Author: प्रकाश कुमार यादव

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आज यहां 21 जून को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के लिए मीडिया तथा लोक-संपर्क गतिविधियों की समीक्षा की। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयां योगाभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता के साथ-साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम आधारित गतिविधियों का आयोजन…

Read More

नई दिल्ली । श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सम्बद्ध कार्यालय श्रम ब्यूरो, देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में फैले 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संकलित करता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में फरवरी, 2024, मार्च, 2024 और अप्रैल, 2024 के महीनों के सूचकांक जारी किए जा रहे हैं।फरवरी, 2024 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक बढ़कर 139.2 पर पहुंच गया। मार्च, 2024 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक घटकर 138.9 पर पहुंच गया। अप्रैल, 2024 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.5 अंक बढ़कर…

Read More

नई दिल्ली । श्रम और रोजगार मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय, श्रम ब्यूरो, 20 राज्यों में फैले 600 गांवों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर हर महीने कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-एएल) और कृषि मजदूरों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक(सीपीआई-आरएल) संकलित करता है। इस प्रेस विज्ञप्ति में मार्च, 2024 और अप्रैल, 2024 के महीनों के सूचकांक जारी किए जा रहे हैं।मार्च 2024 में, सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल दोनों में 1 अंक की वृद्धि हुई, जो बढ़कर क्रमशः 1259 और 1270 पर पहुंच गई। अप्रैल 2024 के दौरान सीपीआई-एएल में 4 अंक की बढ़ोतरी…

Read More

नई दिल्ली । झारखंड कैडर (बैच: 1998) के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमल किशोर सोन ने 31 मई 2024 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला। कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्यरत विभाग है। श्री सोन वर्तमान में श्रम और रोजगार मंत्रालय के श्रम कल्याण विभाग में अपर सचिव और महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें झारखंड राज्य के विभिन्न विभागों के शासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वे भूमि राजस्व प्रबंधन और जिला प्रशासन, कृषि और सहयोग, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, परिवहन, वित्त, ऊर्जा, जल संसाधन,…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं को निर्बाध और बैरियर से मुक्त टोलिंग का अनुभव प्रदान करने और टोल संचालन की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रवर्तित कंपनी भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने भारत में जीएनएसएस-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली विकसित करने और उसे कार्यान्वित करने के लिए अभिनव और योग्य कंपनियों से वैश्विक अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।एनएचएआई मौजूदा फास्टैग इकोसिस्टम के भीतर जीएनएसएस-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को कार्यान्वित करने की योजना बना रहा है। शुरुआत में एक हाइब्रिड मॉडल का उपयोग करके आरएफआईडी-आधारित ईटीसी और…

Read More

नई दिल्ली. पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत नौवहन महानिदेशालय ने “आईएमओ के साथ भारत की रणनीतिक भागीदारी” पर एक पूरे दिन की कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। मुंबई स्थित भारतीय नौवहन रजिस्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में समुद्री उद्योग के प्रमुख हितधारकों और विशेषज्ञों की व्यापक भागीदारी रही।कार्यशाला का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के विभिन्न पहलुओं, संरचना, घटक, कार्यप्रणाली, साधन, बैठकें, सम्मेलन और हस्तक्षेप पर गहन चर्चा करना था। व्यावहारिक सत्रों और संवादात्मक चर्चाओं के माध्यम से, प्रतिभागियों ने आईएमओ के साथ भारत की रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने और टिकाऊ समुद्री प्रथाओं को बढ़ावा देने…

Read More

आर्थिक मजबूती मिलने से बड़े निर्णय लेने में हो रहीं सक्षम बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। एक महिला जब मजबूत होती है तब एक परिवार संवरता है, परिवार के संवरने से समाज और राज्य भी संवरता है। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान और मजबूती का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। सिया गढ़ेवाल जैसी लाखों महिलाओं की बदल रही है जिंदगी योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली राशि ने महिलाओं को हिम्मत दी है कि वे कुछ बड़ा निवेश कर सकें या बड़े निर्णय…

Read More

मुंगेली । शिक्षक मोर्चा मुंगेली (मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन का संयुक्त मंच )द्वारा आज ग्रीष्म अवकाश के समय मे 10जून से आयोजित एफ एल एन प्रशिक्षण का विरोध करते हुये जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को ज्ञापन दिया गया |जिसमे 10 जून से 13 जून तक चलने वाले एफ एल एन प्रशिक्षण को स्थगित करते हुये आगामी दूसरे चरण शाला प्रवेश उत्सव के बाद आयोजित करने की मांग की गई | जिसमे शिक्षक मोर्चा के बलराज सिंह जिलाध्यक्ष छ. ग. टीचर्स एसोशिएशन, दीपक वेंताल जिलाध्यक्ष छ. ग. शालेय शिक्षक संघ मुंगेली, लक्ष्मी कांत जडेजा जिलाध्यक्ष प्रदेश संयुक्त शिक्षक सघ, रमन शर्मा…

Read More

मुंगेली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त (आरएसएस) द्वारा संघ शिक्षा वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर, पेंडाराकापा, मुंगेली में 23 मई से 7 जून तक संघ शिक्षा वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 146 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें मूँगेली नगर एवं बाहर से 45 कार्यकर्ता व्यवस्था में थे। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय स्तर के दो अधिकारियों द्वारा किया गया, जिनके साथ क्षेत्र, प्रांत, विभाग और जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग्य कार्यकर्ता निर्माण कर समाज में आवश्यक…

Read More

मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार सर्पदंश से बचाव हेतु जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि मानसून के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। बाढ़ जैसी स्थिति के बाद आवासीय क्षेत्रों में सांप दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने बताया कि सर्पदंश से बचाव हेतु घर को कूड़ारहित रखें, चूहे के बिल को बंद करें, नाली को जाली से बाहर से बंद करें एवं खाट या बाजवट पर मच्छरदानी लगाकर सोएं, जूते पहनकर ही पैदल चलें। दरवाजे एवं खिड़कियों के…

Read More