Author: प्रकाश कुमार यादव
सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश):– अमेरा खुली खदान से सम्बद्ध सड़क की खस्ता हालत को लेकर अमेरा चिलबिल,पीपर खार तथा सीगीटाना के पंचायत वासियों ने एक जुटता दिखाते हुए 17 एव 18 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के ग्रामपंचायत सीगीटाना के पास अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया। जिससे शुक्रवार को दिन के 11बजे से रात 9 बजे तक तथा शनिवार को लगातार 6 घंटे तक अमेरा खुली खदान से चलने वाले एवं राष्ट्रीय राजमार्ग में चलने वाले वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। मुख्य मार्ग दो दिनों तक अवरूद्ध रहा।एसईसीएल प्रबंधन के जी एम तिवारी ,एवं…
अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर ने किया निरीक्षण गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन आज गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित किया गया। चयन परीक्षा में कुल 939 परीक्षार्थियों में से 812 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए वहीं 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। अपर कलेक्टर अरविंद पांडे एवं संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा के सुचारू संचालन का जायजा लिया। चयन परीक्षा में आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर से परीक्षा केन्द्र के पर्यवेक्षक के रूप…
बारूका में पीएम श्री स्कूल के बच्चों का तीन दिवसीय समर कैंप संपन्न गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के पांचों विकासखण्ड के सात शालाओं में संचालित पीएमश्री स्कूल के बच्चों के समर कैंप का आयोजन 16 से 18 मई तक आदर्श कन्या आश्रम बारूका में किया गया। जिसमें बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आज समर कैंप के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्रीष्माकालीन समर क्लास प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे एक सप्ताह से अनोखे अंदाज में चला अंतिम दिवस बच्चों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान देने के पश्चात समापन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना से किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू उपस्थित रहे यह समर क्लास विगत 7 दिनों से चल रहा था जिसमें बच्चों को अलग-अलग विधाओं के बारे में जानकारी दिया जा रहा था जिसमें छत्तीसगढ़ी में गोठ बात रंगोली नृत्य मेहंदी माटी कला चित्रकला के साथ नैतिक शिक्षा की जानकारी श्रीमती टोपेश्वरी सिन्हा के द्वारा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर की शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोण्डा में कक्षा दसवीं में रूपाली पिता अशोक कुमार निर्मलकर ने 90.17 प्रतिशत एवं कक्षा 12 वीं में पूर्णिमा पिता गोविंदराम देवांगन 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षाफल की जानकारी देते हुए शाला की प्राचार्य श्रीमती ललिता अग्रवाल ने बताया कि सत्र के प्रारंभ से ही सभी शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की चिंता करते हुए सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत एवं नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कक्षाओं में नियमित अध्यापन कराया गया साथ ही गृह कार्य, रिवीजन आदि के कारण…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय सतनाम भंडारपुरी धाम के प्रदेश अध्यक्ष खुशवंत साहेब के आदेशानुसार अखिल भारतीय सतनाम सेना के महासमुंद जिला के जिलाध्यक्ष अजय सतनामी के अनुशंसा से फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम रात्रे पाली को नियुक्त किया गया है, जिसको लेकर सतनामी समाज के युवाओं में हर्ष की लहर है। इसी प्रकार कुमार सोनवानी पाली को उपाध्यक्ष, रूपचंद भारती पाली को कोषाध्यक्ष, शिवा मांडले फिंगेश्वर को सचिव, सहसचिव कृष्णकुमार सोनवानी पाली, महामंत्री कुंदन खुटे भसेरा एवं मिडिया प्रभारी अजय मारकंडे पाली को नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गैंदराम सोनवानी, किशोर बांधे, खेलू बांधे, राजू…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मई के अंतिम सप्ताह में होने वाला नवतपा इस वर्ष शनिवार 25 मई से प्रारंभ होगा। जो 2 जून तक एवं उसके उपरांत पंचक 3 जून से 7 जून तक रहेगा। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह में 9 दिन ऐसे होते है जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है इन्हें नौतपा के नाम से जाना है। नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपने पूरे चरम पर रहते है असहनीय आग बरसाते है। इंसानों के साथ प्रकृति पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। पेड़़-पौधे, तालाब सुखने लगते है। वहीं इस साल नौतपा आने वाले शनिवार 25 मई से शुरू होगा। इस दिन सूर्य…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के सुखा नदी के सामने आम बगीचा में आम तोड़ते हुए पेड़ से गिर जाने पर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। गुरूवार 16 मई को दोपहर सुखा नदी के पहले ईट भट्टा के पास आम बगीचा में पेड़ में चढ़कर आम तोड़ता नगर के मौलीपारा में रहने वाला 35 वर्षीय गौकरण विश्वकर्मा पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और एक पैर भी टूट गया। जिससे वह बेहोश हो गया। मालूम पड़ने पर परिवार वाले उसे उठाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। ड्यूटी में उपस्थित डॉ.…
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने गिरौदपुरी में जैतखाम को क्षति पहुँचाए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी। भाजपा नेता व सतनामी समाज के धर्मगुरु संत बालदास साहेब ने इस घटना को लेकर कांग्रेस के प्रलाप को घड़ियाली आँसू बहाना बताया और कहा कि प्रदेश सरकार की तत्परता से इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की जा चुकी है।भाजपा नेता व धर्मगुरु संत बालदास साहेब ने कहा कि निहित राजनीतिक स्वार्थ साधने के…
ग्रामीणों का कौशल उन्नयन कर उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से जोड़े गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लघु उद्योग, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में उद्योग, अंत्यावसायी, खादी ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, एनआरएलएम एवं एनयूएलएम विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने हस्तशिल्प विभाग के माध्यम से जिले में निवासरत अधिक से अधिक जनजाति सदस्यों को बांसशिल्प एवं गोदना कला का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कमार जनजाति सदस्यों को बांस से निर्मित विभिन्न…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
