Author: प्रकाश कुमार यादव

विधायक रोहित साहू ने मंत्री केदार को कराया अवगत गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आदिवासी समाज के सम्मेलन में फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम भेंडरी पहुँचे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र की प्रमुख सिंचाई परियोजना कोटरी नाला जलाशय, आमानाला जलाशय तथा फिंगेश्वर क्षेत्र की 18 ग्रामों की निस्तारी व सिंचाई के लिए सूखा नदी में बैराज निर्माण से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री केदार कश्यप ने उपरोक्त सभी सिंचाई परियोजनाओं का संबंधित विभाग से त्वरित परीक्षण कराकर सभी परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विदित हो कि कोटरी नाला…

Read More

कृषि विज्ञान केंद्र में संपन्न हुआ वर्चुवल कार्यक्रम गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना के तहत् किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपए की तीन किस्तों में सालाना 6000 हजार रुपए मिलते हैं। आज 18 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यक्रम में शामिल होकर देश के 9.26 करोड़ किसानों के खातों में 17वीं किस्त 20 हजार करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया, जिसमें गरियाबंद जिले के 96 हजार 796 किसानों के खातों में 19…

Read More

समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को अधिकारी गंभीरतापूर्वक निराकरण करें – कलेक्टर अग्रवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा क़ी बैठक लेकर विभागीय कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को अधिकारी गंभीरतापूर्वक शत प्रतिशत निराकरण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करे। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव से पूर्व सभी स्कूलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा ले। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों में जाकर स्वयं निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर रायपुर मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, इंद्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के लिए नये-नये फैसलें ले रही हैं। कामकाजी श्रमिकों की दिक्कत को महसूस करते हुए उन्हें उनके कार्य स्थल के पास किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए मॉडल श्रम अन्न केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। यह केन्द्र रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में खुलेंगे। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मॉडल श्रम अन्न केन्द्र रायपुर के तेलीबांधा, कोरबा के नगर निगम बुधवारी टंकी और कुनकुरी में स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में 9 जिलों में 24 जगहों पर श्रम अन्न केंद्र संचालित हो रहे हैं।…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ…

Read More

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में बलोदाबाजार – भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। श्री सोनी ने बताया की पूर्व की तरह ही नवीन मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे जिले के प्रभारी प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे निर्धारित स्थल में पहुँचे यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की…

Read More

रायपुर । बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने…

Read More

रायपुर। बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रशासन ने सभी जिले वासियों से अवैधानिक,गैर कानूनी अथवा लोक शांति भंग करने वालों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी समूह या संगठन अवैधानिक, गैरकानूनी या लोक शांति को भंग करने की दृष्टि से कोई रणनीति बना रहा हो या बैठक कर रहा हो तो उसकी जानकारी तत्काल जिला कंट्रोल रूम नंबर 94791-90629 में देवें। ताकि उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाई की जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिला…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्त्ीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा गोदना शिल्प में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसका शुभारंभ 22 जून को किया जायेगा। यह प्रशिक्षण तीन माह तक संचालित रहेगा। विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि उक्त विभागीय प्रशिक्षण 20 हितग्राहियों का एक बैच सामान्य वर्ग के महिलाओं को दिया जायेगा। इसके अलावा बांस शिल्प में 20 हितग्राहियों का एक बैच सामान्य वर्ग के हितग्राहियों का 22 जून से कमार भवन, सिविल लाईन गरियाबंद में प्रारम्भ किया जायेगा जो 21 सितम्बर 2024 तक संचालित रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रति शिल्पी, प्रतिमाह 1500 रूपये छात्रवृत्ति मानदेय भुगतान छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा…

Read More