Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘‘स्वच्छ मन स्वच्छ शहर‘‘ की थीम पर मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में इसका मुख्य आयोजन होगा। प्रदेश भर के नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियां, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने नगरीय निकायों में वेब लिंक के जरिए कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेगे और योगाभ्यास करेंगे। स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडो, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मे सुधार, स्वच्छता…
नई दिल्ली प्रेस के कुछ वर्गों में यह बताया गया है कि नीट (एनईईटी) पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी पटना में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के गेस्ट हाउस में रुके थे। एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि एनएचएआई के पास पटना में कोई गेस्ट हाउस की सुविधा नहीं है। तदनुसार, मीडिया से यह अनुरोध किया जाता है कि वह इस तथ्य पर ध्यान दे और यदि पहले कोई गलत रिपोर्ट जारी की जा चुकी है तो उसे सही करे।
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री श्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री श्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री श्री लखनलाल…
रायपुर । भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के लाभ से वंचित होना पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा आरक्षण के संबंधों में 22 और 30 अक्टूबर 2019 को एक अधिसूचना जारी किया था जिसमें प्रमोशन का कोटा निर्धारित किया था जिसमें वर्ग 1 से वर्ग 4 तक के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को 13 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। जिसके विरोध कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में जनहित…
रायपुर, /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल 21 जून को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा जिला मुख्यालय धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि योग को हर गांव-शहर तक पहुंचने का संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 जून 2024 को सुबह 6ः30 बजे से धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन से सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है।
बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्रीमती निधि शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में बैंक अधिकारी, विद्युत् विभाग अधिकारी, बीएसएनएल अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद अधिकारी के अधिकारीगण के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक प्रधान न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में संबंधित विभाग से अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए उनके समय सीमा पर प्रस्तुतिकरण पंजीयन एवं नोटिस तामिली…
गौरेला । नगर में व्याप्त बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं के प्रति सीएमओ के उदासीन रवैये से छुब्ध अध्यक्ष एवं पार्षदों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए निराकरण की मांग की है।इस संबंध में अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राठौर के नेतृत्व में उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत गौरेला के 15 वार्डों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। विभिन्न स्थानों में पानी सप्लाई के लिए स्थापित पंप आए दिन न सिर्फ खराब हो रहे हैं बल्कि कई बार तो सप्ताह भर बंद भी रहते…
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार चल रही है। राज्य और केन्द्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य हो गया है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमिशन मांगे जाने की लिखित शिकायत विगत 2 अप्रैल 2024 को जल जीवन मिशन के प्रदेश संचालक से की है। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने…
रायपुर । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यों के लिए नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है।नगरीय प्रशासन विभाग ने घरघोड़ा नगर पंचायत में अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निविदा आमंत्रित…
रायपुर । आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों एक मॉब लिचिंग का मामला सामने आया था जिसमें दो युवकों की मौत पहले ही हो चुकी थी और एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दरमियान कल दम तोड़ा है आज आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आरंग थाना पहुंचे हुए थे जहाँ उनके साथ रायपुर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष उद्योराम वर्मा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन भी सम्मिलित थे थाना में मौजूद पुलिस के अधिकारियों व थाना प्रभारी से मामले को लेकर बातचीत की और कार्रवाई की वस्तु स्थिति…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
