Author: प्रकाश कुमार यादव
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिले में 7 मई मंगलवार को होने वाले निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील जिले के सभी नागरिकों से की है। मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित है। कलेक्टर ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हमें अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी महती जिम्मेदारी का अनिवार्य रूप से निर्वहन करना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी …
कोरबा । जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार SVEEP के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर में 05 अप्रैल 2024 को प्रातः 06:15 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सरित महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही रैली आवासीय परिसर के अंबेडकर भवन (भारतीय ध्वज) के पास से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस अंबेडकर भवन (मोर एनटीपीसी कोरबा सेल्फी पाइंट )के पास समाप्त हुआ. शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आयोजित रैली में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सहित सभी महाप्रबंधक गण, मानव संसाधन प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष गण,…
बेमेतरा । लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07- अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी सहित मतदान दलों को पोलिंग बूथ तक सुरक्षित आने-जाने हेतु अधिगृहित वाहनों में ग्लोबल पोजिशन सिस्टम (जीपीएस) सिस्टम लगाया गया है। जिससे उनके लोकेशन की लगातार मॉनिटरिंग होगी। ज़िला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत ने बताया कि सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दलों की अधिगृहित 260 वाहनों में जीपीएस लगाया जाना है । अब तक सेक्टर अधिकारी 72 एलएमवी (छोटी गाड़ी) एवं मतदान दल हेतु 260 बस वाहनों में जीपीएस लगाया गया। उसके अलावा 3 ट्रकों…
बेमेतरा । आज रविवार को जिला पंचायत के सभागार में कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा बाल विवाह रोकथाम के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों का बैठक ली | बैठक में 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बालविवाह की आशंका के रोकथाम हेतु कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को जिला स्तर में टीम बनाकर उक्त दिवस में बाल विवाह प्रतिषेध हेतु दौरा किये…
बेमेतरा । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज की भी अनुमति दिए हैं। बशर्ते उनका नाम मतदाता सूची में हो। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत…
बेमेतरा । कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने ज़िले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को 7 मई (सोमवार) को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग करने के लिए अपील की है। उन्होंने मतदान की महत्वपूर्णता को जागरूक करते हुए कहा कि वोट देना नागरिक अधिकार का प्रमाण है और इससे लोकतंत्र की मजबूती के लिए आपका मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नये मतदाताओं से यह भी कहा कि वे अपने जिम्मेदारी का भरपूर निर्वहन करें और मत का उपयोग का सही चयन हित के आधार पर करें। कलेक्टर व ज़िला निर्वाचन अधिकारी…
बेमेतरा । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 संसदीय क्षेत्र 07 अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों साजा,बेमेतरा और नवागढ़ में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं | आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर शर्मा ने कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर निर्वाचन सामग्री वितरण व वापसी के लिए की गई तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कल 6 मई( सोमवार) को सबेरे 6 बजे से जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण इसी परिसर से किया जाएगा। मतदान दलों को प्राथमिक उपचार से संबंधित मेडिकल किट भी दी जाएगी। जिले के तीनो विधानसभा के लिए 3000…
बेमेतरा । लोक सामान्य निर्वाचन- 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ज़िले में 375 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। मतदान 7 मई को होगा । मतदान का समय सबेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के 173 मतदान केंद्रों पर, वही नवागढ़ के 102और साजा के 100 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है । 375 मतदान केंद्रों में अंदर और बाहर…
बेमेतरा । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से और मतदान दलों के लिए नवाचार करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित मंडी प्रांगण में तीनो विधानसभा क्षेत्र के 3000 मतदान कर्मियों के लिए अलग अलग कुर्सी टेबल की व्यवस्था की गई है | उन्हें मतदान सामग्री टेबल पर ही पहुँच जाएगी। मतदान दल सिर्फ़ चेक लिस्ट से मिलान करेंगे। इस इस अनूठी व्यवस्था से ख़ासकर महिला दल की काफ़ी सहूलियत मिलेगी। कल 6 मई को मतदान दलों को मतदान सामग्री मिलेगी। सामग्री लेकर मतदान कर्मी…
मुंगेली । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाईजेशन कर मतदान केन्द्र आबंटित किया गया। सामान्य प्रेक्षक अभय ए. महाजन एवं व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव की उपस्थिति में आज विधानसभा मुंगेली, लोरमी और बिल्हा के कुल 663 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों का तृतीय रेंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एआरओ श्रीमती पार्वती…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
