Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कवि नूतन लाल साहू द्वारा रचित अक्षर अक्षर ब्रह्म पुस्तक का गुरुवार को शाम 4ः00 बजे विमोचन किया गया। फिंगेश्वर के बाबा कुटी मैं आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इनमें ग्राम बहेरापाल, बोरसी, चैतरा, सेंदर, परसट्ठी, बरूला, खुडियाडीह, बिजली, खुटेरी, घोघरा, राजिम, नवापारा, फिंगेश्वर, चौबेबांधा, कोपरा, पांडुका, रावड़, बेलटुकरी, पुरेना सहित गरियाबंद, रायपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिला से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इनमें से महिलाओं की भी उपस्थित बड़ी संख्या में रही। गरिमा में माहौल में कवि नूतन लाल साहू को बधाई देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। आज गरियाबंद सीएमएचओ डॉक्टर गार्गी यदु पाल मैडम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर का निरीक्षण एवम सेक्टर बैठक सेक्टर फिंगेश्वर, बेलर का समीक्षा किया गया। जिसमे संस्थागत प्रसव को बढ़ाने, सभी स्वास्थ्य संस्थाओ में प्रसव कराने, ओटी फंशनल करने, सोनोग्राफी की सुविधा एक सप्ताह के अंदर चालू करने, शतप्रतिशत गर्भवती पंजीयन प्रथम तिमाही में करने, प्रत्येक माह के 09 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क गर्भवती की पहचान कर निशुल्क सोनोग्राफी कराने, ड्यू वाले सभी बच्चों का टीकाकरण कर न्.ॅप्छ पोर्टल में एंट्री करने, आयुष्मान कार्ड छूटे हुए सभी व्यक्तियों का…

Read More

नई दिल्ली । तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान शनिवार को भी जारी रहा। आज उनका ध्यान समाप्त हो रहा है। सामने आये एक नये वीडियो में प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं। वह हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए विशाल शांत समुद्र को निहारते हुए मंदिर परिसर में खाली पांव घूमते नजर आ रहे हैं। वह बाद में मेमोरियल के एक हॉल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने ध्यान के लिए बैठ गए। प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार…

Read More

नई दिल्ली । देश में 57 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि 4 जून को एक नया सवेरा होने वाला है। आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का अंतिम दौर है। गौरतलब है कि शनिवार को मतदान समाप्त होने के उपरांत वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी। राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि…

Read More

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा में बीते 25 मई शनिवार की सुबह 7.50 बजे स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया था। घटना में एक की मौत, सात घायल और आठ लोग लापता हैं। कंपनी के बाहर एक बार फिर से ग्रामीणों व परिजनों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह धरना प्रदर्शन ग्रामीणों व छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना द्वारा किया जा रहा। दरअसल, कंपनी की ओर से अब तक एक मृतक और छह लापता लोगों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये राहत राशि दी गई है। दो लापता…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश से नक्सलवाद खत्म नहीं होता, राज्य सरकार चुप नहीं बैठेगी ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बल के जवानों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए बीजापुर जिले से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.। इसके अलावा मुठभेड़ों में भी लगातार नक्सलियों के मारे जाने, विस्फोटेक सामग्रियों की बरामदगी जैसी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में एक तरह से माओवादियों को झटके पर झटका लग रहा है। इसे देखते हुए सीएम…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। दिन के साथ ही रात में गर्मी से हवा झुलसाने लगी है। इधर भीषण गर्मी के चलते लगातार मौत भी हो रही है। नवतपा के दूसरे दिन से गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। अब जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले पांच दिन से बन रहे लू के हालात की वजह से लोगों की सेहत भी लगातार बिगड़ रही है और लोग जान भी गंवा रहे हैं। राजधानी में लू की वजह से दो और लोगों की मौत होने की खबर है। बिलासपुर संभाग में प्रचंड…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जिस बस में आगजनी हुई है वह महेंद्रा ट्रेवल्स की बताई जा रही है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि बस के एसी पाइप में लीकेज होने के बाद आग लग गई और देखते ही देखते पूरा बस जलकर नष्ट हो गया।…

Read More

कोरबा । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इसके अंतर्गत बालको अल्ट्राटेक सीमेंट को 75,000 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश की आपूर्ति करेगा, जिसका उपयोग कम कार्बन वाले सीमेंट के उत्पादन में किया जाएगा। कंपनी भारत के कुछ प्रमुख सीमेंट उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता वाली फ्लाई ऐश का पसंदीदा आपूर्तिकर्ता बन गया है। इससे सीमेंट उद्योग में फ्लाई ऐश के सस्टेनेबल उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सहयोग तथा सर्कुलर इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी होगी। फ्लाई ऐश थर्मल पावर उत्पादन का उप-उत्पाद है जो बालको के एल्यूमिनियम प्लांट की बिजली की जरूरतों को पूरा…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम ) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा…

Read More