टी, मुरूम इत्यादि से गड्ढों का भराव करने, परिसर को साफ-सुथरा रखने झाड़ियों की कटाई सहित स्वच्छता पर…
प्रदेश में तेजी से सुधर रही है स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जशपुर जिले को दो बड़ी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज सीएम कैंप बगिया में दो एंबुलेंस और एक शव वाहन को हरी झंडी दिखा कर जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। एंबुलेंस दुलदुला ब्लॉक के करडेगा और फरसाबहार ब्लाक के कोल्हेनझरिया में सेवा देगी। वहीं मुक्तांजली वाहन दुलदुला में सेवा प्रदान करने के लिए तैनात रहेगी। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रविवार को दुलदुला में आयोजित…
उप मुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की जिला अस्पताल में बायो मेट्रिक उपस्थिति की सराहना की, इसे जिले के सभी अस्पतालों में शुरू कराने के दिये निर्देश राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश रायपुर (गंगा प्रकाश)। उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र एंव राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए। जिससे कि शासन के मंशानुरूप आम जनता को उसका समुचित लाभ सुनिश्चित…
सरगुजा और कोरबा जिला के सीमा पर स्थित डोकरमना गांव में कांग्रेस के पूर्व विधायक चंदन सिंह ग्राम चैनपुर विकासखण्ड उदयपुर निवासी की लगभग 25 एकड़ भूमि स्थित है। उक्त भूमी का देखरेख उनके पुत्र कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है। काबिज कास्त भूमी में खेती बाड़ी करने के लिए एक कर्मचारी रखा गया है। जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष उक्त भूमि पर खेती की जाती है डोकरमना गांव का दबंग बाल रूप, लल्लू, पलटन व अन्य के द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन का उपयोग कर उक्त जमीन में साल दर साल खेत बना कब्जा किया…
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगांव समीपस्थ सुखरी में आज दिनांक 15- 07- 2024 को प्राथमिक शाला में न्योता भोजन का आयोजन श्रीमती चन्द्रिका रोहित सोनकर द्वारा किया गया । जिसमें उनके द्वारा खीर,पूरी,सब्जी समेत सम्पूर्ण भोजन बच्चों को अपने हाथो से परोसा गया इस अवसर पर प्राथमिक शाला सुखरी के प्रधान पाठक सपना भारतद्वाज,शिक्षक गिरिजा साहू , सरस्वती साहू उपस्थित थे । शाला स्टॉफ ने उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
