Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भीषण पड़ रही गर्मी के देखते हुए जीव जंतु बोर्ड ने मूक पशुओं की सुरक्षा पर दिया आदेश। दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे की अवधि में बैल, भैंस, ऊंट, खच्चर, गधा एवं टटू से वजन खींचना और वजन ढोने का काम नहीं लिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड का यह सख्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। भीषण गर्मी तेज धूप, 40 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा तापमान, अब पालतू एवं घुमंतू मवेशियों पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। ऐसे पशु जिनसे वजन खींचना या ढोने के काम…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों परीक्षा परिणामों का दौर चल रहा है। विशेषकर 10 वीं, 12 वीं एवं कॉलेज के परीक्षा परिणामों में वांछित एवं दोस्तों, प्रतिस्पर्धी छात्रों आदि से कम परीक्षा परिणाम मिलने से से भावुक छात्र कई प्रकार के अवांदित अथवा आत्मघाटी कदम उठा लेते है। इस स्थिति पर स्वयं को सामान्य रखने एवं भावावेश में विद्यार्थी गलत निर्णय न लेते इसके लिए प्रशासन अनेक गोष्ठिया, पालक-छात्र सम्मेलन आदि करवाकर लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रहे है। महाविद्यालय एवं कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष घोषित किए जाते है विद्यार्थियों के अपेक्षित परिणाम…
बिल्हा । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के पांचो मंडलों में चुनावी रैली निकलकर किया जनसम्पर्क। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के पांचो मंडलो मे चुनावी रैली निकलकर जनसम्पर्क किया। इस मौके विधानसभा बिल्हा के सिरगिट्टी मंडल, से प्रारम्भ करके बोदरी, मंडल बिल्हा मंडल, सरगाँव मंडल, पथरिया मंडल में समापन किया गया। इस मौके पर पहले और दूसरे चरण के रूझान से यह स्पष्ट हो गया…
पुलिस एवं डीआरजी गुण्डों ने जनता पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, गिरफ्तार, मारपीट, लूटपाट को कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करे !रायपुर । ऑपरेशन कगार के अंतर्गत केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल, जिला पुलिस एवं डीआरजी गुण्डों द्वारा संयुक्त रूप से बीते 3 मई, 2024 को सुकमा जिले के जगरगोण्डा, चिंतलनार थाना इलाकों के रायगुड़ा, चिन्ना बोडकेल, पेद्दा बोडकेल, तुम्मलपाड़, सुरपनगुड़ा, तिम्मापुरम, जोन्नागुड़ा और अलिगुड़ा गांवों पर रातों-रात हमला किया गया है. चिन्ना बोड़केल, रायगुड़ा के पास जनता के ऊपर एकतरफा अंधाधुंध फायरिंग किया जिसमें एक ग्रामीण को हाथ में गोली लगने से घायल हुआ. पुलिस बलों ने नक्सलियों के…
3997 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटों की तमीली, 6544 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 4723 लीटर अवैध शराब व 1.71 करोड़ नगद सहित 2.77 करोड़ की कुल जप्तियां की गईरायपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 मार्च से लगी आदर्श आचार संहिता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात् किये गये भारी संख्या में कार्यवाही और धरपकड़ की गई है।125 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें से 122 आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू एवं 03 आरोपियों के…
कोरबा । जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, किरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग…
नई दिल्ली । पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक देशों के बीच चुनावी कार्य प्रणालियों के उच्च मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) के अंतर्गत 23 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिनिधि भारतीय आम चुनावों को देखने के लिए भारत में हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज नई दिल्ली में सीईसी राजीव कुमार और ईसी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की उपस्थिति में किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा…
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने छत्तीसगढ़ में बदहाल हो रही स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पिछले 5 साल जब तक कांग्रेस की सरकार थी स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। प्रदेश में स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर कांग्रेस की सरकार के दौरान बेहतर हुआ। कहीं कोई समस्या जांच, इलाज, दवा या आयुष्मान के भुगतान के संदर्भ व्यवस्थित प्रबंध किए गए थे लेकिन जैसे ही सरकार बदली, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ने लगी है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष…
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
