कोरबा । गत 25 अप्रैल 2024 को पीडिता कोरबी चैकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर बताया कि ग्राम पाली कसेरपारा निवासी रामनारायण सिंह से जान पहचान होने पर विगत 03 वर्षों से रामनारायण शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। वर्तमान में किसी अन्य लडकी से शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडिता उससे दूरी बनाने लगी दिनांक 16.04.2024 को पाली कसेरपारा नवरात्र के समय जवांरा पूजा कार्यक्रम में अपनी रिश्ते की नानी के घर गई थी कि रात्रि करीबन 08.00 बजे आरोपी रामनारायण इसे फोन कर बाहर बुलवाया और दो थप्पड मारा और खीचते करीबन 300 मीटर दूर सुनसान खेत में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया और जीवन भर साथ रखूंगा बोला। दिनांक 18.04.2024 को शादी में जाने निकला जो वापस नही आया तब आरोपी का पिता हरिनाम खोजकर दिनांक 21.04.2024 को घर लाया जो घर आने पर रामनारायण रखने से इंकार कर घर से निकाल दिया। प्रकरण सदर में आरोपी घटना पश्चात् सकुनत से फरार था, जो आज दिनांक 20.05.2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी सदर के निवास पर मिलने पर पूछताछ किया गया जो अपराध सदर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी रामनारायण पिता हरिनाम सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन पाली कसेरपारा चैकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



