Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बुधवार को नगर के विभिन्न तालाबों में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने क्रमश नगर के वार्ड क्रमांक चार के स्थित नया तालाब, वार्ड क्रमांक सात स्थित रावनभाटा तालाब तथा नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित प्राचीन छिंद तालाब का तालाबों किया। मेमन ने यहां चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य की अघतन की जानकारी लेते हुए बारिश के पूर्व सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश पालिका प्रशासन को दिए। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका के सभापति और पार्षदगण भी साथ मौजूद थे।…

Read More

रायपुर(गंगा प्रकाश)। अंतर्राष्ट्रीय भरथरी गायिका सुरूज बाई खांडे के जयंती के अवसर पर सुरूज ट्रस्ट के द्वारा सुरूज उत्सव 2024 मनाया गया जिसमें सुरूज ट्रस्ट के द्वारा कला, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे 15 लोगो को सुरूज सम्मान से सम्मानित किया गया।आयोजक दीप्ति ओग्रे अध्यक्ष सुरूज ट्रस्ट ने आयोजन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुरूज ट्रस्ट के द्वारा इस वर्ष सुरूज सम्मान 2024 से सम्मानित होने वाले शख्सियतों में श्रीमती रेखा जलक्षत्री को भरथरी गायन के क्षेत्र में, रिखी क्षत्रिय वाद्य यंत्र संरक्षण के लिए, सुनील चिपड़े नाट्य निर्देशन के लिए, अनुपमा मनहर…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड की पोखरा ग्राम पंचायत के सरपंच सतीश यादव आज पंचायत के पंचो एवं गणमान्य ग्रामीणों के साथ अंचल एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के नईदिल्ली में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की शिरकत कर लौटने पर रायपुर माना विमानतल पर जोरदार स्वागत किया। श्री यादव ने श्रीमती चौधरी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं छ.ग. सरकार के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रचण्ड बहूमत से हराकर सांसद बनने पर बधाई देते हुए अपने ग्राम पंचायत के पंचो एवं ग्रामीणों के साथ पंचायत के विकास कार्यो पर लंबी चर्चा की…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मानसून के नजदीक आते ही अब अंचल के ट्यूबवेल की सुविधा वाले किसान अपने खेतों में खरीफ फसल की बोनी शुरू कर दिए है। किसान खेतों की साफ-सफाई के बाद अब ट्यूबवेल से खेतों पर पानी छोड़ रहे है। ट्रैक्टर व रोटोवेटर से जोताई व मताई करने के बाद रोपाई के लिए बीजों का छिड़काव किसान कर रहे है। अच्छी पैदावार के लिए हाईब्रिड धान, सरना, छोटा किस्म में हजार दस, 1156, भाठा एचएमटी, सिल्की, मंजू गोल्ड जैसे धान बीजों की मांग अधिक होती है। इस क्षेत्र में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष भीमसेनी एकादशी के पहले अधिकांश किसान…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केन्द्र में बैठी बीजेपी की सरकार अब शिक्षा प्रणाली को लेकर खेल कर रही है। इस मुद्दे में जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक उदाहरण हाल ही में देखा गया। नीट के परीक्षा परिणामों में जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ उसका विरोध हर तरफ शुरू हो गया। बहुत से छात्रों का कहना है कि एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट से ही बहुत से छात्र का चयन हुआ है और माइनस मार्किंग होते हुए भी ज्यादा नंबर मिले है। यह न सिर्फ असंभव है बल्कि मिलीभगत एवं…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पूरे छत्तीसगढ़ साहू समाज में हर्ष व्याप्त है। राजिम भक्तिन मंदिर के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता बोधनराम साहू ने कहा कि साहू समाज बहुसंख्यक है, भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा साहू समाज का ध्यान रखा है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्रीमंडल में अब तक के इतिहास में साहू समाज को नेतृत्व का मौका नहीं दिया गया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने साहू समाज से निर्वाचित सांसद तोखन साहू को केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाकर समाज का सम्मान किया है। पंच, सरपंच से लेकर विधायक तथा सांसद…

Read More

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे कूलर गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के अपील पर जनसहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग को 20 कूलर समाज सेवको के द्वारा प्रदाय किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में प्राप्त कूलर को 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपा। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राप्त कूलरों का व्यवस्थित रख-रखाव करते हुए, सुरक्षित रूप से उपयोग करने के निर्देश दिये। यह कूलर फिंगेश्वर, छुरा तथा गरियाबंद के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदाय किया गया है। उक्त कूलर उन्ही आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्रदान किया गया है, जहाँ…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार ने गरियाबंद जिले के किडनी रोग से प्रभावित सुपेबेड़ा गांव में पृथक से एक एम्बुलेंस प्रदाय कर किडनी मरीजों के लिये बहुत बड़े राहत का कार्य किया है। सुपेबेड़ा के किडनी मरीजों को सप्ताह में या माह में नियमित रुप से डायलिसिस करवाने हेतु स्वयं के खर्च से वाहन व्यवस्था कर या बस से लम्बी दुरी की यात्रा तय कर जिला अस्पताल गरियाबंद तक आना-जाना पड़ता था, जिससे उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। शासन द्वारा सुपेबेड़ा को 1 एम्बुलेंस की सौगात मिल गई…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को शासन की सहयोग से प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 01 जुलाई 2024 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 56 में जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन द्वारा संचालित दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत फिंगेश्वर के ग्राम कुम्ही निवासी दिव्यांग विजय कुमार टंडन पिता कैलाश कुमार टंडन के द्वारा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आवेदन पर संवेदनशीलता से कार्यवाही करते हुए 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलने से दिव्यांग विजय कुमार को शासन की योजना का लाभ मिल पायेगा। साथ ही यह राशि उनके स्वास्थ्य देखभाल एवं परिवार के आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी काम आयेगा।उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन…

Read More