Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार गठित केन्द्र की भाजपानीत राजग सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही किसानों को सम्मान निधि की राशि जारी करने और गरीब परिवारों के तीन करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाने के व्यक्त संकल्प के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री साहू ने कहा कि कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि जारी करने के लिए फाइल हस्ताक्षरित करने से किसानों और गरीब कल्याण के प्रति भाजपानीत राजग सरकार के नेक इरादों की झलक मिल गई…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की मुख्य/अवसर परीक्षा अब वर्ष में तीन बार आयोजित होगी। प्रथम परीक्षा माह अप्रैल में, द्वितीय परीक्षा माह अगस्त में एवं तृतीय परीक्षा माह नवम्बर में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2024 प्रथम परीक्षा माह अप्रैल की भांति द्वितीय परीक्षा एवं तृतीय परीक्षा में सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी. एवं अवसर के परीक्षार्थी नियमानुसार सम्मिलित हो सकते है। अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा हेतु सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक तथा 01 जुलाई से 05 जुलाई 2024 तक विलंब शुल्क के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए इस वर्ष दोबारा मुख्य परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। द्वितीय परीक्षा को जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित करने की योजना है। मुख्य परीक्षा की तरह द्वितीय परीक्षा के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून के बाद मंगाए जाएंगे। 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाओं की द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। माशिमं ने एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम एवं राजिम के यशस्वी विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में 15 एवं 16 जून को 2 दिवसीय आदिवासी नगारची समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं महासभा का आयोजन राजिम के यादव धर्मशाला में आयोजित किया गया है। समाज के वरिष्ठ भीषम नगारची एवं प्रेम नगारची ने एक जानकारी में बताया कि प्रथम दिवस कलश यात्रा, देवपूजा एवं सामाजिक जनों का स्वागत उपरांत उद्बोधन होगा। इसी दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत आदिवासी नृत्य रेलापाता का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि बैठक का प्रमुख कार्यक्रम दूसरे दिवस 16…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। श्री रामलला दर्शन योजना के नोडल अधिकारी डी.पी ठाकुर ने समस्त जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में यात्रा के लिए संभावित तिथि का निर्धारण किया गया है। जिसमें प्रत्येक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों से हितग्राही, अनुरक्षक एवं सहयोगी सहित 94-94 लोग जायेंगे। जिनमें 3 जुलाई से 6 जुलाई, 31 जुलाई से 3 अगस्त तथा 28 अगस्त से 31 अगस्त तक यात्रा निर्धारित की गई है।
सीईओ श्रीमती यादव ने जिले में आजीविका गतिविधि को बढ़ाने के दिये निर्देश बिहान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में 02 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त विकासखण्डों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना पर समय-सीमा में लक्ष्य अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीति पर 10 एवं 11 जून को सामाजिक समावेशन एवं संस्थागत निर्माण अंतर्गत समूह लक्ष्य के विरूद्ध…
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत जिले के समस्त विकासखण्ड के स्वास्थ्य कर्मचारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सुपरवाइजरों, ऑपरेटरों को आयुष्मान कार्ड पंजीयन सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में दिया गया। जिसमें विकासखण्ड स्तर पर आयुष्मान कार्ड पंजीयन योजना संबंधी जानकारी एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
अंबिकापुर । हमेशा से यह कहा जाता रहा है कि साल एक जंगली वृक्ष है, जो घने जंगलों में अपने आप ही उग जाता है। इसे अन्य जगहों पर नहीं उगाया जा सकता है। लेकिन इन भ्रांतियों को अब झूठा साबित किया जा चुका है। जी हाँ और इसे साबित किया है राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के एमडीओ अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बागवानी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने, जिन्होंने न सिर्फ साल के पौधों की नर्सरी तैयार की, बल्कि इन्हें माइंस के रिक्लेमेशन एरिया में उगाकर एक नए जंगल को तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रोम/इटली(गंगा प्रकाश)- इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचासवें जी-7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये आज 13 जून गुरूवार को इटली की यात्रा करेंगे। यह शिखर सम्मेलन 14 जून को इटली के अपुलिया में फसानो शहर एरिया में स्थित बोर्गो एग्नाज़िया के लग्जरी रिजॉर्ट में आयोजित किया जायेगा, जहां भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह लगातार तीसरे कार्यकाल में पदभार सम्हालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली विदेश यात्रा होगी। इससे उन्हें जी -7 शिखर सम्मेलन में…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट भुवनेश्वर(गंगा प्रकाश)। ओड़िशा में पहली बार बनी भाजपा की सरकार में क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी ने आज भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ ओडिशा में पहली बार एक सीएम , दो डिप्टी सीएम और तेरह मंत्रियों की सरकार बनी। इसमें गणेश राम , संपंद स्वेन , प्रदीप बालासमंता , गोकुला नंद मलिक , सूर्यबंशी सुराज को मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई। माझी कैबिनेट में सुरेश पुजारी , रबिनारायण नाइक…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
