Author: प्रकाश कुमार यादव

नई दिल्ली । मूल्य की दृष्टि से कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा लौह अयस्क और चूना पत्थर से मिलकर आता है। इन दोनों प्रमुख खनिजों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान रिकॉर्ड स्तर का उत्पादन प्रदर्शित किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान लौह अयस्क का उत्पादन 277 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) और चूना पत्थर का उत्पादन 450 एमएमटी रहा।वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले महीने में इन खनिजों के उत्पादन में पिछले साल के इसी महीने के उत्पादन की तुलना में निरंतर वृद्धि हुई है। लौह अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2023 के दौरान 25 एमएमटी से चार…

Read More

नई दिल्ली । जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग (डीडब्ल्यूआर,आरडी,जीआर) ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यह प्रोग्राम स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों या भारत में जनसंचार के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान में नामांकित रिसर्च स्कॉलर विद्यार्थियों को इंटर्न के रूप में शामिल करना चाहता है। इंटर्नशिप कार्यक्रम चयनित उम्मीदवारों को मीडिया/सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित विभाग के काम से जुड़ने के लिए अल्पकालिक अनुभव प्रदान करता है। जिन विद्यार्थियों ने मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म या संबंधित क्षेत्रों में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है या जो…

Read More

नई दिल्ली । अप्रैल 2024 के महीने के लिए भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित किया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं। इनकी मुख्य बातें निम्नानुसार हैं:- भारत सरकार को अप्रैल 2024 के लिए 2,13,334 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2024-25 का 6.9 प्रतिशत) प्राप्त हुए, जिसमें 1,84,998 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 27,295 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 1,041 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं, जो ऋणों की वसूली के परिणामस्वरूप हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 69,875…

Read More

नई दिल्ली । वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार के (अस्‍थायी/ऑडिट नहीं किए गए) खातों को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं। प्रमुख बातें नीचे दी गई हैं: – भारत सरकार को 2023-24 के दौरान ₹27,88,872 करोड़ (कुल प्राप्तियों के अनुरूप संशोधित अनुमान 2023-24 का 101.2 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें ₹23,26,524 करोड़ कर राजस्व (केन्‍द्र को शुद्ध), ₹4,01,888 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹60,460 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों में ऋणों की वसूली (₹27,338 करोड़) और विविध पूंजी प्राप्तियां (₹33,122 करोड़) शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय तटरक्षक बल के पहले नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाज (एनजीओपीवी) के निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्टील-कटिंग समारोह मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 31 मई, 2024 को भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) अधिकारियों की उपस्थिति में मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में आयोजित हुआ। रक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2023 में 1,614.89 करोड़ रुपये की कुल लागत से भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह एनजीओपीवी की खरीद के उद्देश्य से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इस परियोजना का उद्देश्य तटीय एवं अपतटीय गश्ती कार्य…

Read More

नई दिल्ली । उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) स्टार्टअप इकोसिस्टम और बड़े पैमाने पर उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न उपाय कर रहा है, ताकि स्टार्टअप्स के साथ समर्थन और सहयोग करके तथा विनिर्माण इनक्यूबेटर्स विकसित करके विनिर्माण में नवाचार को प्रोत्साहन दिया जा सके। तीव्र औद्योगीकरण और विनिर्माण विभिन्न देशों के लिए आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण संचालक हैं। विनिर्माण क्षेत्र में प्रगति और मजबूत विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला बनाने से यह निर्धारित होता है कि कोई देश किस सीमा तक निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था और विश्व स्तर पर एक पसंदीदा व्यापारिक भागीदार बन सकता है। एक मजबूत विनिर्माण आधार…

Read More

नई दिल्ली । सीआईएल और बीएचईएल की संयुक्त उद्यम कंपनी, भारत कोल गैसीकरण एवं रसायन लिमिटेड (बीसीजीसीएल) ने गुरुवार को ओडिशा में ‘कोयला से अमोनियम नाइट्रेट’ परियोजना के लिए एलएसटीके-2 ठेकेदार के चयन हेतु निविदा दस्तावेज जारी किया है। यह निविदा सीपीपी पोर्टल पर निविदा संख्या, पीएनएमएम/पीसी288/ई/001 तथा निविदा शीर्षक, “भारत कोल गैसीकरण एवं रसायन लिमिटेड, बीसीजीसीएल” के रूप में उपलब्ध है। एलएसटीके-2 निविदा सिनगैस शुद्धिकरण संयंत्र तथा अमोनिया संश्लेषण गैस संयंत्र से संबंधित है, जो कोयला गैसीफायर से उत्पादित कच्चे सिनगैस को शुद्ध करेगा तथा इसे अमोनिया संश्लेषण के लिए उपयुक्त बनाएगा। पूर्व-बोली की तिथि 28.06.2024 निर्धारित की गई…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने (31 मई, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इक्वाडोर, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, न्यूजीलैंड, गिनी, फिजी और चीन के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिक थे:1. महामहिम फर्नांडो जेवियर बुचेली वर्गास, इक्वाडोर गणराज्य के राजदूत2. महामहिम श्रीमती लिंडी एलिजाबेथ कैमरून, यूनाइटेड किंगडम की उच्चायुक्त3. महामहिम मेशल मुस्तफा जे अलशेमाली, कुवैत राज्य के राजदूत4. महामहिम पैट्रिक जॉन राटा, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त5. महामहिम अलासेन कोंटे, गिनी गणराज्य के राजदूत6. महामहिम श्री जगन्नाथ सामी, फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त7. माननीय जू फेइहोंग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत

Read More

मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव ने जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में लू एवं हीट वेव से बचाव के लिए जिले के नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि गर्मी में तापमान में वृद्धि के कारण लू लगने की आशंका रहती है, जो कि शरीर के लिए खतरनाक एवं जानलेवा हो सकता है। लू के कारण शरीर में नमक व पानी की कमी और पसीने लगातार निकलने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी और शरीर में…

Read More

मुंगेली । समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शारदा जायसवाल को अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। कलेक्टर राहुल देव ने उपसंचालक जायसवाल को कलेक्टर निवास में पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जायसवाल ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने शासकीय सेवा के कार्यकाल को पूरा किया है व अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read More