Author: प्रकाश कुमार यादव

मुंगेली । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अभय ए. महाजन एवं व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव ने चुनाव संबंधी तैयारियों के संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आपसी तालमेल एवं सतर्कता से कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। बैठक में इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, एफ.एस.टी., एस.एस.टी., क्यू.आर.टी., फोर्स डिप्लॉयमेंट, रूट चार्ट कम्युनिकेशन प्लान, शैडो एरिया में…

Read More

मुंगेली । जिले में मतदाताओं को जागरूक करने और ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभियान’’ के इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जिला, ग्राम एवं विकासखंड स्तर पर लगभग 04 हजार कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्निवाल ‘‘एक कदम मतदान की ओर’’ का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू सहित क्षेत्रीय प्रतिभागियों द्वारा संगीत, डांस एवं नाट्य विधाओं की एक मंच पर प्रस्तुति ने माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में मतदाताओं…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत कसडोल में जांजगीर चाम्पा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रहे।रविवार को कसडोल स्थिति स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कांग्रेस पार्टी का चुनावी सभा कार्यक्रम आयोजित रहा।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचकर सभा में हुंकार भरी, साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील उपस्थित जनता जनार्दन से किये।चिलचिलाती गर्मी में कांग्रेस की सभा को सुनने हजारों की जनसैलाब सभा स्थल में उमड़ी रही। पूर्व मुख्यमंत्री श्री…

Read More

संजय जांगड़े बलौदाबाजार।कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा कोई न कोई मामलों में लगातार सुर्खियां बटोर रही है।रेत की अवैध खनन, रेत तस्करों के अवैध कब्जा, रेत तस्करों एवं दागी जनप्रतिनिधियों द्वारा मीडिया कर्मियों को मारने पीटने, धमकाने,तिल्दा का झोलाछाप डॉक्टर की मनमानी चरम के अलावा एक नया मामला प्रकाश में आया है दरसअल आया हुआ मामला मोबाईल टॉवर की है।यहां किसी मोबाईल कम्पनी का टॉवर बिना राजश्व स्वीकृति, बिना पंचायत प्रस्ताव, बिना जिला प्रशासन स्वीकृति के बिना यहां तिल्दा में टॉवर लगा दिया गया है।अब जांच की मांग इस बात की है कि लगाई गई टॉवर…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजारl कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्य को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होने सभी अधिकारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी में किसी भी दल को समान प्राप्त करने एवं जमा करने में कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें।निर्धारित समय अनरूप सभी कार्य पूर्ण होना चाहिए. उन्होने मंडी परिसर में पार्किंग से लेकर मूलभूत सुविधाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। जिले से संबधित दोनों लोकसभा…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रचार-प्रसार आज शाम 6 बजे समाप्त हो जाने एवं मतदान सामग्री वितरण के संबंध में आज संयुक्त जिला कार्यालय में सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चौहान ने बताया कि मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व आज शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार बंद हो गया है। कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि संबंधित लोकसभा क्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों की लोकसभा क्षेत्र में उपस्थिति प्रतिबंधित है। यदि वे संबंधित लोकसभा क्षेत्र में पाए जाते हैं…

Read More

गोलू कैवर्त बलौदाबाजारl मजदूरी करने जिले से बाहर गए श्रमिकों को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान हेतु वापस लौटने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के. एल. चौहान के मार्गदर्शन में स्वीप अन्तर्गत चलाए जा रहे “घर आ जा संगी” अभियान का सकारात्मक प्रभाव पड़ा। इस अभियान से जिले से बाहर गए बहुत से श्रमिक परिवार लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता देने वापस लौट रहे हैं। वापस लौटे श्रमिकों को सम्मानित करने शनिवार को नगर भवन बलौदाबाजार में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर श्री चौहान ने श्रमिकों को माला पहनाकर व गुलाब फूल…

Read More

नई दिल्ली । वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक ओर खास फीचर लेकर आया है, जिससे यूजर्स की स्टोरेज की प्रॉब्लम काफी हद तक दूर हो जाएगी। जिस फीचर पर इन दिनों काम किया जा रहा है, उसको Android 2.24.6.16 वर्जन के साथ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। उसका नाम Chat Filtering Feature है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपनी चैट लोकेट करने में आसानी होगी। इसमें वह चैट फिल्टर लगाकर चैट्स को खोज पाएंगे और स्टोरेज को मैनेज कर पाएंगे। इस फीचर में तीन चैट फिल्टर मिलेंगे, जो कि All, Unread और…

Read More

आरंग-रायपुर । लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और प्रत्याशी लगातार धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहें है, वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर आरंग विधानसभा क्षेत्र के 200 से ज्यादा आदिवासी मेहर व सिन्हा समाज के लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया है। आरंग के पूर्व विधायक संजय ढीढी और भाजपा नेता डॉ. संदीप जैन के नेतृत्व में इन लोगो ने प्रदेश की भाजपा सरकार, सांसद प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार्यशैली से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन…

Read More

जगदलपुर-रायपुर । किरंदुल- कोट्टावालसा रेललाइन में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया है। जिससे बोडवारा और शिवलिंगपुरम स्टेशन के बीच चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। घटना जगदलपुर से 230 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के पास घटी। जिसके चलते रेल आवागमन बंद हो गया है। विशाखापट्टनम से किरंदुल आने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को विशाखापट्टनम में अभी रोक दिया गया है। रेललाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। अरकू और कोरापुट रेलखंड में रेलमार्ग अनंतगिरी घाट से गुजरती है। रेललाइन दोहरीकरण के लिए यहां पहाड़ों को काटा जा रहा है। जिससे कभी कभार चट्टानें पहाड़ से टूटकर पटरी…

Read More