Author: प्रकाश कुमार यादव
मुंगेली । भाजपा नेत्री एवं पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन रत्नावली कौशल ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा विष्णु देव साय सरकार को विफल बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी सरकार ने महज छह माह में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कांग्रेस के लोग कभी नहीं कर सकते,जनता हमारे मुख्यमंत्री तथा उनकी सरकार के कामकाज की दीवानी हो गई और वाहवाही कर रही है,इसे कांग्रेस के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने एक बयान में कहा है कि कहते हैं पूत के पांव पालने…
नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2021-22 में की गई घोषणा के अनुरूप राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी), जिसके तहत वर्ष 2021-22 से लेकर वर्ष 2024-25 तक की अवधि के दौरान मुद्रीकरण के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों/सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की संभावित मुख्य परिसंपत्तियों की सूची बनाई गई थी, नीति आयोग द्वारा संबंधित अवसंरचना मंत्रालयों के सहयोग से तैयार की गई थी।एनएमपी में चार साल की अवधि के दौरान 6 लाख करोड़ रुपये की मुद्रीकरण क्षमता वाली परिसंपत्तियां शामिल थीं। एनएमपी के तहत प्रथम दो वर्षों यानी 2021-22 और 2022-23 के लिए कुल लक्ष्य लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये था,…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का 20 और 21 जून को गरियाबंद जिला प्रवास में रहेगी। इस दौरान वे आम कार्यकर्त्ता और जनता से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी। जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमति रूपकुमारी चौधरी गुरूवार को बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता का आभार व्यक्त करेंगी। सवेरे 11 बजे झाखरपारा मंडल में बिरसा मुंडा चौक में स्वागत कार्यक्रम तथा हाई स्कूल भवन में सभा आयोजित है। इसी तरह दोपहर 12:30 बजे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन की विशेष पहल से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य शीघ्र कराये जायेंगे। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी मंजूर कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनीझोला से कोदोमाली तक 21 किलोमीटर तक पक्की सड़क तक निर्माण कराया जायेगा। जिसकी लागत लगभग 51 करोड़ 80 लाख रूपये है। जिसमें बम्हनीझोला, नागेश, करलाझर, साहेबिनकछार, कोदोमाली के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए आसानी होगी। इसके अलावा 5 बड़े पुल का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें अड़गड़ी नाला, जरहीडीह नाला, शोभा नाला, एवं बाघ नाला में 2 पुल का निर्माण…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। अपनी विशेषता के कारण भारतीय योग अब भारत सहित पूरे विश्व में तेजी से अपनाया जा रहा है। इस तारतम्य में आगामी शुक्रवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर भी किया जायेगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती यादव ने बताया कि राज्य स्तर से इस आयोजन के लिए दिशा-निर्देश…
परिवहन कार्यालय से जिले के 450 माल वाहन स्वामियों को भेजा गया पत्र गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले के पंजीकृत समस्त मालयान स्वामियों को जिला परिवहन कार्यालय के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पत्र प्रेषित कर अपील किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर समस्त मालवाहन स्वामियों को अपने वाहन में यात्री नहीं बैठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 450 मालवाहन स्वामियों को डाक के माध्यम से मालवाहन में यात्री नहीं ढोने…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 4 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम भूतबेड़ा निवासी 07 वर्षीय चन्द्रहास नेताम का सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन सीताराम नेताम को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह मैनपुर तहसील के ही ग्राम भालूकोना (तूहामेटा) निवासी 03 वर्षीय गौरी नेताम की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन श्रीमती पालेश्वरी नेताम को 4 लाख रूपये,…
सरकार सभी वर्गों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही है- विधायक श्री रोहित साहू गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विश्व सिकल सेल दिवस पर राजिम विधायक रोहित साहू और कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज वन विभाग के ऑक्सन हॉल में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सिकल सेल की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन जिला स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना को पूरा करने के लिए यह कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में विधायक श्री रोहित…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर पुलिस ने आज छापामार कार्यवाही कर फिंगेश्वर में गांजा के साथ आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। मुखबीर से जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा नीरज साहू के घर में गांजे रखने के शक में छापा मारा पूरा घर छानने के बाद जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो पुलिस की खोजी नजर घर में रखी मोटर सायकल पर गई। मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 केए 8055 के सीट कवर में घुसाकर रखने मनोनेंजक मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसे 2 गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। वहां से बरामद 5 पैकेट पीला रंग के सेलोटेप…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि अन्तर्गत प्रतिवर्ष 3 किश्तों में दी जाने वाली 6000 की राशि की 17 वीं किश्त में दी जाने वाली 2000 की राशि के वितरण के लिए जनपद पंचायत फिंगेश्वर परिसर में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें फिंगेश्वर विकासखंड के 25392 कृषकों के बैंक खाते में 5 करोड़ 84 हजार की राशि हस्तारित की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
