Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा(गंगा प्रकाश)। पतंजलि युवा भारत जिला गरियाबंद के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर में शहीद शिरोमणि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके 93 वें शहादत दिवस पर याद किया गया। युवा भारत जिला प्रभारी योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत के सपूतों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलवाई। इसलिए हम सदैव उन अमर शहीदों के ऋणी रहेंगे। योगाचार्य मिथलेश ने शहीद शिरोमणि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन तीनों को 24 मार्च को…
राजा बाबू उपाध्याय महासमुंद(गंगा प्रकाश)। छ ग झेरिया यादव समाज बसना के तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने समाज के पदाधिकारियों व स्वाजातीय बन्धुओं के साथ वार्ड क्रमांक 12 उड़िया पार सरायपाली में बैठक लेकर वर्तमान में महासमुंद भाजपा से सांसद प्रत्याशी श्रीमती रुप कुमारी चौधरी को समर्थन देकर भारी बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील किया और कहा कि वर्तमान में नरेन्द्र यादव भी भारतीय जनता पार्टी में बसना मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त है और सरकार की नीति से आम जनता भी प्रभावित हो रही है इसी तरह हमारे समाज से भी पूरी तरह समर्थन करके समाज…
आपसी भाईचारा/शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रंग उत्सव होली मनाने किया गया अपील। कबीरधाम(गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा होली पर्व के पूर्व जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न समाजों एवं आम जनों का मीटिंग लेकर क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं गुंडा बदमाश की पहचान कर उन पर सतत निगाह रखने निर्देशित किया गया है, साथ ही यदि किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है, तो सख्त से सख्त कार्यवाही करने हिदायत दी गई है। इसी तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों…
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए ड्यूटी में तैनात, चुनाव संपन्न कराने में लगे कर्मचारी अधिकारियों की पहली प्रशिक्षण 2 से 4 अप्रैल तक होगी। सभी प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालय में निर्धारित केंद्रों में संपन्न होगी। इस सिलसिले में कलेक्टर के एल चौहान ने सभी तैयारी समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को तकलीफ नही होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें। मास्टर ट्रेनरों को पूर्व से ही सभी सामग्री उपलब्ध हो जानी चाहिए,सभी कक्षो के लिए दो…
होली पर्व पर तीन सवारी व नशे की हालत में बाईक चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई–कलेक्टर के एल चौहान ।
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। आगामी 25 मार्च को होली का त्यौहार नगर में शांति एवं भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। तीन सवारी व नशे की हालत में बाईक चलाने वालों तथा शांति पर विध्न पहुंचाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और ऐसे तत्वों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में कलेक्टर के. एल. चौहान के निर्देशानुसार शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला प्रशासन व राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक किया गया। बैठक में बताया गया कि बलौदाबाजार के दशहरा मैदान…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में होली का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू ने होली की पौराणिक कथा सुनाते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और उमंगो का त्यौहार है यह बुराई रूपी कचरे को जलाकर अच्छाई रूपी ज्ञान विकसित करता है रंगों का यह पर्व अन्याय, अत्याचार, ईष्या, द्वेष छल-कपट को भस्म कर न्याय, सदाचार, प्रेम, आनंद एवं निश्चल निर्मल वातावरण सृजन का संदेश देता है उन्होंने आगे कहा कि हमें मन की मलीनता को त्यागकर आपस में गले मिलकर भाईचारे के साथ मनाना चाहिए…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर मे होली पर्व पर विद्यालय में होली मिलन मनाया गया। उत्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालाजी शिक्षण समिति की व्यवस्थापक पूनम यादव एवं प्रधानाचार्य सुरेश्वर कुमार यादव रहे । जिन्होंने होली पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए सभी को रंग गुलाल लगाकर सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा नगाड़े के साथ होली गीत गाते हुए एक दूसरे पर रंग लगाकर सभी को बधाई देते हुए होली पर मनाया गया।
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी में बिदाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर पाचवीं के छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे प्राथमिक विद्यालय पाली के प्रधान पाठक कमलेज बघेल उपस्थित थे। उन्होंने कहा बच्चे हमेशा शिक्षक के ह््रदय मे रह्ते है. बच्चों को देखकर शिक्षक को वही खुशी होती है जैसे किसान को अपने लहलहाते फसल को देखकर होती है प्रधान पाठक आशा महोबिया ने कहा कि बच्चे भविष्य के राष्ट्र प्रहरी उन्हें संस्कार देना हमारा महती जिम्मेदारी है। शिक्षिका जितेंद्री यदु ने कहा बच्चे और…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में चुनाव की घोषणा के चलते तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं नगर पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण उपरांत नए अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया है। नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप मिश्रा के स्थानांतरण के बाद संतोष विश्वकर्मा नगर पंचायत अधिकारी, थाना प्रभारी के पद पर फैजूल होदा शाह एवं तहसील कार्यालय में गैंदलाल साहू तहसीलदार का पदभार ग्रहण किए है। होली के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में नए अधिकारियों का परिचय उपस्थित गणमान्य नागरिकों से हुआ। उपस्थित लोगों ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। अधिकारियों का स्वागत करने वालों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। होलिका दहन हेतु नगर में 13 जगह तैयारी की गई है। सभी जगह जिम्मेदार युवाओं द्वारा स्थान की साफ सफाई कर लकड़ी इकटठा करना प्रारंभ कर दिया है। वन विभाग द्वारा सभी होलिका दहन स्थल में प्रतिवर्ष लकड़ी उपलब्ध करवाई जाती है। जिससे नगर में लकड़ी हेतु ज्यादा परेशानी नहीं होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु ने नगर वासियों के परंपरानुसार पूरे उत्साह, उमंग एवं सद्भावना के साथ रंगो के त्यौहार होली पर्व को शांति के माहौल में मनाने की अपील की है। पुलिस द्वारा नगर के सभी चौक चौराहों एवं प्रमुख स्थानों में पुलिस बल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
