Author: प्रकाश कुमार यादव
बेमेतरा । छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 23 जून 2024 दिन रविवार को प्रातः 09:00 बजे से 12:15 बजे तक पी.पी.टी. (PPT24) भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित है। जिसमें बेमेतरा जिला अंतर्गत कुल 737 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा अंतर्गत कुल 05 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें शास.उच्च माध्य विद्यालय कठिया रांका, प्रेरणा विद्यालय कठिया (बेमेतरा) शास. हाई स्कूल लोलेसरा, शास. माध्यमिक स्कूल पिकरी (बेमेतरा) सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य. विद्यालय बेमेतरा सम्मिलित हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल…
बेमेतरा । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून शुक्रवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में किया जायेगा । कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम का आयोजना प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक होगा | जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दिपेश साहू तथा साजा विधायक ईश्वर साहू सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर…
मुंगेली । जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 05 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि 14 से 45 वर्ष के युवाओं को जल मित्र, इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक साल्यूसन, कॉरपेट वीवर, इमरजेंसी मेडिकल इलेक्ट्रीशियन बेसिक, वुडन टॉय मेकर, सैरेमिक एण्ड टेराकोटा टॉय मेकर, जूट प्रोडक्ट स्टिचिंग आपरेटर और फ्रूट पल्प प्रोसेसिंग टेक्नीशियन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदन सहित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर मुंगेली से सम्पर्क किया जा सकता है।
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने समितियों में शेष धान के उठाव एवं खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में उन्होंने समितियों से शेष धान के उठाव में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मिलर्स धान उठाव में रुचि नहीं ले रहा है, उसका डीओ निरस्त कर स्थानीय मिलर्स के माध्यम से शेष धान का उठाव कराएं। साथ ही धान उठाव कार्य को गंभीरता से नहीं लेने वाले…
मुंगेली । विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ गांव-गांव में जाकर लोगों को सिकलसेल के संबंध में जागरूक करेगी। इससे पहले कलेक्टर ने सिकलसेल रोग की पहचान, निदान एवं रोकथाम के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में सिकलसेल रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि…
मुंगेली । जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि नवीन कानून संहिता के समस्त उपबंध 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। इसका उद्देश्य आमजनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करना है, इसलिए नवीन कानून के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। सभी अधिकारी नवीन कानून संहिता की प्रक्रिया को बारिकी से समझें और कहीं शंका होने पर उसका समाधान भी अवश्य करें, जिससे आम नागरिकों को पारदर्शी एवं…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। दण्ड संहिता से न्याय संहिता की ओर विषय पर आज बिलासपुर पुलिस द्वारा हाल ही में पारित भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सीएमडी कॉलेज में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन करते हुये अपने उद्घाटन भाषण में कानूनों का महत्व बताते हुये कहा कि नये कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनायेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता…
रायपुर। भाजपा अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सह प्रभारी योग गुरू शंभू गुप्ता ने कहा है कि योग भारत की सभ्यता संस्कृति की पहचान है। योग भारत की स्वस्थ रहने की कला है। योग आत्मा से परात्मा का मिलन का आध्यात्मिक ज्ञान है। जो भारत के ऋषि मुनियों ने वर्षों की तपस्या और अनुसंधान के पश्चात सम्पूर्ण मानव जाति को सुखी रहने के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि योग के पिता भगवान शिव की माना जाता है। सप्त ऋषियों से चलते हुए महर्षि पतंजलि द्वारा रचित योग सूत्र के माध्यम से आज सम्पूर्ण विश्व…
बेमेतरा । उच्चतम न्यायालय बिलासपुर द्वारा रिट पीटिशन (सिविल) एवं राजासीकरण विरूद्ध यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित निर्णय अनुसार द कम्पनसेशन टू विक्टम ऑफ हीट एण्ड रन मोटर एक्सीडेंट 2022 के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के निर्देशन में श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बेमेतरा, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की बैठक प्रधान जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला अन्तर्गत जेलो की वर्तमान क्षमता भविष्य के मांगो के आधार पर जिलो में…
बेमेतरा । जिला चिकित्सालय परिसर स्थित स्व. चेतन सिंह वर्मा 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में स्थानीय विधायक श्री दिपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व सिकल सेल की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को सिकल सेल रोग के लक्षण, परामर्श, आहार प्रबंधन, क्या करें-क्या न करें से संबंधित पाम्पलेट वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा भी सिकल सेल जांच…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
