Author: प्रकाश कुमार यादव
लारा । अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी लारा) श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा बालिकाओं का व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष रूप से बनाए गए 4 सप्ताह की आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ 17 मई 2024 को मैत्री नगर टाउनशिप, एनटीपीसी लारा के तरंग सभागार में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा रायगढ़ जिले के सर्वगिन विकास के लिए एनटीपीसी लारा प्रयासरत है। बालिका सशक्तिकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करते हुए श्री सिंह ने कहा, एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित किया जा रहा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं का…
बेमेतरा । बेमेतरा जिले के ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत समस्त प्रवासी / असंगठित श्रमिक राशनकार्ड बनाने हेतु 25 मई तक आवेदन कर सकते है। मिली जानकारी अनुसार ज़िले में शेष पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 5888 है, जिसमें से 413 श्रमिकों का राशनकार्ड बनाया गया है एवं 5475 पंजीकृत श्रमिक कार्यवाही हेतु शेष है। ज़िला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि राशनकार्ड जारी किये जाने हेतु शेष पंजीकृत श्रमिक अपने स्थानीय निकायों ग्राम पंचायत / नगर पालिका/नगर पंचायत में अथवा कार्यालय श्रमायुक्त/ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय / मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत / क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक…
मस्तूरी । मस्तूरी के कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक राजवाल लोकसभा चुनाव में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गाँधी के चुनाव प्रचार कर रहे हैं। युवाओं के साथ वो रायबरेली के विधान सभाओं में डोर टू डोर, रैली कर कांग्रेस के पाँच न्याय गारंटी के साथ मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के वोट देने का अपिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गाँधी को पाँच लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतराल से चुनाव जिताने के लिए संकल्पित होकर उनके चुनाव क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहें। छत्तीसगढ़ से जवाहर बाल मंच के प्रदेश…
रायपुर । उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बड़ी आत्मीयता के साथ लिवरु से बात की, उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकारमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
रायपुर/ओडिसा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ओड़िसा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ओडिशा के बंदबहाल अंतर्गत लोकसभा बरगढ़ में रोड शो कर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित, विधानसभा प्रत्याशी, सुरेश पुजारी के पक्ष में प्रचार किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा ओडिशा के संसाधनों पर केवल ओडिशा के लोगों का अधिकार होना चाहिए। जबकि पटनायक सरकार पिछले कई सालों से मूल ओडिशा वासियों को…
मुंगेली । सर्व ब्राम्हण परिषद मुंगेली द्वारा भगवान परशुराम जयंती 17 मई को मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका विद्यालय से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर वापिस नगर पालिका विद्यालय पहुची जहाँ आराध्य भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। विष्णु भगवान के छटवें अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव उपलक्ष्य में सर्व ब्राम्हण परिषद द्वारा पूजा-अर्चना गिरीश शुक्ला,अवधेश शुक्ला,पं वीरेंद्र तिवारी, स्वतंत्र मिश्रा, रोहित शुक्ला द्वारा कर भव्य शोभयात्रा निकाली गयी। भगवान परशुराम के भव्य प्रतिमा के साथ ढोल,धुमाल, डीजे व आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में…
“अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस” – इस विशेष दिन पर, हम हमारे जीवन में संग्रहालयों की अविश्वसनीय भूमिका का सम्मान करते हैं। आज की तेज़-तर्रार, डिजिटल दुनिया में, संग्रहालय सीखने, प्रेरणा और कनेक्शन के लिए एक अद्वितीय स्थान प्रदान करते हैं। आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ाने से लेकर भावनात्मक विकास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने तक, संग्रहालय युवा दिमागों के लिए अमूल्य अनुभव प्रदान करते हैं। रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर, पर्यटन मंत्रालय, छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, रायपुर के सहयोग से ‘हेरिटेजवाला’ और ‘प्रोजेक्ट गेटआउट’ द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…
रायपुर (गंगा प्रकाश) छत्तीसगढ़ के पूर्व सुपर सीएम अनिल टुटेजा इन दिनों जेल की हवा खा रहे है। जबकि उनके कुनबे में नौजबान बेटे की मौत को लेकर कोहराम मचा हुआ है। सिद्धार्थ जैन को आखिर किसने उतारा मौत के घाट ? उसकी हत्या हुई या फिर सिद्धार्थ जैन ने खुद आत्मघाती कदम उठाया था। इस मामले को लेकर राजनैतिक और प्रशासनिक हल्को में गहमागहमी है। लगभग 40 वर्षीय सिद्धार्थ जैन की दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी में लाश मिली थी। वो पढ़ाई लिखाई और कारोबार के मामले में भी होनहार थे।बताया जाता है कि अपने जीजा यश टुटेजा के साथ…
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश) : गत दिनांक 18 मई को डोंगरगांव से करीब ग्राम कोनारी मे अज्ञात वाहन की ठोंकर से एक बन्दर की मृत्यु हो गई जिसकी सुचना मिलते ही डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा घटना स्थल मे जा कर इंसानियत दिखाते हुए हादसे मे मृत बन्दर को पुरे हिन्दू रीती रीवाज से उसको दफनाया गया इस समस्त घटना क्रम मे आरक्षक कोमल साहू 17, चालक नेमीचंद साहू क्रमांक 566 व चालक रवि निर्मलकर क्रमांक 940 का विशेष योगदान रहा। घटना की सुचना ग्रामीणों द्वारा दिए जाने के तुरंत बाद ही डायल 112 की टीम घटना स्थल मे पहुंच गयी और…
सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश):– थाना क्षेत्र के ग्राम सोयदा में 17 मई दिन शुक्रवार एक नाबालिग लड़की को जहरीले करैत सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आनन्दी रजक आ0 रामसिंह रजक उम्र 5 वर्ष खाना खाकर घर के परछी जमीन में सोई हुई थी।रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जहरीले करैत सांप ने नाबालिग लड़की के सिर एवं गर्दन के पास काट लिया। पता चलने पर घरवालों ने उपचार कराने पिडिता लड़की को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य लखनपुर ले कर आये लेकिन काफी देर हो चुकी थी ईलाज के दौरान पिडिता नाबालिग…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
