Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर । कोयला घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं निलंबित राप्रसे सौम्या चौरसिया को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों निलंबित अफसरों को प्रोटेक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां ईओडब्ल्यू दोनों की रिमांड मांगेगी। ईओडब्ल्यू ने प्रोटेक्शन वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन लगायी है। बुधवार को कोर्ट ने आवेदन का स्वीकार कर लिया, जिसके बाद दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू पूछताछ के लिए दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड मांगेगी।
छुरा का लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल का मालिक “ज्योति नारायण दुबे”आयुष्मान कार्ड से पैसे लूटने बाट रहा हैं मौत? 35 वर्षीय आदिवासी महिला को बच्चा दानी में “कैंसर”होने का भय दिखाकर करवाया “नशेड़ी” डॉक्टर आशीष कुमार साहू से ऑपरेशन निश्चेतना विशेषज्ञ नशेडी आशीष कुमार साहू ने नशे में धुत होकर जानवरों की तरह आदिवासी महिला का काटा पेट, बच्चा दानी निकालते समय काटी पेट की दूसरी नश छुरा का लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल का मालिक “ज्योति नारायण दुबे” ने गांव गांव और जिले के सरकारी हॉस्पिटलों में तैनात कर रखा हैं अपने दलाल रिपोर्ट:मनोज सिंह ठाकुरगरियाबंद (गंगा प्रकाश)। डाक्टर भगवान का दूसरा…
जगदलपुर । कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 20 एवं 21 मई 2024 को बस्तर जिले के अंतर्गत नगरनार, मालगांव, बजावण्ड, बनियागांव, कोड़ेनार एवं कामानार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिस में खनिज रेत के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 6 वाहनों पर प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में दी गई है। जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि जिले के उक्त क्षेत्रों में खनिज जांच दल द्वारा 20 एवं 21 मई को निरीक्षण के दौरान अनिल मौर्य पोटानार वाहन टिप्पर सीजी 26 सी 0130, मंगलराम बड़ांजी वाहन टिप्पर सीजी 17…
मुंबई । बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी अस्पताल पहुंच गई हैं। दरअसल, अहमदाबाद में भयंकर गर्मी पड़ रही है और पारा 43 डिग्री के आस पास बना हुआ है। ऐसे में किंग खान भी इस भारी गर्मी से बच नहीं पाए और दोपहर में उनकी तबीयत खराब हो गई। पानी की कमी और खांसी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किंग खान का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नज़र…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कोपरा से भेंडरी पहुँच मार्ग में छह माह पूर्व हुए डामरीकरण के बाद अब उसके दोनों किनारे पाई विस्तार का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। कार्य प्रगतिरत रहने के दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं इंजिनियर के साथ जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने निरिक्षण करते हुए इसकी पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोपरा से होकर ग्राम भेंड्री पहुंच मार्ग में पूर्व में पाई के मिट्टी कटाव होने के कारण यह मार्ग कई वर्षों से सकरा होते जा रहा था। फसल कटाई के दिनों में हार्वेस्टर व ट्रैक्टर के अधिक आवागमन होने के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की लाश तिल्दा रेलवे स्टेशन पर मिली है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी से कटकर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है। तिल्दा जीआरपी ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तिल्दा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा कला निवासी नितेश कुमार निषाद (24 वर्ष) पिता अमर निषाद की मौत तिल्दा रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी से कटकर हुई है। घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है।…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के आसपास रबी फसल की कटाई के बाद खेतों में जल रहे पराली पर चिंता जाहिर करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों व क्षेत्रवासियों से खेतों में पराली न जलाने और उसे व्यवस्थित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं तथा जरूरतमंद किसानों को अपने मवेशियों के लिए पैरा एकत्र करने दें ताकि आगामी दिनों के लिए मवेशियों के चारे का उचित भंडारण सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कबीरधाम (कवर्धा) जिले के कूकदूर थाना क्षेत्र के बहापानी गांव में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती पद्मा यदु ने घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। शासन के समस्त योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाएगा तथा घायलों के समुचित इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देशित भी किया है। साथ ही मृतकों के परिवार को 5-5 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए आर्थिक सहयोग की घोषणा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए 31 मई का अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जन सामान्य में धूम्रपान के विरूद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके। तम्बाकू या तम्बाकू युक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गो में गंभीर व्याधियां परिलक्षित हो रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रवृत्ति के विरूद्ध व्यापक जन चेतना विकसित करने हेतु जनपद पंचायत ग्राम पंचायत…
रायपुर । स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए हैं।कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 10 दिवस के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि इनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था तथा उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह जानकारी पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में भेजी जाए।कलेक्टरों से यह भी कहा गया है…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
