Author: प्रकाश कुमार यादव
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ने गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूमकुमारी चौधरी ने शनिवार को एक दिवसीय प्रवास में गरियाबंद दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम परसुली, मदनपुर, नहरगांव, कोकड़ी, बेंदकुरा, मरौदा, पारागांव, कोचवाय और ग्राम हरदी में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत भी किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनकर आप लोगों के बीच भेजा…
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के मद्देनजर अधिकारियों की ली बैठक अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य वस्तुओं के जप्ती की कार्रवाई करने के दिए निर्देश सभी टीम सजगता एवं सक्रियतापूर्वक करें कार्य जप्ती की कार्रवाई के लिए पुलिस, आबकारी, जीएसटी, आयकर, परिवहन, एफएसटी, एसएसटी एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वित तरीके से करे कार्य गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 09 – महासमुन्द के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक राम प्रभु उदय आर. ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईएएस राम प्रभु उदय आर. ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थापित सी-विजिल एवं कमांड रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में निर्वाचन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए विकसित सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आचार संहिता अनुपालन की निगरानी और शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए सी- विजिल ऐप के कार्यप्रणाली की जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक ने…
राजनीतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज के संबंध में भी ली जानकारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन – 2024 के निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईएएस राम प्रभु उदय आर. ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थापित व्यय अनुवीक्षण इकाई एवं मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) इकाई, शिकायत शाखा, सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक राम प्रभु उदय आर. ने व्यय अनुवीक्षण इकाई के निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा की जा रही व्यय मॉनिटरिंग के कार्यों…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री राम प्रभु उदय आर. गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव के चेकपोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल द्वारा किये गये कार्यवाहियों का जायजा लिया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों से कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए स्थैतिक निगरानी दल का कार्य महत्वपूर्ण है। दल के सदस्य सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान वाहनों की सघन जांच के लिए जिले के सीमावर्ती…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत संकल्प गरियाबंद ’’चुनाव का पर्व – देश का गर्व ’’ के तहत जिले में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिले के सभी महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा संगोष्ठी, भाषण, गीत, रंगोली, वाद-विवाद, रैली सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 18 वर्ष…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी, विधायक राजिम रोहित साहू शुक्रवार को ग्राम सेंदर में संगीतमय मानसगान स्थल पहूंचे। वहां प्रभु श्रीराम चंद्र की तस्वीर की एंव रामचरितमानस ग्रंथ की पुजा अर्चना किया और क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। ग्राम सेंदर और चरभट्ठी में तीसरे दिन भी 9-9 मानस मंडली मंचस्थ हूई। मंचस्थ मंडली द्वारा रामचरितमानस के कथा प्रसंग से जुड़े नारी चरित्र, भक्त और भगवान, पुत्र वियोग तन त्याग दशरथ मोक्ष, मातृत्व प्रेम जैसी प्रेरक प्रसंग कथा का व्यख्यान किया गया। व्याख्याकारों ने मानस व्यास मंच सेंदर एवं भक्त को भगवान के संदर्भ…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बारूला में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाँचवी के छात्र छात्राओ को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गीत प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि विद्यार्थी एक पुष्प की तरह होते है, जिसे शिक्षक माली की तरह ज्ञान रूपी जल सिंचित कर पुष्पित एवं पल्लवित करता है…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद राजिम राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा खेलसिंह नायक के निर्देशानुसार आज 27 मार्च को शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द संकुल छुईहा विकासखंड फिंगेश्वर में (थ्स्छ) बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का द्वितीय सामाजिक अंकेक्षण हुआ जिसमें कक्षा 1,2,3 री के बच्चों का गणित हिंदी विषय के प्राप्त रूबिक्स कक्षा पहली हिंदी आयु उपयुक्त अज्ञात पाठ से कम से कम 4-5 सरल शब्द सहित छोटे-छोटे वाक्य पढ़ने एवं गणित में 99 तक की संख्याएं पढ़ना और लिखना कक्षा दूसरी हिंदी आयु उपयुक्त…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों अंचल के गांव गांव में चल रहे श्री रामचरित मानस महायज्ञ एवं रामचरित मानस गान की धूम मची हुई है। इसी श्रृंखला में समीपस्थ ग्राम जामगांव के भेण्डरी ग्राम में 01 अप्रैल से 6 अप्रैल तक श्री रामचरित मानस महायज्ञ का शानदार भक्तिमय आयोजन ग्रामवासियों की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 01 अप्रैल सोमवार को कलशयात्रा के साथ यज्ञ का प्रारंभ होगा। 2 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह 7ः30 बजे से हवन पूजन के बाद आरती एवं दोपहर 01 बजे से विद्वानों का कीर्तन प्रवचन होगा। 5 अप्रैल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
