Author: प्रकाश कुमार यादव

मुंगेली । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने आज मुंगेली एवं पथरिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम रामगढ़, कपुवा, भठली एवं बेलखुरी में आदर्श अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण एजेंसी को बारिश के पूर्व शासन स्तर से प्राप्त मानक अनुरूप अमृत सरोवर में दस हजार घन मीटर जल धारण क्षमता इनलेट-आउटलेट, फलदार वृक्षारोपण, सौन्दर्यीकरण एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्याें को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत सीईओ…

Read More

मुंगेली । विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पालचुवा निवासी पार्वती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एसडीएम मुंगेली श्रीमती पावती पटेल ने मृतिका के पति श्री सुदर्शन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानानुसार सड़क दुर्घटना में मृतक के निकटतम वैध वारिस को 25 हजार रूपए एवं गंभीर रूप से घायल होने पर अधिकतम 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति किए जाने का प्रावधान है।

Read More

मुंगेली – ग्राम निरजाम सेवानिवृत आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती भूरी बाई यादव अचानक गिरजाने के कारण कमर की हड्डी खिसक गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भरी किया गया। इलाज के दौरान पता चला की शरीर में खून की कमी हैं जिसके कारण ऑपरेशन संभव नहीं हैं। तब भूरी बाई यादव के नाती पुष्पेंद्र यादव फोन के माध्यम से देवराज साहू से संपर्क की आप ब्लड संबंधित ग्रुप में जुड़े रहते हैं। मेरे दादी का तबियत खराब हैं दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता हैं। इस प्रकार खबर सुनकर देवराज साहू अपने सहयोगी देवलाल साहू से संपर्क किया। देवलाल साहू…

Read More

दुर्ग । जिले में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के समर्थक अमनदीप सोनी पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में पीडितों ने इसकी शिकायत दुर्ग आईजी, एसपी समेत संबंधित थाने में की है। बता दें कि भिलाई के तालपुरी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता अमनदीप सोढ़ी ने कांग्रेस के शासन काल में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ही विभाग पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने एवं ट्रांसफर करवाने का झांसा देकर लगभग 20-25 लोगों से करीब 60-70 लाख रुपए लिये थे। 2 साल बाद भी जब नौकरी नहीं लगा पाया तो पीडितों ने अपना पैसा…

Read More

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर पुलिस मुठभेड़ की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं वहीं 4 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ गोवेल के जंगलों में होना बताया जा रहा है। इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने और उनके शव शव जवानों द्वारा बरामद कर लिए जाने की खबर है। फिलहाल इलाके की सर्चिग चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी बल द्वारा जिले…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान उप चुनाव की संभावना है। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव होंगे। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में चार विधायक चुनाव मैदान में उतरे थे। लोकसभा के चुनावी रण में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पाटन से कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई के विधायक देवेंद्र सिंह यादव और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा उतरे थे। इसमें से सिर्फ बृजमोहन अग्रवाल रायपुर संसदीय सीट से…

Read More

कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम सिंघाभेड़ी में अमृत सरोवर का किया अवलोकन – नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश मोहला (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज अंबागढ़ चौकी विकासखंड में जल संवर्धन अंतर्गत निर्मित ग्राम सिंघाभेड़ी में अमृत सरोवर का अवलोकन किया। इस दौरान श्री जयवर्धन ने जिला परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर, जनपद सीईओ अं.चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में अमृत सरोवर तालाब किनारे छायादार एवं फलदार पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने मिशन जल रक्षा के तहत ग्रामीणों को…

Read More

नई शिक्षा नीति के माध्यम से छात्रों को अधिक व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करें : सचिव श्री प्रसन्ना अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर सुधार लाने के लिए एकजुट होकर काम करें बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। उच्च शिक्षा सचिव श्री प्रसन्ना आर की अध्यक्षता में आज यहां शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीज़ी कॉलेज) बेमेतरा में एक महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संभाग के उच्च शिक्षा संस्थानों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत…

Read More

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय डेयरी पॉलीटेक्निक बेमेतरा के द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट्स निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों को दूध से पनीर, श्रीखंड, पेड़ा, रबड़ी, खोआ, आईसक्रीम, दही, लस्सी, गुलाबजामुन इत्यादि दुग्ध पदार्थों के व्यवसायिक निर्माण का सघन प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि डिप्लोमा के अंतिम सेमेस्टर में देश के विभिन्न डेयरी संयंत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर वे इस क्षेत्र में पारंगत हो सकें। ’शासकीय डेयरी पॉलीटेक्निक बेमेतरा में विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रशिक्षित किया जाता है कि वे डेयरी क्षेत्र में स्थापित शासकीय, सहकारी एवं प्राइवेट संयंत्रों में रोजगार…

Read More

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। आगामी नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई 2024 के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में कलेक्टर व प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा रणबीर शर्मा, उमेश कु‌मार उपाध्याय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनिल बाजपेयी अपर कलेक्टर बेमेतरा एवं मनोज तिर्की एसडीओपी बेमेतरा के साथ बैठक ली गई। उक्त बैठक में राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हाकिंत राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त…

Read More