Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य धूम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करना है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रति वर्ष 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिससे जन सामान्य में धूम्रपान और तंबाकू सेवन करने की प्रवृति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके । तम्बाकू या तम्बाकू से निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्यधियां होती है जो सभी के लिए चिंता का विषय है। इस…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में संचालित समस्त प्रतिष्ठानों, निर्माण कार्य स्थल, होटल/ ढ़ाबा, पेट्रोल पम्प, उद्योग, कारखाने, ईंट भट्टा एवं विभिन्न वाणिज्यिक स्थापनाओं पर बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधित अधिनियम 2016 के अन्तर्गत माह जून 2024 में बाल श्रम के रोकथाम कराये जाने एवं संलिप्त बाल श्रम मुक्त कराए जाने जिला में गठित टॉस्क फोर्स द्वारा निरीक्षण एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा। श्रम पदाधिकारी ऐलन मिंज ने बताया कि टॉस्क फोर्स रेस्क्यू अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, चाईल्ड लाईन (1098) के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बाल संरक्षण…
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने छुरा विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम खरखरा में जल जीवन मिशन के तहत बनाये गये पानी टंकी का निरीक्षण इस दौरान उन्होंने कहा कि शेष कार्यो को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूरा करे। उन्होंने उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों को शुद्ध पेयजल पर्याप्त मात्रा में पहुंचे इसके लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य में प्रगति लाए। इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा के तहत बनाये गए स्वसहायता समूह भवन निर्माण कार्य का अवलोकन कर टाइल्स लगाने, रंग-रोगन करने…
रायपुर । ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 54 हजार 311 रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम श्रीवास्तव 34 वर्ष एम्स आवासीय परिसर कबीरनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि अज्ञात मोबाइल धारक क्रमांक 9181059-73694 ने प्रार्थी को वाट्सअप मैसेज भेजा और पार्ट टाईम डिजिटल मार्केटिंग का प्रस्ताव भेजकर टास्क पूरा करने पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। जिससे प्रार्थी आरोपी के झांसे में आ गया और आरोपी…
रायपुर । बंजारी मंदिर के पास रावाभाठा में टाटा एस वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में खमतराई पुलिस ने टाटा एस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक राय 25 वर्ष रावाभाठा का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी बंजारी मंदिर के पास टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 4064 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे अभिषेक की मौत हो गई। मामले में खमतराई पुलिस ने टाटा एस…
रायपुर । राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस ने रावाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में सरेआम शराब पीते आरोपी रामजी वर्मा 28 वर्ष, चरण दास मानिकपुरी 38 वर्ष व दीनेश केवट 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार 34 वर्ष, सतीष मसीह 28 वर्ष, लक्ष्मण सेन 42 वर्ष व कमलेश पटेल 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह धरसींवा पुलिस ने आरोपी टेकराम ध्रुव 29 वर्ष, टिकरापारा पुलिस…
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बताया कि जल्द ही रायपुर शहर के गुढिय़ारी क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढिय़ारी का नया भवन बनेगा। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के पास रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। अब उसको उच्च शिक्षा विभाग के नाम से आबंटित करने तथा अग्रिम आधिपत्य देने के लिए कलेक्टर रायपुर से चर्चा की जाएगी। अग्रिम आधिपत्य मिलने के बाद उसका प्राक्कलन तैयार करा…
रायपुर । बारूद फैक्ट्री हादसे के चार दिन बाद की गयी एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपर्याप्त बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का षडयंत्र कर रही है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां है उन पर कार्यवाही नहीं की गयी है तथा मामले की लीपापोती के हिसाब से एफआईआर दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर कार्यवाही की गयी, प्रबंधन पर कार्यवाही क्यों नहीं की गयी है?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पंडरिया के सड़क हादसे में ड्राईवर के साथ वाहन मालिक पर भी कार्यवाही की गयी जबकि वाहन मालिक तो गाड़ी…
मंत्रियों की ट्रेनिंग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन – कांग्रेसरायपुर । पिछले 5 महीनें में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिशाहीन ढंग से चल रही थी। उसके कारण साय सरकार के मंत्रियों को सुशासन का प्रशिक्षण देना आवश्यक था। मुख्यमंत्री और मंत्री दिशाहीन और मतिभ्रम का शिकार ह,ै उन्हे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है जनता के हितों में कैसे फैसला लिया जाये। निश्चित तौर पर उन सबका अच्छे प्रोफेशनल से ट्रेनिंग की जरूरत है। लेकिन लगता नहीं कि भाजपाई मंत्रियों को इस ट्रेनिंग से कोई फर्क पड़ने वाला है, पिछले 5 महीनें में भाजपा ने…
रायपुर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन के टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा के नेता अपना लोकतांत्रिक धर्म भूल चुके हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जनता के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन अपनी नाकामियों और अवैधानिक कृत्यों पर परदेदारी करने भाजपा नेता खुलेआम धमकाने लगे हैं। पत्रकारों को सार्वजनिक तौर पर ब्लैकमेलर और दलाल कहना सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित करना है। भाजपा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ़ सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत का ज्ञापन सौंपा है। ऐसे…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
