Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर श्री संतोष शर्मा के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री यशवंत वासनीकर तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री प्रशांत कुमार देवांगन एवं विधिक सह परिविक्षा अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड श्री शरदचंद निषाद की उपस्थिति में जिला जेल गरियाबंद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक श्री हितेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। साक्षरता शिविर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री यशवंत वासनीकर ने बताया कि जिला जेल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन/नामांकन वेबसाईट ऑनलाईन पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्यू डॉट अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है। उक्त पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2024 है। पुरस्कार से संबंधित विवरण भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा बीएमओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों, मैदानी स्तर के अमलों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी विकासखंड के बीएमओ, संबंधित नोडल अधिकारी, बीपीएम, मितानीन प्रभारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए पीएम श्री के तहत विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अनेक शालाओं में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों को अपने अंदर की प्रतिभाओं के अनुरूप अन्य गतिविधियों को करने के…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 04 जून को लोकसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती की जानी है। इसके लिए मतगणना एजेंट के लिए नियम एवं साथ में ले जाने वाले साधनों के बारे में नियम बनाए गए है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग केलकुलेटर प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था हेतु अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के माध्यम से भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आत्मानंद स्कूल के नाम बदलने भाजपा के कृत्य की लगातार निंदा की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे भाजपा का विशुद्ध राजनैतिक नजरिया बता रहे है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूलों का भाजपा सरकार द्वारा नाम बदलने की सुगबुगाहट के बीच जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने राज्य की भाजपा सरकार पर वाहवाही लूटने की साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कक्षा बारहवीं में 7 बच्चें टॉप कक्षा दसवीं में 21 बच्चें टॉप सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों से है। जिसके कारण स्वामी आत्मानंद स्कूलों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शराब दुकानों के पास सर्वसुविधा युक्त आहता बनाकर शराबियों की तादाद बढ़ाने शराब पीने-पीलाने का वातावरण निर्मित करने के साथ शराबखोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी इसे भाजपा की दोमुंही की बात करना के आरोप के साथ शराब के नाम पर मनमाना राजस्व बटोरने की निंदा कर रहे है। पिछले 5 वर्ष शराबबंदी के नाम पर नौटंकी करने वाले भाजपा ने सरकार बनते ही शराब में अकूत कमाई का रास्ता ढुंढ निकाला है। पहले शराब के एक पव्वे से लेकर बोतम में 10 से 200 रू. तक की बढ़ोतरी कर 11 हजार करोड़ रू. कमाई का लक्ष्य…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मोबाईल के लगातार बढ़ते उपयोग से साइबर माफिया नित्य नए नए तरीके से ठगी कर रहे है। इससे बचने के तय तरीके से तुरंत सक्रिय होवें। किसी भी प्रकार के साइबर ठगी में पैसा वापसी के लिए जितनी जल्दी हो सके हर दिन 24 घंटे चालू साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 या 9479281934 डायल कर शिकायत करनी चाहिए। पोर्टल में शिकायत करना आम नागरिकों को मुश्किल है। इसलिए हेल्पलाइन के वाट्सअप नंबर 9479281934 में जानकारी देना आसान है। इसमें ठगी करने वाले का नाम, मोबाईल नंबर, जिस मोबाईल नंबर में पैसा का भुगतान किया, तारीख…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा विभाग में महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। संचालक लोक शिक्षण ने सभी संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यो और कार्यालय प्रमुख के निर्देश जारी कर मातृत्व अवकाश की सुविधा नियमानुसार प्रदान करने को कहा गया है। पत्र में कहा है कि शिक्षा विभाग के नियंत्रणनाधीन स्थापनाओं में कार्यरत महिला कर्मचारी, चाहे वो सीधे नियोजित की गई हो या फिर किसी एजेंसी के जरिए पदस्थ या फिर संविदा नियमों के तहत कार्य कर रही हो, सभी को एक समान मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत समस्त प्रावधानों का…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा के बिना समाज में जागृति नहीं आ सकती। जागृति के बिना एकता संभव नहीं है और एकता के बिना हम अपने हकअधिकारों के लिए संघर्ष नहीं कर सकते। यदि नई पीढ़ी के भविष्य सुरक्षित करना है तो गांव गांव में मिलकर फ्री ट्यूशन क्लासेस चलाना आवश्यक है। सतनामी समाज जिला अध्यक्ष दूजलाल बंजारे ने कहा है कि कितनी भी गरीबी क्यों ना हो, शिक्षा प्राप्त करनी ही है और लक्ष्य भी ऊंचा होना चाहिए। जब तक हमारे समाज के बच्चों को हम सच्चा इतिहास, नैतिकता और संवैधानिक हक-अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं देंगे तब तक…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
