Author: प्रकाश कुमार यादव

बिलासपुर । बिलासपुर मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर मस्तूरी ब्लॉक का गांव वेद परसदा, जहां श्रीमती साहिन बाई साहू अपने पति और दिव्यांग बच्चे के साथ बमुश्किल गुजर-बसर कर रही थीं। उनके पति अर्जुन साहू विगत 15 सालों से चल-फिर पाने में असमर्थ हैं। पैरालिसिस के चलते वे काम नहीं कर पाते हैं। उनका 24 वर्षीय पुत्र पैदायशी बोल पाने में असमर्थ हैं। श्रीमती साहिन पर मानों मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा। मुफलिसी के इस दौर में महतारी वंदन योजना ने उम्मीद की एक किरण दी । रूंधे गले से श्रीमती साहिन बाई साहू ने बताया कि महतारी…

Read More

बेमेतरा । मौसम बदलने के कारण बेमेतरा जिले में 05 जून 2024 को आंधी-तूफान के कारण विद्युत वितरण तंत्र को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। तूफान की भयावहता के कारण बेमेतरा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन एवं आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों पेड़ विद्युत लाइनों के उपर गिर गए थे एवं सैकड़ों डंगाले विद्युत लाइन के तारों में फंस गई थी, जिसके कारण बिजली के खंभे सहित वितरण तंत्र में ब्रेक-डाउन का गहरा असर हुआ था। इस व्यवधान को दूर करने के लिए विद्युत कर्मियों ने दिन-रात एक कर दिया और यथासंभव जल्दी से जल्दी विद्युत आपूर्ति सामान्य कर…

Read More

बिलासपुर । एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा वसंत विहार स्थित रवीद्र भवन में मेधा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बिलासपुर जिला एवं एसईसीएल के सभी संचालन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सरकारी स्कूलों के टॉपर बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान के रूप में सभी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही मण्डल द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए सभी बच्चों को एक पौधा भी भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का…

Read More

सीकर लोकसभा सीट पर जब चुने हुए प्रत्याशी का नाम घोषित हुआ, तब एकबारगी सभी की नज़र उस नाम पर गई, जो राजस्थान के बाहर कम ही जाना जाता है। वह इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी के तौर पर खड़े थे। उनकी पहचान सीपीआई-एम के साथ जुड़ी हुई है। वह केंद्रीय कमेटी के सदस्य हैं। लेकिन, राजस्थान में उन्हें एक किसान और लाल झंडे वाले नेता के तौर पर जाना जाता है।अमरा राम ने भाजपा के प्रत्याशी सुमेधानंद को 72 हजार से अधिक वोटों से हराया है। यह एक पक्की जीत है। भाजपा प्रत्याशी आर्य समाज के नेताओं में से…

Read More

मुंगेली । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी व भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविन्द राजपूत के गृह ग्राम कोदवा बानी से भाजपा को 1109 और कांग्रेस को 592 मत मिले, यहां से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने 517 मत की बढ़त ली। मतगणना स्थल चातरखार में तोखन साहू ने कार्यकर्ताओ के साथ गले लगकर आभार जताया।

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक श्री रामोजी राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि रामोजी राव एक दूरदर्शी व्‍यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;“श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली । आम चुनाव- 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून, 2024 को निर्धारित है। इस अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने उपस्थित होने का निमंत्रण स्वीकार किया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने…

Read More

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) के तहत सफदरजंग अस्पताल में योग और नेचुरोपैथी ओपीडी व लाइफस्टाइल इंटरवेंशन सेंटर ने “रोगियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए चिकित्सा पद्धति में योग को शामिल करना” शीर्षक से एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया।इस संगोष्ठी ने योग, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान के क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को चिकित्सा पद्धति में योग को शामिल करने के बहुत से लाभों का पता लगाने के लिए एक मंच प्रदान किया। डॉ. सुजाता जॉर्ज योग और प्राकृतिक चिकित्सा वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक…

Read More

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एंड कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड (सीसीसीबी) बैठक 04-07 जून 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में यूएस इंडोपैकोम के कार्यकारी निदेशक श्री पॉल निकोलसन के नेतृत्व में 29 सदस्यीय अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल और हेडक्वार्टर्स इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के ब्रिगेडियर राहुल आनंद के नेतृत्व में 38 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।सीसीसीबी भारत व अमेरिका के बीच संचार कम्पेटिबिलिटी और सुरक्षा समझौते (कॉमकासा) के अनुच्छेद XI के तहत गठित तकनीकी विशेषज्ञ समूह है, और इसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है।…

Read More

नई दिल्ली। सीएससी एसपीवी और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के बीच आज (7 जून 2024) दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य ‘10,000 एफपीओ योजना के गठन एवं संवर्धन’ के तहत पंजीकृत एफपीओ को सीएससी में बदलना और उन्हें नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में सहायता करना है।समझौते के अनुसार, 10,000 एफपीओ को सीएससी में बदला जाएगा। सीएससी एसपीवी उन्हें डिजिटल सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। एफपीओ का प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सीएससी द्वारा किया जाएगा।समझौते पर श्री संजय राकेश, एमडी एवं सीईओ, सीएससी एसपीवी और श्री फैज अहमद किदवई, अतिरिक्त…

Read More